ऋषिकेश में 31 दिसम्बर के बाद नहीं बिकेगा अण्डा-मांस: नरेंद्र सिंह

0
1274
ऋषिकेश,  कुंभ मेला क्षेत्र में बिक्री होने वाले अंडा और मांस पर नगर निगम, ऋषिकेश ने  31 दिसंबर के बाद प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध को लेकर मीट व्यापारियों की आज निगम अधिकारियों की बातचीत हुई। इसमें मीट व्यापारियों को 31 दिसम्बर तक का समय दिया गया है।
नगर निगम में मीट व्यापारियों की निगम अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्य आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल ने व्यापारियों को बताया कि ग्राम पंचायत के बाद अब नगर निगम में शामिल हुए क्षेत्र में बिकने वाले मांस व अंडा की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज भी कुछ दुकानों पर बिना लाइसेंस के मांस बिक्री की जा रही है। अधिकारियों का कहना था कि इसके बाद नगर निगम क्षेत्र में लगभग 50 दुकानों पर मांस व अंडे की बिक्री की जा रही है। इसके विरोध में पिछले दिनों साधु संतों के साथ कुछ व्यापारियों ने भी उनके यहां शिकायत की थी।
 इस पर नगर निगम की बैठक में भी चर्चा हुई थी। इसमें यह तय हुआ था कि इन दुकानों को पूरी तरह बंद कर दिया जाए। इसके अनुपालन में नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। मीट व्यापारियों के साथ हुई आज बैठक में यह तय किया गया कि 31 तारीख के बाद किसी भी दुकान पर मीट-अंडे की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। इस बीच शासन स्तर पर अपनी कार्रवाई कर समस्या के समाधान का निराकरण कर लें।