हवाई सेवा से जुडे देहरादून व वाराणसी
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयासों से देहरादून जौलीग्रांट से सीधे बनारस के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो गई । एयर इंडिया की देहरादून से शुरू होने वाली यह तीसरी एयर बस है। मुख्यमंत्री रावत ने शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इस हवाई सेवा का शुभारम्भ किया ।
मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर...
जगंली हाथी ने खदरी में फिर रौंदी धान की फसल
ऋषिकेश, श्यामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ अंतर्गत खादर जगंली हाथी के एक बार फिर से खेतों में धावा बोलने से किसान सकते में हैं। वन प्रभाग देहरादून के ऋषिकेश वन क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा खदरी के खादर क्षेत्र में फसल सुरक्षा को किये गये विशेष प्रबन्धों को धता बताते हुए बीती रात जंगली हाथी ने खाई को...
पितृ अमावस्या : गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु, किया पितृ तर्पण
ऋषिकेश, पितृ अमावस्या पर तीर्थ नगरी ऋषिकेश में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पितृ तर्पण और श्राद्ध कर्म किया। शनिवार को पितृ अमावस्या के साथ श्राद्धपक्ष का समापन हो गया। यह दिन महज श्राद्धपक्ष पूर्ण होने का ही दिन नहीं अपितु जिन पितरों की तिथि की जानकारी नहीं है या जो पितर ज्ञात अज्ञात हों उनको तर्पण करने...
जाम में फूला धर्मनगरी ट्रैफिक व्यवस्था का ‘दम’
ऋषिकेश, पितृ अमावस्या के लिए तीर्थ नगरी ऋषिकेश में देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई है। शनिवार को सुबह से ही हरिद्वार मार्ग से त्रिवेणी घाट जाने वाले स्थानीय लोगों के साथ धार्मिक कर्मकाण्ड के लिए धर्म नगरी पहुंचे श्रद्धालुओं को घंटों जाम में फंसना पड़ा। हरिद्वार...
दीपक पूनिया बने विश्व के नंबर एक पहलवान
नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की ताजा रैंकिंग में भारतीय पहलवान दीपक पूनिया 86 किग्रा वर्ग में विश्व के नंबर एक पहलवान बन गए हैं। वहीं, महिला पहलवान विनेश फोगाट 53 किग्रा में दूसरे स्थान पर आ गई हैं।
दीपक के अब 82 अंक हैं और वह विश्व चैम्पियन याजदानी से चार अंक आगे हैं। ईरान के याजदानी के 78...
अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेगा बैंक, ये रही छुट्टियों की लिस्ट
नई दिल्ली, यदि आपने बैंक से जुड़े किसी काम के लिए पहले से प्लानिंग कर रखी है तो उसे जल्द ही निपटा लें क्योंकि दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों की वजह से अगले महीने अक्टूबर में बैंकों 11 दिन कामकाज नहीं होंगे। ऐसे में यदि आपका पैसे जुड़ा या बैंक संबंधी कार्य है तो उसे छुट्टियों से सूची...
गंदगी के ढेर के बीच जल रहे हैं यात्रियों के चूल्हे
ऋषिकेश, विश्व विख्यात धर्मनगरी ऋषिकेश के रेलवे स्टेशन के सामने खाली पड़ी जमीन में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बाहर से आए तीर्थयात्रियों को गंदगी में बैठकर खाना बनाना और खाना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि दूरदराज से गरीब तबके से पहुंचे श्रद्धालु जो कि बड़े-बड़े होटलों में खाना नहीं खा सकते हैं, घर से ही चावल...
एसबीआई बैंक को 800 करोड़ रुपये की चपत लगाने वाला हरिद्वार से गिरफ्तार
हरिद्वार, सीबीआई की टीम ने हरिद्वार के होटल में दबिश देकर 800 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के आरोपित विजय राजेंद्र गुप्ता गिरफ्तार किया है। वह अपनी पत्नी के साथ होटल में रह रहा था। आरोपित ने होटल में अपनी आईडी जमा कराई थी। सीबीआई की टीम उसे गिरफ्तार करके अपने साथ मुंबई ले गई है। साथ ही आरोपित की...
अव्यवस्था देख हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री हुए नाराज
हरिद्वार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को हरिद्वार में उस वक्त नाराज हो गए जब भेल के कंवेशन हॉल में निर्धारित वक्त पर व्यवस्था के अनुरूप भीड़ नहीं जुट पाई। आयोजकों की ओर से आनन-फानन में मुख्यमंत्री को बैठाने के लिए भेल का त्रिशूल गेस्ट हाउस खुलवाया गया और वहां पर बैठने की व्यवस्था कराई गई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री...
देहरादून में हुई झमाझम बारिश, आठ जिलों काे चेतावनी जारी
देहरादून, उत्तराखंड में बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। देहरादून में शुक्रवार तड़के कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश हाेने से कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। क्लेमेंटटाऊन क्षेत्र में बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस गया। आशारोड़ी क्षेत्र में तेज बारिश से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि सुबह...



























































