करण जौहर की कंपनी की पहली हॉरर फिल्म
मुंबई, करण जौहर की कंपनी अब पहली बार हारर फिल्मों के जॉनर में कदम रखने जा रही है। सोशल मीडिया पर करण जौहर ने अपनी कंपनी की नई फिल्म को लेकर एक पोस्ट में एक नई फिल्म की घोषणा करने की बात कही है।
पोस्ट में शशांक खेतान का नाम है, जो इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। इस पोस्ट में...
सांसद रवि किशन का मुंबई में स्वागत
मुंबई, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा सीट जीतकर पहली बार संसद भवन पंहुचने वाले भोजपुरी स्टार रवि किशन इस जीत के बाद पहली बार मुंबई पंहुचे, तो समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
मुंबई के विर्ले पारले में हुए एक स्वागत समारोह में शामिल हुए रवि किशन ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत में कहा कि वे अपने निर्वाचन...
आईएमए पासिंग आउट: भारतीय सेना को मिले 382 जांबाज अफसर
(देहरादून) कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा..ये जिंदगी है कौम की, तू कौम पे लुटाए जा।' आत्मविश्वास से लबरेज 459 जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे, तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हरेक शख्स के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे।...
देहरादून के छात्रों ने इंटरनेशनल ओलिंपियाड में दिखाई अपनी प्रतिभा
देहरादून, विश्व के सबसे बड़े ओलिंपियाड, साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल ओलिंपियाड 2018-19 में देहरादून के छात्रों ने इंटरनेशनल रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। ओलंपियाड परीक्षा 2018-2019 में तीस देशो के 1400 शहरो से 50,000 स्कूलों के लाखो छात्र शामिल हुए । देहरादून से 24000 छात्रों ने इस ओलिंपियाड परीक्षा में हिस्सा लिया ।
शहर से नेशनल साइंस...
केदारनाथ में दुर्व्यवहार मामले में जिलाधिकारी को जांच के निर्देश
देहरादून, केदारनाथ धाम में गुरूवार को कथित रूप से एक परिवार के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार करने के मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। केदारनाथ धाम में इस वर्ष अभी तक लाखों श्रद्धालु आ चुके हैं। कभी भी इस तरह की...
वाहनों से होने वाले प्रदूषण से दूनवासियों को मिलेगा छुटकारा
देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने हरिद्वार, देहरादून व ऋषिकेश के लिए नेचुरल गैस पाइप लाइन व सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजक्ट की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, "नेचुरल गैस पाइप लाईन के विस्तार में यह ध्यान रखा जाए कि इससे देहरादून, हरिद्वार व...
निसंतान दंपत्तियों को अब एसएमआई में आईवीएफ तकनीक की सुविधाओं का लाभ
देहरादून, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (एसएमआई) में भी अब आईवीएफ की सुविधा मिल सकेगी। उत्तराखंड व पड़ोसी राज्यों से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले निसंतान दम्पत्तियों को आईवीएफ तकनीक की सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय राय व अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके बिहारी ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि, "अस्पताल...
पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश पंत, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
देहरादून, देव सिंह मैदान से पार्थिव शरीर खड़कोट में प्रकाश पंत के आवास पर ले जाया गया। जहां परिजनों ने उनके दर्शन किए। यहां से अंतिम यात्रा निकली गई। रामेश्वर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
उत्तराखण्ड के वित्त व संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत का बुधवार को अमेरिका में निधन के बाद शनिवार को उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से...
अक्षय की फिल्म विकी कौशल को मिली
मुंबई। साउथ में सुपर हिट रही तमिल फिल्म वीरम को लेकर अब तक चर्चा थी कि इसके हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार होंगे। इस फिल्म के रीमेक राइटस साजिद नडियाडवाला की कंपनी ने खरीदे हैं। रीमेक को लेकर टाइटल और निर्देशक तक के नाम सामने आ गए थे। खबर थी कि ये फिल्म लैंड आफ लुंगी नाम से बनेगी...
खेल मंत्रालय ने भी किया धोनी का समर्थन
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी द्वारा अपने विकेट कीपिंग दस्ताने पर भारतीय सेना का बलिदान बैज लगाने का खेल मंत्रालय ने भी समर्थन किया है।
खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, 'खेल निकायों के मामलों में सरकार हस्तक्षेप नहीं करती है, वे स्वायत्त हैं, लेकिन जब मुद्दा देश की भावनाओं से जुड़ा होता है, तो राष्ट्र...


























































