अल्मोड़ा में सड़क हादसों में चार की मौत , कई घायल

0
444
अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा जैंती के संग्रोली में हुआ। यहां दो  लोगों की जान चली गई। दूसरा हादसा कसारदेवी के पास हुआ। इसमें दो लोगों ने दम तोड़ दिया।
कसारदेवी में एक कैफे के पास रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बोलेरो (यूके 05 टीए-1339) अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बोलेरो में 11 लोग सवार थे। इस   सूचना पर कोतवाली निरीक्षक बसंती आर्य टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान ताकुला निवासी किशन राम व बागेश्वर निवासी रेखा भट्ट के रूप में हुई है।  वाहन यात्रियों को लेकर बागेश्वर से हल्द्वानी जा रहा था। हादसे में कुछ सवारियां घायल हो गईं।
उधर, तहसील जैती क्षेत्र के अंतर्गत संग्रोली मोटर मार्ग में संग्रोली के पास एक अन्य बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।  घायलों को जैंती सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय अल्मोड़ा के मुताबिक बोलेरो ( यूके 01 टीए 3416) रविवार शाम संग्रोली में 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। सुबह घटना का पता चला। वाहन में चार लोग सवार थे। इनमें ग्राम बाराकोट निवासी राजू अधिकारी (35) पुत्र शिव सिंह अधिकारी, ग्राम कुंज निवासी कुंदन कुंजवाल (32) पुत्र धनसिंह कुंजवाल की मौत हो गई। विराड़ निवासी उमेश जोशी (27) पुत्र लक्ष्मीकांत जोशी और हरेन्द्र नाथ पुत्र धर्मानाथ निवासी सूरी तहसील जैंती घायल हो गए।