उत्तराखण्ड में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व 

0
417
देहरादून,  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत पूरे प्रदेश में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रातःकाल से ही गिरजाघरों में प्रार्थना सभा आयोजित करने के बाद विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रमों का आयोजन प्रारंभ हो गया है। 25 दिसम्बर बड़ा दिन बुधवार को सभी गिरिजाघरों को आकर्षक रुप से सजाया गया है। इस आयोजन का लाभ उठाने के लिए तमाम होटलों, रेस्त्राओं में भी विशेष प्रबंध किए गए हैं, जहां उल्लासपूर्वक पर्व को मनाया जा रहा है।
बीती रात 12 बजे से ही गिरजाघरों में क्रिसमस का आयोजन प्रारंभ हो गया था। रात से ही ईसा मसीह के अनुयायियों ने विशेष आयोजन प्रारंभ कर दिया था। बुधवार को प्रातःकाल विशेष प्रार्थन सभाएं आयोजित की गई। गिरजा घरों में कैरल गीत गाकर प्रसन्नता का इजहार किया गए तथा ईसाई समुदाय के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी एक दूसरे को बधाई दी। गिरजाघरों के बाहर मेले जैसा दृश्य रहा, कई विद्यालयों में इस तरह का आयोजन किया गया जहां सेंटा क्लाॅज की टोपी खरीदने के लिए  बच्चों की विशेष भीड़ उमड़ी। देहरादून के रेसकोर्स स्थित सेंट फ्रांसिस ऑफ जॉन कैथलिक चर्च समेत विभिन्न गिरजाघरों में बीती रात्रि से ही यह आयोजन प्रारंभ हो गया था।यीशू  के अनुयायियों ने प्रभू के जन्मोत्सव को उल्लासपूर्वक मनाया। बुधवार प्रातःकाल से नगर के गिरजाघरों में इंग्लिश और बाद में हिंदी मेंयीशू की प्रार्थना की गई तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सेंट मैरी चर्च की उपदेशिका सिस्टर विनिता का कहा कि प्रभु यीशु ने सर्व मानव कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किया है और सबसे सबकी भलाई के लिए काम करने का संदेश दिया है जो आज की आवश्यकता है। उन्होंने विश्व कल्याण की कामना के लिए प्रभु यीशु के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।