उत्तराखंड: पौड़ी में कोरोना के नौ संदिग्ध मरीज

0
480
पौड़ी जिले में कोरोना वायरस के अब तक नौ संदिग्ध मरीज मिले हैं। इन्हें सरकारी अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। साथ ही  नौ अन्य लोगों को विभिन्न स्थानों पर गढ़वाल विकास निगम के आवासों पर क्वारंटाइन किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बताया गया है कि 7 लोग जिला अस्पताल पौड़ी, एक बेस अस्पताल श्रीनगर एवं एक बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। इनमें से दो लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इसके अलावा 7 लोगों को जीएमवीएन पौडी, एक को श्रीनगर व एक व्यक्ति को कण्वाश्रम कोटद्वार में क्वारंटाइन पर रखा गया है। 18 लोग विभिन्न क्षेत्रों में अपने-अपने घरों में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर हैं।
इसके अलावा 24 मार्च  तक प्रदेश के बाहर से आए 6122 स्थानीय लोग स्क्रीनिंग कर अपने गांव/घरों में पहुंच चुके हैं। सभी को तय समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।