उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह बने लोकसभा के नए महासचिव
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उत्पल कुमार सिंह, आईएसएस (सेवानिवृत्त) को लोकसभा सचिवालय और लोकसभा महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति एक दिसम्बर से लागू होगी। वह स्नेहलता श्रीवास्तव का स्थान लेंगे। श्रीवास्तव सोमवार को सेवानिवृत्त हो गईं।
सिंह 1986 बैच के उत्तराखंड कैडर के अधिकारी रहे हैं। 34 वर्ष के समृद्ध और विविध प्रशासनिक अनुभव से सम्पन्न, वरिष्ठ...
खाकी में इंसान: अशोक कुमार बने उत्तराखंड के नये पुलिस महानिदेशक
उत्तराखंड के नए डीजीपी अशोक कुमार ने सोमवार शाम पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इससे पहले पूर्वाह्न में देहरादून पुलिस लाइन में अनिल कुमार रतूड़ी के विदाई समारोह के रूप में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया।
मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले अशोक कुमार 1989 बैच के...
उत्तराखंड पुलिस को देश की स्मार्ट, संवेदनशील और मानवीय पुलिस बनाएंगेः डीजीपी
उत्तराखंड के नए डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि अच्छी पुलिस व्यवस्था वही है, जो लोगों के सहयोग से लोगों के साथ मिलकर की जाए। हमारा प्रयास रहेगा कि आमजन को एक अच्छी पुलिस व्यवस्था दी जाए। उत्तराखंड पुलिस को स्मार्ट बनाना एवं पुलिस की दक्षता को बढ़ाना हमारी प्राथमिकता होगी। हमारा लक्ष्य पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग है, जिससे...
उत्तराखंड के डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी को रिटायरमेंट पर शानदार विदाई
उत्तराखंड के डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी सोमवार को रिटायर हो रहे हैं। उनकी विदाई के लिए शानदार रैतिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित परेड के दौरान उन्होंने सलामी ली। इसके साथ ही अशोक कुमार आज सूबे के नए डीजीपी का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित परेड का नेतृत्व एएसपी सुश्री रेखा यादव ने...
अल्मोड़ा में सड़क हादसों में चार की मौत , कई घायल
अल्मोड़ा में दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा जैंती के संग्रोली में हुआ। यहां दो लोगों की जान चली गई। दूसरा हादसा कसारदेवी के पास हुआ। इसमें दो लोगों ने दम तोड़ दिया।
कसारदेवी में एक कैफे के पास रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बोलेरो (यूके 05 टीए-1339) अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर नीचे खाई...
हरिद्वार पंचायत चुनाव तय समय पर मुश्किल
हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का तय समय पर होना मुश्किल नजर आ रहा है। कोरोना और कुंभ से उपजी स्थितियों के बीच सरकारी मशीनरी का ध्यान फिलहाल चुनाव की तैयारी पर नहीं है। यही वजह है कि ग्राम पंचायत का परिसीमन तो जैसे-तैसे हो गया है, लेकिन क्षेत्र और जिला पंचायत के परिसीमन का कहीं अता-पता नहीं है। वैसे,...
डोडीताल की बर्फ से लिपटी वादियां पर्यटकों से गुलजार
उत्तरकाशी के डोडीताल की वादियां बर्फ से ढक गई हैं। इस मनोरम दृश्य का दीदार करने कई राज्यों से पर्यटक उत्तरकाशी पहुंच रहे हैं। गुरुवार को बर्फबारी की वजह से बाधित गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को हर्षिल से गंगोत्री तक यातायात के लिए सुचारू किया जा चुका है। हालांकि तहसील मोरी में गांव लिवाड़ी, फीताड़ी, कासला,रिकचा, हरकुरी में विद्युत आपूर्ति बाधित...
दिल्ली से आने वाले बस यात्रियों के लिए नए नियम
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली से हल्द्वानी वाले आने वाले बस यात्रियों के लिए नए नियम बनाए गए हैं। इन नियमों के तहत सवारी को स्टेशन टू स्टेशन उतरना होगा। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर उत्तराखंड परिवहन निगम गंभीर हो गया है। अफसरों ने सभी डिपो को निर्देशित किया है कि दिल्ली से...
मुख्यमंत्री ने किया सूर्यधार झील का लोकार्पण
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को स्व. गजेन्द्र दत्त नैथानी, जलाशय सूर्याधार का लोकार्पण किया। 50.25 करोड़ रूपये की लागत से बनी इस झील की धारण क्षमता 77 हजार घन मीटर है। यह झील 550 मी. लम्बी, 28 मीटर चौड़ी एवं 10 मीटर गहरी है।
• 50.25 करोड़ की लागत की इस झील से पेयजल एवं सिंचाई के लिए...
विधायक महेश नेगी प्रकरण पर पौड़ी पुलिस ने की जांच शुरू
द्वारहाट विधायक महेश नेगी प्रकरण पर पौड़ी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आईजी गढ़वाल ने उक्त प्रकरण की जांच देहरादून पुलिस से हटाकर पौड़ी पुलिस को सौंपे जाने के निर्देश दिए थे। उक्त प्रकरण की जांच अब श्रीनगर महिला थानाध्यक्ष दीक्षा सैनी कर रही हैं। पौड़ी पुलिस का कहना है कि प्रकरण से संबंधित हर पहलू पर...


























































