पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश पंत, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
देहरादून, देव सिंह मैदान से पार्थिव शरीर खड़कोट में प्रकाश पंत के आवास पर ले जाया गया। जहां परिजनों ने उनके दर्शन किए। यहां से अंतिम यात्रा निकली गई। रामेश्वर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
उत्तराखण्ड के वित्त व संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत का बुधवार को अमेरिका में निधन के बाद शनिवार को उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से...
अक्षय की फिल्म विकी कौशल को मिली
मुंबई। साउथ में सुपर हिट रही तमिल फिल्म वीरम को लेकर अब तक चर्चा थी कि इसके हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार होंगे। इस फिल्म के रीमेक राइटस साजिद नडियाडवाला की कंपनी ने खरीदे हैं। रीमेक को लेकर टाइटल और निर्देशक तक के नाम सामने आ गए थे। खबर थी कि ये फिल्म लैंड आफ लुंगी नाम से बनेगी...
खेल मंत्रालय ने भी किया धोनी का समर्थन
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी द्वारा अपने विकेट कीपिंग दस्ताने पर भारतीय सेना का बलिदान बैज लगाने का खेल मंत्रालय ने भी समर्थन किया है।
खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, 'खेल निकायों के मामलों में सरकार हस्तक्षेप नहीं करती है, वे स्वायत्त हैं, लेकिन जब मुद्दा देश की भावनाओं से जुड़ा होता है, तो राष्ट्र...
प्रकाशं पंत का पार्थिव शरीर भारत के लिए रवाना
देहरादून। प्रदेश के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत का बुधवार को अमेरिका में निधन होने के बाद शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर भारत के लिए रवना हो गया। पूरे सैन्य सम्मान के साथ पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका के एयरपोर्ट लाया गया और यहां उन्हें श्रद्दांजलि दी गई। इस दौरान उनकी पत्नी, बेटी और उनके भाई समेत...
आधार कार्ड समस्या को लेकर कमिश्नर से मिला जनसंघर्ष मोर्चा
देहरादून। जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने शुक्रवार को कमिश्नर गढ़वाल बीबीआरसी पुरुषोत्तम से मुलाकात की। इस दौरान मोर्चा के सदस्यों ने देहरादून के अधिकांश क्षेत्रों में आधार कार्ड बनवाने में आ रही परेशानियों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
कमिश्नर पुरुषोत्तम ने भारत सरकार में यूआईडीएआई (यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथाॅरिटी ऑफ इंडिया) नई दिल्ली के...
बदरीनाथ धाम से लौट रही कार पलटने से एक की मौत, तीन घायल
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाइवे पर शुक्रवार की सुबह बदरीनाथ से पीछे कंचनगंगा के पास यात्रियों की एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार चार यात्रियों में से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बदरीनाथ व जोशीमठ चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
पुलिस कार्यालय गोपेश्वर से मिली...
दीपिका की फिल्म की शूटिंग पूरी हुई
मुंबई, दीपिका पादुकोण की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म छपाक की शूटिंग पूरी हो गई है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर फिल्म की आखिरी दिन की तस्वीरें पोस्ट करते हुए भावपूर्ण अंदाज में लिखा कि उनके कैरिअर की सबसे स्पेशल फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही ये फिल्म एसिड अटैक की शिकार...
सलमान की फिल्म आन लाइन लीक हुई
मुंबई, बड़ी फिल्मों के रिलीज के उसी दिन या अगले दिन आन लाइन लीक हो जाने से फिल्म के कारोबार पर बुरा असर पड़ता है और फिल्मों को घाटा उठाना पड़ता है।
ईद के मौके पर बुद्धवार को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म भारत, जहां एक तरफ बाक्स आफिस पर पहले ही दिन 42 करोड़ से ज्यादा की कमाई...
ऐवरग्रीन पब्लिक स्कूल में खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन
ऋषिकेश, ऐवरग्रीन पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का विधिवत समापन । दिनांक 6 जून को सुबह 9 बजे ऐवरग्रीन पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में उतराखण्ड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से शिविर का समापन किया गया । यह शिविर दिनांक 20- 05-2019 से दिनांक 06-06-2019 तक आयोजित किया गया था ।
मुख्य अतिथि के रूप में उतराखण्ड स्पोर्ट्स...
मौसम विभाग की चेतावनी जारी, प्रशासन अलर्ट
पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग तथा मौसम केंद्र देहरादून ने अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, तीव्र बौछार व बिजली गिरने का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार की दैवीय आपदा से संबंधित...



























































