729 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे 82 हजार 813 मतदाता

0
402
उत्तराखंड
गोपेश्वर,  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव पांच अक्टूबर को होना है। इसमें विभिन्न पदों के लिए 729 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 82 हजार 813 मतदाता करेंगे।
चमोली जिले में प्रथम चरण का चुनाव तीन विकास खंड जोशीमठ, घाट व दशोली में होना है। प्रथम चरण में जिला पंचायत की 26 पदों में से तीनों विकास खंडों के आठ पदों पर चुनाव होने है। जबकि जोशीमठ में ग्राम प्रधान के 56 पदों के लिए 156 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जांच में सात आवेदन निरस्त हुए तथा आठ उम्मीदवारों  ने नाम वापस लिए गए। जबकि एकल नामांकन में 12 ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गयें। शेष 44 पदों पर 141 उम्मीदवार मैदान में है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 23 पदों के लिए 70 नामांकन हुए। जांच में 10 आवेदन निरस्त हुए तथा एक नामांकन वापस लिया गया और पांच सदस्य निर्विरोध चुने गये। क्षेत्र पंचायत की 18 पदों के लिए 54 उम्मीदवारों में चुनाव होगा।
दशोली में ग्राम प्रधान के 63 पदों के लिए 193 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जांच में चार आवेदन निरस्त हुए तथा नौ उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। जबकि एकल नामांकन में 13 ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गये। यहां पर ग्राम प्रधान के 14 पदों पर कोई नामांकन नही हुआ। इस प्रकार शेष 36 पदों के लिए 180 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 29 पदों के लिए 105 नामांकन हुए। जांच में 24 आवेदन निरस्त हुए तथा चार नामांकन वापस लिए गए। एकल नामांकन में दो सदस्य निर्विरोध चुने गये और 27 पदों के लिए 75 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
इसी तरह विकास खंड घाट में ग्राम प्रधान के 55 पदों के लिए 178 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जांच में चार आवेदन निरस्त हुए तथा 12 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए गए। जबकि पांच ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गये। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 30 पदों के लिए 94 नामांकन हुए। जांच में छह आवेदन निरस्त हुए तथा सात नामांकन वापस लिया गया और दो सदस्य निर्विरोध चुने गये। अब क्षेत्र पंचायत की 28 पदों के लिए 7़9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाक में 61 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां पर 12146 पुरुष, 11833 महिला सहित कुल 23979 मतदाता पंजीकृत है। दशोली ब्लाक में 69 मतदेय स्थल बनाए गए है। यहां पर 15255 पुरुष, 14407 महिला सहित कुल 29662 मतदाता पंजीकृत हैं। घाट ब्लाक में 65 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां पर 14915 पुरुष, 14257 महिला सहित कुल 29172 मतदाता पंजीकृत हैं जो आगामी पांच अक्टूबर को प्रथम चरण के चुनाव में मतदान करेंगे।