गणपति बप्पा मोरया के जयकारोंं के साथ हुई गणपति की स्थापना

0
470
गोपेश्वर। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर ‘उम्मीदेंं ग्रुप’ की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान जल कलश यात्रा के साथ भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर सैकड़ों भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
बस स्टेशन गोपेश्वर में बने एक विशाल पंडाल में गणेश चतुर्थी पर गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित की गई। इससे पूर्व जल कलश यात्रा निकाली गई जो वैतरणी से बस स्टेशन तक पहुंची। इसमें महिलाओं, बच्चों और भक्तजनों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ पांडल में गणपति की स्थापना की। अगले दस दिनों तक यहां पर प्रतिदिन पंचांग पूजा के साथ सायं चार बजे से भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रुप के संरक्षक मनोज बिष्ट, अध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष संदीप रावत आदि मौजूद थे।