शादी समारोहों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर
पौड़ी: कोरोना के दिशानिर्देशों को देखते हुए जनपद पुलिस की शादी समारोहों पर कड़ी नजर रहेगी। कोविड मानकों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई भी करेगी। जनपद पुलिस शादी समारोहों में लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी पौड़ी ने बताया कि एक माह के भीतर पुलिस कर्मियों ने 200 से अधिक...
पूरे साल रहेगा फायर सीजन : डॉ. हरक सिंह
वनों को बचाने के लिए विशेष पहल प्रारंभ हो गई है। अब तक केवल चार माह वनाग्नि से वनों को बचाने के लिए फायर सीजन माना जाता था लेकिन अब पूरे साल फायर सीजन होगा। यह जानकारी बुधवार को वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने दी।
डॉ. रावत का कहना है कि सरकारी मानकों के अनुसार पहले मार्च से...
कुंभ में कोरोना के मद्देनजर सेक्टरों की संख्या घटी, 60 लाख श्रद्धालुओं आने का अनुमान
धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित होने वाले 2021 के महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर है। हालांकि, इस पार कोरोना को देखते हुए हरिद्वार महाकुंभ में काफी कुछ बदलाव नजर आएगा। शुरुआती दौर में कुंभ मेले के लिए बनाए गए सेक्टर का दायरा कम कर दिया गया है। कुंभ मेले में 41 सेक्टर के स्थान पर अब कोरोना की स्थिति...
`मसालों के बादशाह’ महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन
मसाला बनाने वाली कंपनी एमडीएच समूह के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 वर्ष की उम्र में गुरुवार सुबह निधन हो गया। महाशय धर्मपाल गुलाटी पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
उनके निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य प्रमुख हस्तियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। गुरुवार को ही उनका अंतिम...
डोली में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने के लिए मिलेंगे दो हजार रुपये
डीएम सविन बंसल ने गत दिवस पहाड़ी विकासखंडों -धारी, रामगढ, ओखलकांडा, बेतालघाट व भीमताल के ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए सड़क अथवा चिकित्सालय पहुंचाने के लिए डोली की व्यवस्था करने की बात कही थी। उन्होंने बुधवार को लगभग 500 डोलियों के लिए 10 लाख रुपये सीएमओ को अवमुक्त कर दिए। बताया गया है कि उत्तराखंड...
छात्रवृत्ति घोटाले में भीम आर्मी का नेता गिरफ्तार
उत्तराखंड के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित शिक्षण संस्थान समूह के डायरेक्टर को राज्य की एसआईटी ने सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है । वह भीम आर्मी का क्षेत्रिय नेता है ।
एसआईटी प्रमुख टीसी मंजूनाथ ने बताया कि जांच के दौरान एक शैक्षणिक संस्थान समूह के कॉलेजों ओम संतोष पैरामेडिकल आईटीआई भगवानपुर ,यस पैरामेडिकल आईटीआई सिकरोड़ा व ओम...
चारधाम प्रोजेक्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने उच्चाधिकार समिति से मांगी दो हफ्ते में रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने उच्चाधिकार समिति को निर्देश दिया है कि वह उत्तराखंड में चारधाम प्रोजेक्ट के लिए सड़क की चौड़ाई बढ़ाने को लेकर रक्षा मंत्रालय और सड़क परिवहन मंत्रालय के आवेदनों पर नए सिरे से विचार करे। कोर्ट ने उच्चाधिकार समिति को निर्देश दिया कि वो सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क के चौड़ीकरण और चारधाम प्रोजेक्ट के मसले पर नए सिरे से...
देश भर के पुलिस स्टेशनों में ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ सीटीटीवी कैमरे लगाये जाएं: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, एनआईए, ईटी, एनसीबी, डीआरआई, एसएफआईओ के दफ्तरों के साथ-साथ सभी राज्यों को अपने पुलिस स्टेशनों में आडियो रिकार्डिंग के साथ सीटीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। जस्टिस आरएफ नरीमन की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि आने-जानेवाले द्वार समेत हर अहम स्थानों पर कैमरे लगाने और उसकी रिकार्डिंग डेढ़ साल तक संरक्षित रखने का...
शेर सिंह गड़िया को बीसूका और विनय रोहिला को राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष का दायित्व
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को कपकोट (जिला बागेश्वर) के पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया को राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष तथा ऊधम सिंह नगर के विनय रोहिला को राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर दर्शन रावत ने दी।
रावत ने बताया कि इसके साथ...
रोहित शेखर की मौत के मामले में पत्नी अपूर्वा की जमानत याचिका खारिज
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत के मामले की आरोपित और रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा शुक्ला की जमानत याचिका खारिज कर दी है। एडिशनल सेशंस जज संदीप यादव ने कहा कि अभी कई गवाहों के बयान दर्ज होने बाकी हैं और इन गवाहों के प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए जमानत नहीं दी जा सकती है।
कोर्ट ने...


























































