लॉकडाउन अपडेट: कहीं पुलिस ने किया आग्रह तो कहीं इस्तेमाल की कंडाली!!
श्रीनगर में कंडाली हाथ में लेकर उतरीं महिला पुलिस सिपाही
श्रीनगर में लॉक डाउन के दौरान बिना जरूरी काम के बाहर निकल रहे लोगों को सबक सिखाने के लिए श्रीनगर पुलिस की महिला सिपाही कंडाली हाथ में लेकर घूम रही हैं। महिला सिपाही दुपहिया वाहन में पूरे श्रीनगर का चक्कर लगा रही हैं।
उधर, गुरुवार सुबह सात बजे से 10 बजे...
उत्तराखंडः लॉक डाउन के दौरान विद्यालयों में फीस लेने पर रोक
उत्तराखंड के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से लॉक डाउन के दौरान फीस लेने पर रोक लगा दी गई है। सचिव (शिक्षा) आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को यहां इस आशय के आदेश जारी किए।
आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस (कोविड 19) के संक्रमण, बचाव एवं रोकथाम के मद्देनजर प्रदेश में संचालित समस्त...
उत्तराखंड: पौड़ी में कोरोना के नौ संदिग्ध मरीज
पौड़ी जिले में कोरोना वायरस के अब तक नौ संदिग्ध मरीज मिले हैं। इन्हें सरकारी अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। साथ ही नौ अन्य लोगों को विभिन्न स्थानों पर गढ़वाल विकास निगम के आवासों पर क्वारंटाइन किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बताया गया है...
पुलिसकर्मी बरत रहे सख्ती, साथ ही कर रहे निर्बलों की मदद
कोरोना विषाणु के संक्रमण के कारण नैनीताल पुलिस लॉक डाउन को लागू करने के लिए सख्ती बरतने के साथ निर्बलों की मदद भी कर रही है।
बुधवार को नैनीताल पुलिस ने सुबह सात से 10 बजे के बीच बाजार में बिना मास्क पहने आए लोगों पर हल्की लाठियां भी फटकारीं और चीना बाबा चौराहे के पास लॉक डाउन के बीच...
कोरोनाः नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने सांसद निधि के पांच करोड़ प्रशासन को दिए, विधायक भी आगे आये
कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर तमाम उपायों और पाबंदियों के बीच नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने दरियादली का सबूत दिया है। लोकसभा सदस्य भट्ट ने अपनी एक साल की पूरी सांसद निधि (पांच करोड़ रुपये) कोरोना विषाणु के संक्रणम की रोकथाम के लिए समर्पित करने की घोषणा की है।
नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों को भेजे...
उत्तराखंड में एक और कोरोना पॉजिटिव पाया गया
उत्तराखंड में कोरोना के एक और मरीज की पहचान हुई है। दुग्डा निवासी 26 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस की हुई पुष्टि हुई है। गौरव गर्ग 19 मार्च को स्पेन से लौटा था औऱ सर्दी खांसी जुकाम की शिकायत के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इसके बाद गौरव का सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजा गया...
अच्छी खबर: कोरोना से पीड़ित वन अधिकारी की हुई रिकवरी
कोरोना से जारी लड़ाई के बीच देहरादून से एक अच्छी ख़बर आई है। कोरोना वायरस से पीड़ित भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी पूरी तरह ठीक हो गये हैं। उत्तराखंड स्वास्थ्य सेवा की निदेशक, डॉ अमिता उप्रेती ने कहा कि, “अधिकारी को जनरल वार्ड में शिफ़्ट कर दिया गया है, वो अगले 14 दिन यहाँ निगरानी में रहेंगे और...
बुजुर्गों की मददगार बनी नैनीताल पुलिस
लॉक डाउन के दौरान बुधवार को नगर की तल्लीताल थाना अंतर्गत ज्योलीकोट चौकी पुलिस बुधवार को एक बुजुर्ग दंपति की मददगार साबित हुई।
गांव भूमियाधार निवासी बुजुर्ग दंपति ने 112 आपातकालीन सेवा के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि वह दोनों पति-पत्नी अकेले रहते हैं। उनके पास खाने की सामग्री नहीं है। पुलिस कंट्रोल रूम ने यह...
क्या क्या कर रही है उत्तराखंड सरकार कोरोना से लड़ेन के लिये?
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को विधानसभा में अपने अभिभाषण में कहा कि कोरोना वायरस आज जब सम्पूर्ण मानव जाति के समक्ष एक अति गम्भीर चुनौती है। कोरोना वायरस ने शक्तिशाली एवं सम्पन्न राष्ट्रों को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना को भारत एवं उत्तराखण्ड परास्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों द्वारा लगातार स्थिती पर निगाह...
उत्तराखंड बजट: विधानसभा में 53526.97 करोड़ का बजट पारित
- कोविड 19 के वॉरियर्स हेल्थ, पुलिस, मीडियाकर्मी, पर्यावरण मित्र, स्वास्थ्य कर्मी और डॉक्टरों का बीमा होगा ः सीएम
उत्तराखंड विधानसभा के आज यहांं दूसरे चरण के अत्यंत संक्षिप्त सत्र में विनियोग विधेयक यानी बजट पारित किया गया। सदन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में कोरोना (कोविड-19) के बचाव और रोकथाम के लिए सरकार के स्तर से उठाए गए...


























































