Page 441

निर्भया केस: दोषियों को 3 मार्च को सुबह 6 बजे दी जाएगी फांसी

  - पटियाला हाउस कोर्ट ने जारी किया नया डेथ वारंट दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को निर्भया के दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी कर दिया है। एडिशनल सेशंस जज धर्मेंद्र राणा ने 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी देने का आदेश जारी किया है। सुनवाई के दौरान तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोर्ट को स्टेटस रिपोर्ट सौंपा। सरकारी वकील राजीव...

गंगा में टापू पर फंसे पश्चिम बंगाल के 3 पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

बंगाल से आए तीन पर्यटकों को पुलिस ने उस समय सुरक्षित निकाल लिया, जब वह गंगा के बीच बने टापू में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण फंस गए थे। थाना मुनि की रेती प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि रविवार शाम थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग पूर्णानंद घाट पर गंगा नदी के बीच में...

उत्तराखंड में मौसम फिर लेगा करवट, 19 को बारिश और बर्फबारी के आसार

बर्फबारी
उत्तराखंड में करीब एक हफ्ते से दिन में तापमान बढ़ने लगा है लेकिन अगले दो दिनों में मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में 19 और 20 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अधिकारी अमित कुमार ने मौसम विभाग के हवाले से सोमवार को यहां बताया कि...

जानिये क्या है उत्तराखंड और अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा का कनेक्शन

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर देश में काफी गर्म माहौल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रंप की भारत यात्रा का उत्तराखंड से क्या कनेक्शन है? दरअसल अपनी भारत यात्रा के दौरान, ट्रंप उत्तराखंड के घसियारी नृत्य को देखेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी को 24 फरवरी को अहमदाबाद में...

सर्दी में धधक रहे उत्तरकाशी के जंगल

उत्तरकाशी,  गर्मी अभी शुरू भी नहीं हुई लेकिन उत्तराखंड के सबसे घने जंगल उत्तरकाशी में अभी से धधक उठे हैं। एक ओर जहां विभाग आगजनी की घटनाओं को लेकर तमाम बड़े दावे करता है वहीं सीजन से पहले जंगलों में लगी आग उनके इन दावों को आईना दिखा रही है। जिले बसराली पट्टी,एन आईएम, राडी घाटी सहित मोरी गोविंद पशु बिहार...

अब पेयजल कनेक्शन आधार नंबर से होंगे लिंक 

पौड़ी,  अब पेयजल कनेक्शन आधार नंबर से लिंक होंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को जल संस्थान के निकटतम केंद्र पर आधार नंबर उपलब्ध कराना होगा। भारत सरकार के जल जीवन मिशन के तहत लगने वाले कनेक्शनों के लिए आधार नंबर जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए भारत सरकार के जल जीवन मिशन...

गुलाब की खेती से महकेगा थराली का तलवाड़ी क्षेत्र

गोपेश्वर, चमोली जिले के थराली विकास खंड के तलवाड़ी क्षेत्र में मां भगवती आजीविका स्वायत्त सहकारी समूह की ओर से तलवाड़ी स्टेट के बुरांस उत्पादक समूह के माध्यम से गुलाब की खेती के उत्पादन के लिए 16  नाली भूमि पर नर्सरी तैयार की गई। इसमें गुलाब उत्पादन कर गुलाब का तेल व गुलाब जल तैयार किया जाएगा। इससे जहां...

नैनीताल के पांच एनसीसी कैडेटों का भारतीय सेना में चयन

नैनीताल, डीएसबी परिसर नैनीताल के 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी के 5 कैडेटों का चयन भारतीय रक्षा सेनाओं की विभिन्न शाखाओं में हो गया है। डीएसबी परिसर के एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट डा. रीतेश साह ने बताया कि डीएसबी परिसर में पांचवे सेमेस्टर में अध्ययनरत नेवल एनसीसी कैडेट्स के कैडेट मयंक भंडारी का चयन मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री, कैडेट अमन सिंह का...

औली में किरेन रिजिजू ने बर्फ पर लगाई दौड़, जवानों को दिया फिट रहने का संदेश

गोपेश्वर,  चमोली जिले के हिमक्रीड़ा स्थली औली में रविवार को केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्कीइंग स्लोप का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी और गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि औली प्राकृतिक रूप से जहां शीतकालीन खेलों के लिए फिट है। यहां कुछ सुविधाओं के विकास...

गंगोत्री हाइवे पर टूट चांग थांग ग्लेशियर, कई सालों बाद बड़े आकार में दिखा

उत्तरकाशी,  भागीरथी घाटी के हर्षिल-धराली गांव के बीच गंगोत्री राजमार्ग पर कई बरसों बाद चांग थांग ग्लेशियर भारी आकार में देखा गया है। ग्लेशियर से जहां सड़क मार्ग बंद हुआ वहीं चारधाम यात्रा के दौरान भी यह आकर्षण का केंद्र रहेगा। हालांकि मार्ग को लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इस बार सर्दी के मौसम में दिसम्बर...