डोडीताल की बर्फ से लिपटी वादियां पर्यटकों से गुलजार

0
811
बर्फ
उत्तरकाशी के डोडीताल की वादियां बर्फ से ढक गई हैं।  इस मनोरम दृश्य का दीदार करने कई राज्यों से पर्यटक उत्तरकाशी पहुंच रहे हैं। गुरुवार को बर्फबारी की वजह से बाधित गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को हर्षिल से गंगोत्री तक यातायात के लिए सुचारू किया जा चुका है। हालांकि तहसील मोरी में गांव लिवाड़ी, फीताड़ी, कासला,रिकचा, हरकुरी में विद्युत आपूर्ति बाधित है।
उत्तरकाशी में भी कई दिन से बर्फबारी हो रही है। जनपद में तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर बसा डोडीताल बर्फ की चादर से घिर गया है। डोडीताल पहुंचने के लिए बर्फ का पैदल ट्रैक पर्यटकों के रोमांच को बढ़ा रहा है।  अस्सी गंगा घाटी में अस्सी गंगा का उद्गम स्थल करीब तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर है। डोडीताल को गणेश भगवान की जन्मभूमि कहा जाता है। यहां होम स्टे की भी सुविधा है।
डोडीताल की खबसूरत वादियां अगोड़ा से डोडीताल तक करीब 20 किलोमीटर फैली हैं। स्थानीय युवाओं का कहना है कि डोडीताल में शीतकालीन पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।