गौला नदी में होगा 26 लाख टन आरबीएम का खनन
नैनीताल, जनपद की गौला नदी में इस वर्ष बारह लाख उन्नीस हजार सात सौ पचास घन मीटर अर्थात 26 लाख 83 हजार 450 टन अतिरिक्त आरबीएम का खनन हो सकेगा। यह जानकारी शुक्रवार को डीएम सविन बंसल ने दी। उल्लेखनीय है नदियों में वर्षा ऋतु में अत्यधिक मात्रा में रेत, बजरी, बोल्डर के रूप में आरबीएम एकत्र होता है।
उन्होंने बताया...
उत्तरकाशीः नौगांव में एनएच के घटिया निर्माण पर लगी फटकार
यमुनोत्री मार्ग पर नौगांव- बड़कोट के बीच चल रहे डामरीकरण व दीवार के कार्यों की गुणवत्ता मानकों के उलट पाए जाने पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाए हैं। निर्माण कम्पनी के पेच कसे जाने पर अब वह इस निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ नये सिरे से करेगी।
यहां चल रहा एनएच का काम शुरू से ही सवालों...
रामगंगा सैंडिल बांध मार्ग पर हाथियों से रहें सावधान
कालागढ़, कालागढ़ रामगंगा पटेरपानी मार्ग से सैडिल बांध होकर रामगंगा बांध के जल विद्युत गृह क्षेत्र में हाथियों की आमद से आवागमन खतरे से खाली नहीं है। बांध क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के लिए भी खतरा बना हुआ है। वन विभाग ने आम लोगों को आगाह करते हुए आते-जाते सावधान रहने की अपील की है।
वन क्षेत्राधिकारी आर...
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार
देहरादून, उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। इस दौरान मैदानी इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और ऊंची पर्वतीय चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने की सम्भावना है।
फिलहाल शुक्रवार को सूबे के कई जिलों में आसमान...
उपासना एक्सप्रेस तीन मार्च से फिर दौड़ेगी, लोग कराने लगे आरक्षण
देहरादून, होली में यात्रियों की आरक्षण में वेटिंग को देखते हुए उत्तर रेलवे ने देहरादून से खुलने वाली सुपर फास्ट उपासना एक्सप्रेस सहित अन्य कैंसिल गाड़ियों को तीन मार्च से चलाने का निर्णय लिया है। लोगों ने उपासना के लिए आरक्षण कराना शुरू कर दिया है। यह ट्रेन पूरे मार्च में कैंसिल थी। 29 फरवरी को चेन्नई एक्सप्रेस और...
लावारिस जानवरों की निगरानी के लिये तकनीक का होगा इस्तेमाल
ऋषिकेश, लावारिस पशुओं की वजह से होने वाले हादसों को रोकने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। निगम शहर में घूमने वाले लावारिस पशुओं की टैगिंग करेगा। यह जानकारी शुक्रवार को निगम के सहायक आयुक्त एमएल दास ने शुक्रवार को दी।
उन्होंने बताया कि महापौर के निर्देश पर डेयरी और गौशाला संचालकों का पंजीकरण किया जाएगा। उनके पशुओं...
पिथौरागढ़ में 29 से विश्व का सबसे बड़ा ज्योतिष महाकुंभ
पिथौरागढ़ में 29 फरवरी से शुरू होने वाले सोर घाटी ज्योतिष महाकुंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। दो दिनों तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पिथौरागढ़ में शिरकत करेंगे। सम्मेलन में जनसंवाद और जनता मिलन का कार्यक्रम भी रखा गया है।
आयोजकों का कहना है कि इस अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन से नई पीढ़ी...
निर्देशक साकेत चौधरी के साथ काम करेंगी आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री आलिया के पास पहले से कई प्रोजेक्ट है। अब खबर है कि उन्होंने एक और फिल्म के लिए हामी भी दी है। निर्देशक साकेत चौधरी की अगली फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। साकेत चौधरी इरफान खान स्टारर फिल्म 'हिंदी मीडियम' को निर्देशित करने...
हाईकोर्ट की सख्तीः विधवा को 17 वर्ष बाद मिला न्याय, विभाग ने किया 11.55 लाख का भुगतान
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद शिक्षा विभाग ने 17 वर्ष बाद विधवा को 11,55,474 रुपये का भुगतान किया। इसके बाद हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका को निस्तारित कर दिया। न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
मामले के अनुसार ग्राम बानना भीमताल निवासी देवकी देवी (72 वर्ष) ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर कहा था कि उसके पति...
आधी रात को 150 मीटर गहरी खाई में बाइक समेत गिरे दो छात्र, पुलिस वाले बने देवदूत
शहंशाही आश्रम से शिखर फॉल की और जाने वाली सड़क पर बीती रात एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर पहाड़ की गहरी खाई में गिर कर बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस दल के जवानों ने रात के अंधेरे में जान पर खेलकर दोनों घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जिससे इन दोनों...


























































