Page 440

प्रवासियों के लिए अलग मंत्रालय पर दिल्ली से दुबई तक खिले चेहरे

देहरादून, दुबई में बैंक में सर्विस करने वाले धनन्जय रतूड़ी को उम्मीद है कि प्रवासियोें के लिए अलग मंत्रालय बन जाने के बाद वह उत्तराखंड की बेहतरी में अपना योगदान कर सकेंगे। दिल्ली मेें प्रवासी उत्तराखंडियों के संगठन गढ़वाल हितैषिणी सभा के महासचिव पवन मैठाणी का मानना है कि पलायन रोकने में यह निर्णय सचमुच कारगर साबित होगा। उत्तराखंड...

उत्तरकाशी में बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत

उत्तरकाशी,  बड़कोट स्थित एन.एच.123 दुबाटा के पास बोलेरो कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वाहन दुघर्टना में दो गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है जबकि सामान्य दो घायलों को बड़कोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार शाम पौने छह बजे की है।...

उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट के बीच सतपाल महाराज और निशंक हैं दौड़ में आगे

त्रिवेंद्र
(ऋषिकेश)पूर्व मुख्यमंत्री और मानव संसाधन मंत्री भारत सरकार रमेश पोखरियाल निशंक शनिवार को बिना किसी लाव लश्कर के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से देहरादून के लिए प्राइवेट टैक्सी में रवाना हुए। निशंक के इस प्रोटोकॉल विहीन दौरे को आलाकमान की हरीझंडी माना जा रहा है, जिससे उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को हवा मिलनी शुरू हो...

जागेश्वर धाम की वेबसाइट जल्द होगी लांच, मंदिर के महत्व की रहेगी पूर्ण जानकारी

अल्मोड़ा, 12वें ज्योर्तिलिंग के नाम से प्रसिद्ध जागेश्वर धाम की वेबसाइट जल्द लांच की जाएगी। इस वेबसाइट में जागेश्वर धाम, उसका आध्यात्मिक महत्व और धार्मिक पर्यटन की पूर्ण जानकारी रहेगी। कलक्ट्रेट में जागेश्वर मन्दिर प्रबन्धन समिति की बैठक में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने इसकी जानकारी समिति के सदस्यों को दी। उन्होंने धाम के विकास की अन्य कई योजनाओं पर...

कोरोनावायरस की वजह से घरेलू वाहन विनिर्माण में 8.3 प्रतिशत की गिरावट आ सकती:फिच

नई दिल्ली,  चीन से पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से वर्ष 2020 में भारत का घरेलू वाहन विनिर्माण 8.3 प्रतिशत घट सकता है। अमेरिकी रेटिंग एजेंसी फिच द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में भी कोरोना वायलरस का संक्रमण फैला तो यहां भी इस तरह की नीतियां अपनायी जा सकती हैं। उसने कहा...

रसोई गैस सिलिंडर के दाम में करीब 150 रुपये की बढ़ोतरी की

नई दिल्ली,  दिल्ली चुनाव नतीजों की घोषणा के एक दिन बाद ही इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने रसोई गैस सिलिंडर के दाम में करीब 150 रुपये की बढ़ोतरी की है। सभी महानगरों में बिना सब्सिडी वाले 14 किलो के रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 144.50 रुपये से 149 रुपये तक की बढोतरी कर दी गई है। राजधानी दिल्ली समेत महानगरों में बिना सब्सिडी वाली 14 किलो इंडेन गैस...

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, संतों को भू-समाधि के लिए मिलेगी जमीन

हरिद्वार कुम्भ
हरिद्वार,  हरिद्वार में कुंभ से पहले राज्य सरकार ने संतों की भू-समाधि को लेकर हरिद्वार में भूमि आवंटित किए जाने का निर्णय किया है। उत्तराखंड सरकार महाकुंभ की तैयारियों में जुटी है और साधु समाज से भी कुंभ से जुड़े तमाम कार्यों को लेकर सुझाव ले रही है। इस बीच राज्य सरकार ने साधु समाज को जल समाधि की...

उत्तराखण्ड : पिछले सांसदों के 26 करोड़ और नए सांसदों का एक भी रुपया नहीं हुआ खर्च

भले ही शासन तंत्र और सरकार कितने दावे करे लेकिन विकास मद में सांसद निधि खर्च होने में कोताही बरती जा रही है। इसका प्रमाण राजमाता टिहरी सांसद राजलक्ष्मी को छोड़कर किसी भी सांसद का एक रुपये खर्च नहीं हुआ है। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल प्रारम्भ हुए 6 माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन दिसम्बर 2019 तक एक...

गर्मी का सीजन आने से पहले ही धधकने लगे चमोली के जंगल

अभी गर्मी का मौसम शुरू भी नहीं हुआ है और चमोली जिले की पहाड़ियां बर्फ से ढकी हुई हैं। इसके बावजूद चमोली जिले के अधिकांश जंगल वनाग्नि से धधक रहे हैं। वनाग्नि से वन्य प्राणियों का जीवन तो संकटमय बना हुआ है कि जंगलों में लगी आग से निकलने वाले धुएं से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से भी...

आल इण्डिया ओपन कैनाईगं व कायकिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ 

रूद्रपुर, प्रदेश के खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार तेजी से कार्य रही है। इसी के तहत सरकार की ओर से 13 डिस्ट्रिक, 13 डेस्टीनेशन योजना चलाई जा रही है।  यूएस कार्निवाल 2020 के तहत प्रदेश के खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर आल...