मां के जयकारों से गूंज रहे देवी मंदिर 

0
399
ऋषिकेश,  नवरात्रि उत्सव में शहर के तमाम देवी मंदिर जयकारों से गूजं रहे हैं। मंदिरों में पूजा अर्चना और किर्तन में सम्मलित होने के लिए श्रद्धालुओं की दिनभर जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को शरदीय नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्माचारिणी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान माता के मंदिरों में भी  आदिशक्ति स्वरूप का महिमा मंडन किया गया। तीर्थनगरी में इन दिनों शरदीय नवरात्र की धूम है। घरों के साथ ही मंदिरों में भी दिन रात माता के किर्तन गूंज रहे हैं।
घरों एवं मंदिरों में नवदुर्गा पूजन के साथ ही देवी पाठ का आयोजन किया गया। जबकि बीती रात्रि के समय शुक्तपाठ, आरती, भजन-किर्तन आदि आध्यात्मिक कार्यक्रम हुए। शीशम झाड़ी स्थित कात्यायनी मंदिर के संस्थापक गुरुविंदर सलूजा ने बताया कि जो मनुष्य सच्चे मन से ब्रहमचारिणी की पूजा करता है उसे कठिनाई से लड़ने की शक्ति मिलती है।मंत्रों का जाप करने से भक्तों के भीतर तप, त्याग, सदाचार आता है और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। वहीं मनीराम मार्ग स्थित श्री दुर्गा शक्ति मंदिर में भजन गायक ज्योति शर्मा ने माता के भजनों की सुंदर प्रस्तुतियों से सबको भक्ति रस में डुबो दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्वालु मौजूद रहे।