Page 480

तीर्थ नगरी में कोहरा और शीतलहर से बढ़ी मुश्किलें 

ऋषिकेश, तीर्थ नगरी में कड़ाके की ठंड पड़ रही। घने कोहरे के साथ शीत लहर से लोगों को घरों में कैद होकर रहना पड़ रहा। जबरदस्त ठंड और लुढ़कते पारे से लोगों की हिम्मत घर से बाहर निकलने की नहीं हो सकी। कोहरे का हाल यह रहा कि वाहनों को दिन में लाइटें जलाकर सड़कों पर चलना पड़ा। सुबह...

ऋषिकेश में 31 दिसम्बर के बाद नहीं बिकेगा अण्डा-मांस: नरेंद्र सिंह

ऋषिकेश,  कुंभ मेला क्षेत्र में बिक्री होने वाले अंडा और मांस पर नगर निगम, ऋषिकेश ने  31 दिसंबर के बाद प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध को लेकर मीट व्यापारियों की आज निगम अधिकारियों की बातचीत हुई। इसमें मीट व्यापारियों को 31 दिसम्बर तक का समय दिया गया है। नगर निगम में मीट व्यापारियों की निगम अधिकारियों के साथ बैठक में...

करोड़ो की विदेशी नस्ल की भेड़ बढायेगी उत्तराखंड पशुपालको की तकदीर

उत्तराखंड में भेड़ पालन एक मुख्य व्यवसाय है। भेड़ पालन से उत्तराखंड में ऊन का कारोबार बड़े स्तर पर किया जाता है।भारतीय नस्ल की भेड़ो के साथ साथ अब ऑस्ट्रेलियन भेड़ो की नस्ल का उत्तराखंड में पालन किया जा रहा है जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया से खास नस्ल की भेड़ो को टिहरी गढ़वाल में लाया गया है।मुख्यमंत्री  ने ऑस्ट्रेलिया के...

कैंसर से बचाव में मददगार ब्रोकली की खेती से किसानों के घर छाई खुशहाली 

किसान इन दिनों खेती में नित नए प्रयोग कर रहे हैं। इससे एक ओर उनकी आर्थिक हालात काफी अच्छी हो रही है तो दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों में उपजने वाले ब्रोकली जैसी सब्जी का उत्पादन होने से लोग इस ताजी सब्जी का स्वाद चख रहे हैं। कैंसर रोगियों के लिए वरदान यह ब्रोकली, किसानों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू 

सूर्यग्रहण
नई दिल्ली, इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। इस साल भारत में दिखने वाला यह पहला और लम्बी अवधि का सूर्य ग्रहण है। इससे पहले इस साल 6 जनवरी और 2 जुलाई को भी सूर्यग्रहण लगा था। लेकिन वह आंशिक सूर्यग्रहण था। आज का सूर्य ग्रहण सम्पूर्ण भारत में दिखाई देगा। कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के हिस्सों में...

स्पेन के साधकों ने ऋषिकेश में पूजन कर मनाया तुलसी दिवस

ऋषिकेश,  स्पेन के योग साधकों ने बड़ी धूमधाम के साथ तुलसी का पूजन कर तुुुलसी दिवस मनाया। बुधवार को वैदिक फाउंडेशन हिमालया योगालय आश्रम में आयोजित तुलसी दिवस कार्यक्रम में सभी साधकों ने तुलसी दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। साथ ही साधकों ने 108 तुलसी पौधे भी योग धाम में लगाये। इसे तुलसी वाटिका का नाम दिया गया। इस...

उत्तराखण्ड में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व 

देहरादून,  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत पूरे प्रदेश में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रातःकाल से ही गिरजाघरों में प्रार्थना सभा आयोजित करने के बाद विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रमों का आयोजन प्रारंभ हो गया है। 25 दिसम्बर बड़ा दिन बुधवार को सभी गिरिजाघरों को आकर्षक रुप से सजाया गया है। इस आयोजन का लाभ उठाने के...

अटल आयुष्मान योजना के तहत 1 मिनट में बन रहे 7 कार्ड

अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना को 1 वर्ष पूरा हो गया है। 1 साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री आवास में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अटल आयुष्मान योजना के तहत लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को निशुल्क इलाज मिलने पर आभार जताया, साथ ही बताया कि पिछले 1...

स्वच्छ गंगा नदी बचाओ अभियान ने बाटे कपड़े की थैली

पृथ्वी दिवस नेटवर्क इंडिया एवं लोक पर्यावरण शिक्षा संस्थान के और से प्राथमिक विद्यालय बीबी वाला ऋषिकेश में 'स्वच्छ गंगा नदी बचाओ अभियान' 70 छात्रों भाग लिया और विद्यालय में 70 के बच्चों को कपड़े की थैली वितरण किया । अर्थ डे नेटवर्क के श्याम लाल भाई ने बताया कि," गंगा नदी एवं उसके सहायक नदियों एवं तालाब के किनारे...

इन राशि वाले जातकों पर शुभ-अशुभ होगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव  

सूर्यग्रहण
हरिद्वार, इस माह की 26 तारीख को वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण पड़ेगा। इस बार ग्रहण के दौरान सूर्य आग से भरी अंगूठी के आकार का दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण की अवधि 2 घंटे 41 मिनट की होगी, सूतक काल 25 दिसंबर को ही लग जाएगा। सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं समेत सभी को सावधानी रखना अति आवश्यक है। सूर्य...