पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश पंत, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

0
923
देहरादून, देव सिंह मैदान से पार्थिव शरीर खड़कोट में प्रकाश पंत के आवास पर ले जाया गया। जहां परिजनों ने उनके दर्शन किए। यहां से अंतिम यात्रा निकली गई। रामेश्वर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
उत्तराखण्ड के वित्त व संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत का बुधवार को अमेरिका में निधन के बाद शनिवार को उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचा।
दिवंगत पंत के पार्थिव शरीर को जौलीग्रांट हवाई अड्डे के निकट एसडीआरएफ भवन में श्रद्धाजलि एवं दर्शनार्थ रखा गया। यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल भाजपा राष्ट्रीय सहमहामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत विपक्ष और अन्य गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय पंत को श्रद्धाजलि दी। इसके बाद दिवंगत पंत के पार्थिव शरीर को कुछ ही देर में विशेष विमान से पिथौरागढ़ ले जाया गया। मुख्यमंत्री समेत अन्य भाजपा नेता भी पिथौरागढ़ रवाना हुए। जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार पिथौरागढ़ स्थित पैतृक घाट पर किया गया।
पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका से विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचा। जहां से विशेष एयर एंबुलेंस से सुबह 10 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर लाया गया। पार्थिव शरीर हवाई अड्डे के पास एसडीआरएफ भवन में दर्शन के लिए दो घंटे रखा गया है। शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, मेयर सुनील उनियाल गामा, सांसद तीरथ सिंह रावत, राज्य मंत्री रेखा आर्य, विधायक बिनोद चमोली, आरएसएस के प्रांत व्यवस्था प्रमुख सुरेन्द्र मित्तल, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन, एसएसपी निवेदिता कुकरेती सहित बड़ी संख्या में लोग स्व. पंत को श्रद्धांजलि देने के लिए आए। हर दल के नेता, नौकरशाह, अधिकारी- कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता, विधायक उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेs।
पिथौरागढ़ में पंत के पार्थिव शरीर को पहले भाजपा कार्यालय संपूर्णानंद पार्क में दर्शनार्थ रखा जाएगा और फिर पंत निवास खड़कोट ले जाया जाएगा। वहां से उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी। रामेश्वर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी समेत केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, अधिकारी और वरिष्ठ भाजपा नेता इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।