Page 430

उत्तराखंड में लागू हुई ई-चालान व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में शनिवार से ई-चालान व्यवस्था लागू हो गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज यहां पुलिस लाइन में इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जनपदों के लिए इन्टरसेप्टर भी रवाना किये। मुख्यमंत्री के समक्ष ई-चालान के लिए यातायात निदेशक केवल खुराना एवं एसबीआई के डीजीएम बीएल सैनी ने एमओयू...

मिसाल: देहरादून बना देश का पहला चाइल्ड फ्रेंडली शहर !!

देहरादून देश का पहला चाइल्ड फ्रेंडली शहर बन गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को देहरादून में, देहरादून स्मार्ट सिटी लि. की चाइल्ड फ्रेंडली और क्म्यूट फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट परियोजना को शुरू किया। इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि "देहरादून देश का पहला शहर है, जहां से चाइल्ड फ्रेंडली शहर की शुरूआत हो रही है। यह उत्तराखण्ड...

अल्मोड़ा में भरभरा कर गिरा पुराना मकान, मवेशी की मौत, एक व्यक्ति घायल 

अल्मोड़ा, अल्मोड़ा के एनटीडी में शनिवार की सुबह एक आवासीय मकान भरभरा कर गिर गया। घटना में एक मवेशी की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। शनिवार की सुबह लोगों ने जब तेज आवाज सुनी तो सभी चौंक पड़े। इसके बाद लोग एकत्र हो गए और भागकर घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि वहां विनोद सिंह...

उत्तराखंड में आज और कल बारिश, बर्फबारी व ओलावृष्टि का अलर्ट

देहरादून, उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने कई इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश होने तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर ओले गिरने के भी अलर्ट जारी किए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र...

5 हेक्टेयर से कम क्षेत्र में फैले वनों को वन श्रेणी से बाहर रखने के सरकार के आदेश पर रोक

हाईकोर्ट
नैनीताल, उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति एनएस धानिक की खंडपीठ ने प्रदेश में पांच हेक्टेयर से कम क्षेत्र में फैले वनों को वन श्रेणी से बाहर रखे जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है। मामले के अनुसार प्रो. अजय रावत ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर...

पौड़ी गढ़वाल के कालागढ़ में बढ़ा गिद्धों का कुनबा

कालागढ़, शीत ऋतु के आखिरी दिनों में जिले के कालागढ़ में गिद्धों के नजर आने से वन विभाग खुश है। पिछले साल यहां झुंड में  करीब 25-30 गिद्ध दिखे थे। इस बार कालागढ़ केंद्रीय कालोनी के सूखा स्रोत में लगभग 40 गिद्ध झुंड में नजर आए हैं। गिद्धों को प्रकृति  का सफाईकर्मी कहा जाता है। दूषित पर्यावरण और मवेशियों में इस्तेमाल...

ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह को लेकर तैयारियां शुरू

ऋषिकेश, आगामी एक मार्च से ऋषिकेश में उत्तराखंड पर्यटन विभाग तथा गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह को लेकर प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। शुक्रवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम केे युवा प्रबंध निदेशक आशीष श्रीवास्तव , पर्यटन विभाग के सचिव दिलीप जावलकर ,जिलाधिकारी बी. षणमुगम ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट...

गौला नदी में होगा 26 लाख टन आरबीएम का खनन

मशीनों
नैनीताल,  जनपद की गौला नदी में इस वर्ष बारह लाख उन्नीस हजार सात सौ पचास घन मीटर अर्थात 26 लाख 83 हजार 450 टन अतिरिक्त आरबीएम का खनन हो सकेगा। यह जानकारी शुक्रवार को डीएम सविन बंसल ने दी। उल्लेखनीय है नदियों में वर्षा ऋतु में अत्यधिक मात्रा में रेत, बजरी, बोल्डर के रूप में आरबीएम एकत्र होता है। उन्होंने बताया...

उत्तरकाशीः नौगांव में एनएच के घटिया निर्माण पर लगी फटकार

यमुनोत्री मार्ग पर नौगांव- बड़कोट के बीच चल रहे डामरीकरण व दीवार के कार्यों की गुणवत्ता मानकों के उलट पाए जाने पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाए हैं। निर्माण कम्पनी के पेच कसे जाने पर अब वह इस निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ नये सिरे से करेगी। यहां चल रहा एनएच का काम शुरू से ही सवालों...

रामगंगा सैंडिल बांध मार्ग पर हाथियों से रहें सावधान

कालागढ़, कालागढ़ रामगंगा पटेरपानी मार्ग  से सैडिल बांध होकर रामगंगा बांध के जल विद्युत गृह क्षेत्र में हाथियों की आमद से आवागमन खतरे से खाली नहीं है। बांध क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के लिए भी खतरा बना हुआ है। वन विभाग ने आम लोगों को आगाह करते हुए आते-जाते सावधान रहने की अपील की है। वन क्षेत्राधिकारी आर...