453.5 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी, नशे के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को 453.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने आज गोलापुल चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया था कि तभी उसे...
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
कोलकाता, भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ सोमवार को कोलकाता की अलीपुर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पत्नी द्वारा दाखिल कराए गए घरेलू हिंसा के मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तार करने का वारंट जारी किया है। हालांकि उन्हें 15 दिनों का समय देकर आत्मसमर्पण करने को कहा गया है।...
ईको फ्रेण्डली गणेशोत्सव मना रहा गायत्री परिवार
हरिद्वार, अखिल विश्व गायत्री परिवार ने प्रथम पूज्य देव गणेश उत्सव को ईको फ्रेण्डली और पर्यावरण विनायक ट्री गणेशा के रूप में मनाने के लिए आह्वान किया। महाशिवरात्रि पर गायत्री परिवार ने पार्थिव शिवलिंग तैयार किए थे और उसमें विल्ब (बेल पत्र) के बीज रोपे थे, जो पौधे के रूप में विकसित हो गए हैं। इन पौधों के रोपण करने...
जंगली जानवरों से फसलों को बचाने की प्रशासन से गुहार
गोपेश्वर, चमोली जिले के दशोली ब्लाॅक के कम्यार गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी चमोली से जंगली जानवरों से उनकी फसलों को हो रहे नुकसान से बचाने की गुहार लगायी है। साथ ही नष्ट फसल का आकलन कर मुआवजा दिये जाने की भी मांग की गई है।
सोमवार को जिलाधिकारी से मिले ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण छह से माह...
गणपति बप्पा मोरया के जयकारोंं के साथ हुई गणपति की स्थापना
गोपेश्वर। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर 'उम्मीदेंं ग्रुप' की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान जल कलश यात्रा के साथ भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर सैकड़ों भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
बस स्टेशन गोपेश्वर में बने...
व्हीलचेयर बास्केटबॉल इंडिया टीम के लिए साक्षी चयनित
ऋषिकेश। देवभूमि उत्तराखण्ड की तीर्थ नगरी ऋषिकेश की दिव्यांग बेटी और व्हीलचेयर बास्केटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी चौहान का चयन व्हीलचेयर बास्केटबॉल इंडिया टीम के लिए हुआ है। मुंबई से रविवार देर रात अपने गृहनगर ऋषिकेश लौटी साक्षी चौहान बहुत खुश हैं।
इससे पूर्व गत जून माह में मुंबई में हुई राष्ट्रीय स्पर्धा में दिव्यांग साक्षी चौहान ने स्वर्ण पदक जीत...
ऋषिकेश में सड़कों से हटाया गया अतिक्रमण, चली जेसीबी, दुकानदारों में हड़कंप
ऋषिकेश। शहर के मार्गों पर हुए अतिक्रमण को लेकर नगर निगम उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सोमवार को हरकत में आ गया। नगर निगम नगर ने मुखर्जी मार्ग व लाजपत राय रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर जेसीबी चलायी। अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर निगम के सहायक आयुक्त के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ।
नगर निगम के सहायक आयुक्त उत्तम सिंह नेगी...
युवा कांग्रेस ने फूंका उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का पुतला
गोपेश्वर। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सोमवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय में हुई नियुक्तियों में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मंत्रियों के चहेतों को नियुक्ति दी गई है, जबकि कई पात्र अभ्यर्थी...
चिदंबरम की जमानत पर ट्रायल कोर्ट करेगा फैसला
नई दिल्ली, आईएनएक्स मीडिया डील मामले में पी चिदंबरम को जेल नहीं भेजने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश देने के बाद तुषार मेहता जस्टिस आर भानुमति की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मेंशन करते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश का...
बॉलीवुड की पहली प्लास्टिक फ्री फिल्म: कुली नं :1
फिल्म अभिनेता वरुण धवन और सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'कुली नं 1' बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमे प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जायेगा।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देश की जनता से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की थी। पीएम मोदी की इस इस मुहिम का समर्थन करते हुए फिल्म...


























































