Page 380

उबर ने देहारदून के स्वास्थ्य कर्मियों के लिये शुरू की “उबर मेडिक सर्विस”

उबर
देहरादून: देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ मिलकर निजी टैक्सी कंपनी उबर ने दून में “उबर मेडिक सर्विस” शुरू की है। इसके तहत कंपनी की टैक्सियाँ, दून ज़िले में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को आवाजाही में मदद करेंगी। कोरोना से लड़ाई में प्रथम पंक्ति के इन योद्धाओं को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिये, कंपनी ने अपने वाहन चालकों को ख़ास प्रशिक्षण दिया...

हरियाणा के गुरुग्राम में फंसे 135 लोग रुद्रपुर लाए गए

कोरोना जांच
(रुद्रपुर) लाॅक डाउन में फंसे उत्तराखंड के प्रवासी लोगों को राज्य में लाने की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार देर रात उत्तराखंड परिवहन निगम की पांच बसों में गुरुग्राम (हरियाणा) से शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए 135 लोगों को राधा स्वामी सतसंग (ब्यास) रुद्रपुर लाया गया। राधा स्वामी सतसंग भवन पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग...

गायिका ने पूर्व आईएएस अधिकारी के खिलाफ की शिकायत, जांच के आदेश

महाराष्ट्र में रहने वाली उत्तराखंड मूल की एक महिला गायिका ने नैनीताल जनपद के रहने वाले एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ई-मेल के जरिए महिला गायिका ने पुलिस मुख्यालय में शिकायत की है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि महिला ने बुधवार को ईमेल के जरिये शिकायत की थी।...

लॉक डाउनः चाचा की दवा लेने दून गया था बीटेक का छात्र, 43 दिन फंसा रहा

लॉकडाउन
(चंपावत) मांदली के रहने वाले भगवान सिंह देउपा के लिए लॉक डाउन की कीमत 23 हजार रुपये से ज्यादा रही। ऊपर से परेशानी अलग। चाचा की दवा लेने गए भगवान न दवा ही ला सके और न ही खुद तब घर आ सके। अब 43 दिन से अधिक वक्त गुजरने के बाद लॉक डाउन में रियायत दिए जाने के...

एनआईटी उत्तराखंड में बीटेक, एमटेक व पीएचडी की ऑनलाइन परीक्षाएं 14 मई से

एनआईटी
(श्रीनगर,पौडी़) राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर ने बीटेक, एमटेक व पीएचडी कोर्स में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। ओपन बुक पद्धति पर होने वाली परीक्षाएं 14 मई से 22 मई तक आयोजित की जाएंगी। एनआईटी प्रशासन का दावा है कि लॉकडाउन अवधि में संस्थान के शिक्षकों ने घर से कार्य कर 29 अप्रैल...

राज्य को दैवीय आपदा घोषित करे सरकार: कांग्रेस

प्रीतम सिंह
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य में हुई भारी ओलावृष्टि और बारिश की वजह से  किसानों  को हुए  नुकसान को देखते हुए राज्य में,सरकार से तत्काल  "दैवीय आपदा "घोषित करने की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह  की ओर से उक्त बयान को जारी करते हुए महामंत्री संगठन विजय सारस्वत और उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने गुरुवार को यहां कहा...

लॉकडाउन के दौरान उत्तराखंड में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ गिरा

उत्तराखंड
(देहरादून)कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के मद्देनजर जारी लॉक डाउन का राज्य में आपराधिक घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं पर काफी सकारात्मक असर पड़ा है। चूंकि अप्रैल महीने में पूरी तरह लॉक डाउन रहा, लिहाजा राज्य में जहां एक तरफ आपराधिक वारदात कम हुईं, वहीं सड़क दुर्घटनाएं भी पिछले साल की इस अवधि की तुलना में कम हुईं। -  राज्य में...

उत्तराखंड: शराब पर कोविड टैक्स और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा

उत्तराखंड
दिल्ली और कुछ अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराखंड सरकार ने भी शराब और डीजल-पेट्रोल के दामों में इजाफा करने का फैसला किया है। गुरुवार को कैबिनेट बैठक के बाद यह फैसला लिया गया कि, शराब पर 20 से 200 रुपये की बढ़ोतरी,वहीं, विदेश से लाई जाने वाली शराब पर 475 रुपये और देशी पर 20 रुपये प्रति बोतल की...

टिहरीः डीजी ने महिलाओं से अभद्रता करने के आरोपी थानाध्यक्ष की जांच के आदेश दिये

डीजीपी
(नई टिहरी) टिहरी गढ़वाल में चम्बा के थानाध्यक्ष द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता किये जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो का महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने संज्ञान लेते हुए उपरोक्त प्रकरण की राजपत्रित अधिकारी से जांच कराए जाने हेतु वहां के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है। यहां गुरुवार को नागरिक मंच चम्बा...

भक्तों के बिना खुले लाटू देवता के मंदिर के कपाट

लाटू देवता
(गोपेश्वर) चमोली जिले के देवाल विकास खंड के अंतिम गांव वाण में स्थित मां नंदा देवी के धर्म भाई और सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के कपाट गुरुवार को बैशाख पूर्णिमा के दिन आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये। लाॅकडाउन के चलते इस बार कपाट खुलने के अवसर पर बेहद सीमित संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मन्दिर के पुजारी खेम सिंह...