कोरोना लॉकडाउन बना उत्तराखंड के जंगलों के लिये वरदान
आम दिनों में फ़रवरी महीने के अंत से ही रात में राज्य के पहाड़ों पर जंगलों में लगी आग के नज़ारे आम बात हो जाती है। और दोपहर के समय आसमान में धुएँ के बादल उठते देखे जा सकते हैं। यह सब हमें साफ़ करती थी कि हमारे जंगलों का एक बड़ा हिस्सा आग के हवाले हो रहा है। गर्म मौसम, तेज़ गर्म हवाऐं, और चढ़ता...
आईसीएमआर 21 अस्पतालों में शुरू करेगा प्लाज्मा थैरेपी का क्लीनिकल ट्रायल
(नई दिल्ली)देश में कोरोना के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी कितनी कारगर है, इसका पता लगाने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) 21 अस्पतालों में क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने जा रहा है। इस संबंध में ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया से मंजूरी मिलने के बाद आईसीएमआर ने देश के 21 अस्पतालों को अनुमति दे दी है।
452 मरीजों पर किया जाएगा...
एम्स कर्मचारी सहित दो कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।लगातार दो रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद एक मरीज को शनिवार को छुट्टी दी जाएगी। इनमें एक मरीज एम्स का नर्सिंग ऑफिसर भी है। इससे पूर्व दून से एम्स रेफर होकर आए कोरोना पॉजिटिव पेसेंट की उपचार के बाद कोविड 19 रिपोर्ट नीगेटिव...
लॉक डाउन में बाहर फंसे 18 हजार प्रवासी उत्तराखंड लाए गए
कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए किए गए लॉक डाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे उत्तराखंड के 18 हजार 156 लोग शुक्रवार दोपहर तक वापस लाए जा चुके हैं। यह जानकारी राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने यहां पत्रकारों को दी।
मुख्य सचिव ने बताया कि दूसरे राज्यों से उत्तराखण्ड आने के लिए 1,75,880 प्रवासियों ने...
उबर ने देहारदून के स्वास्थ्य कर्मियों के लिये शुरू की “उबर मेडिक सर्विस”
देहरादून: देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ मिलकर निजी टैक्सी कंपनी उबर ने दून में “उबर मेडिक सर्विस” शुरू की है। इसके तहत कंपनी की टैक्सियाँ, दून ज़िले में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को आवाजाही में मदद करेंगी।
कोरोना से लड़ाई में प्रथम पंक्ति के इन योद्धाओं को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिये, कंपनी ने अपने वाहन चालकों को ख़ास प्रशिक्षण दिया...
हरियाणा के गुरुग्राम में फंसे 135 लोग रुद्रपुर लाए गए
(रुद्रपुर) लाॅक डाउन में फंसे उत्तराखंड के प्रवासी लोगों को राज्य में लाने की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार देर रात उत्तराखंड परिवहन निगम की पांच बसों में गुरुग्राम (हरियाणा) से शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए 135 लोगों को राधा स्वामी सतसंग (ब्यास) रुद्रपुर लाया गया। राधा स्वामी सतसंग भवन पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग...
गायिका ने पूर्व आईएएस अधिकारी के खिलाफ की शिकायत, जांच के आदेश
महाराष्ट्र में रहने वाली उत्तराखंड मूल की एक महिला गायिका ने नैनीताल जनपद के रहने वाले एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ई-मेल के जरिए महिला गायिका ने पुलिस मुख्यालय में शिकायत की है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि महिला ने बुधवार को ईमेल के जरिये शिकायत की थी।...
लॉक डाउनः चाचा की दवा लेने दून गया था बीटेक का छात्र, 43 दिन फंसा रहा
(चंपावत) मांदली के रहने वाले भगवान सिंह देउपा के लिए लॉक डाउन की कीमत 23 हजार रुपये से ज्यादा रही। ऊपर से परेशानी अलग। चाचा की दवा लेने गए भगवान न दवा ही ला सके और न ही खुद तब घर आ सके। अब 43 दिन से अधिक वक्त गुजरने के बाद लॉक डाउन में रियायत दिए जाने के...
एनआईटी उत्तराखंड में बीटेक, एमटेक व पीएचडी की ऑनलाइन परीक्षाएं 14 मई से
(श्रीनगर,पौडी़) राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर ने बीटेक, एमटेक व पीएचडी कोर्स में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। ओपन बुक पद्धति पर होने वाली परीक्षाएं 14 मई से 22 मई तक आयोजित की जाएंगी। एनआईटी प्रशासन का दावा है कि लॉकडाउन अवधि में संस्थान के शिक्षकों ने घर से कार्य कर 29 अप्रैल...
राज्य को दैवीय आपदा घोषित करे सरकार: कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य में हुई भारी ओलावृष्टि और बारिश की वजह से किसानों को हुए नुकसान को देखते हुए राज्य में,सरकार से तत्काल "दैवीय आपदा "घोषित करने की मांग की है।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से उक्त बयान को जारी करते हुए महामंत्री संगठन विजय सारस्वत और उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने गुरुवार को यहां कहा...


























































