फिल्म ‘ब्लर’ की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचीं तापसी पन्नू
‘पिंक’, ‘मुल्क’, ‘मनमर्जियां’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय कर सिने प्रेमियों का दिल जीतने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू शुक्रवार शाम नैनीताल पहुंच गई हैं। वह नैनीताल से अपने नए प्रोडक्शन हाउस ‘आउटसाइडर्स फिल्म्स’ की ‘डेब्यू फिल्म’ ‘ब्लर’ की शूटिंग करने के लिए पूरी यूनिट के साथ यहां पहुंची हैं।
वह बलरामपुर हाउस होटल में यूनिट के सदस्यों...
उत्तराखंड की सुरम्य वादियों में चुन सकते हैं वर्केशन
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने राज्य की सुरम्य वादियों में पर्यटन स्थलों पर वर्केशन की वर्कफ्रॉम होम संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया है। ऐसे लोग यहां की समृद्धि संस्कृति, खान-पान से परिपूर्ण राज्य सरकार की होम स्टे योजना के तहत विकसित हुए हजारों होम स्टे में से किसी को चुन सकते हैं।
बीते साल लॉकडाउन लागू होने के...
चारधाम: केदारनाथ सहित धामों के गर्भगृह से नहीं होगा लाइव प्रसारण
चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड ने धार्मिक मान्यताओं को देखते हुए बद्रीनाथ, केदारनाथ,गंगोत्री एवं यमुनोत्री मन्दिरों के गर्भगृह से सजीव (लाइव) प्रसारण नहीं करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही जोशीमठ में बद्रीनाथ वेद वेदांग स्नात्तकोतर संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ की अध्यासन वाली भूमि पर वेद अध्ययन केंद्र स्थापित किये जाने का भी निर्णय लिया गया।
शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री...
करोड़ की लागत का सचल चिकित्सा वाहन कबाड़ में तब्दील
चमोली जिला चिकित्सालय में बिना उपयोग के करोड़ की लागत से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिये खरीदा गया सचल चिकित्सा वाहन कबाड़ में तब्दील हो गया है। सरकार द्वारा वर्ष 2009 में एक करोड़ रुपये की लागत से सचल चिकित्सा वाहन का संचालन शुरू किया गया था।
यह वाहन एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और सामान्य जांच के साथ ही छोटे आपरेशन की...
कुंभ कोरोना टेस्ट फर्जीवाड़ाः 90 फीसदी जांच हुई पूरी
कुंभ कोरोना टेस्ट फर्जीवाड़े में जिलाधिकारी के आदेश पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित की गई टीम ने अपनी जांच लगभग पूरी कर ली है। इस मामले में हरिद्वार जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि जांच टीम 90 प्रतिशत फोन नंबरों का क्रॉस चेक कर चुकी है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट मिल जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद...
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर उतरा सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर
भारत-चीन के अंतरराष्ट्रीय हवाई पट्टी चिन्यालीसौड़ में आज भारतीय वायु सेना का मल्टीपर्पज वर्टिकल लिफ्ट चिनूक हेलीकॉप्टर उतरा।
गुरुवार को सेना के हेलीकॉप्टर की गर्जना शुरू होते ही उसे नजदीक से देखने को नगरपालिका व आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चे हेलीकॉप्टर को देखकर खुशी के मारे उछल रहे थे।
सूत्रों के अनुसार वायु सेना का यह चिनूक हेलीकॉप्टर...
अब तीर्थ स्थलों की सुरक्षा के लिए मिशन ‘मर्यादा’
उत्तराखंड पुलिस मां गंगा और तीर्थ-स्थलों की मर्यादा और पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए मिशन 'मर्यादा' चलाएगी। इस दौरान तीर्थ स्थलों पर किसी भी प्रकार का उल्लंघन करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मां गंगा...
देहरादून में फर्जी 13 निगेटिव रिपोर्ट के साथ चार पर्यटक गिरफ्तार
देहरादून-मसूरी घूमने आए बाहरी राज्यों के चार पर्यटकों को कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दरअसल, राज्य सरकार के निर्देश पर पर्यटकों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होने पर ही राज्य में प्रवेश दिए जा रहे हैं। इसके अभाव में पर्यटकों वापस भेजा जा रहा...
कावड़ यात्रा: पुलिस चौकस, ट्रेन, बस और पैदल कावड़ियों पर रहेगी नजर
उत्तराखंड सरकार की ओर से स्थगित कांवड़ यात्रा को सख्ती से पालन को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहेगी। ट्रेन से लेकर बस और पैदल यात्रियों पर पुलिस की पल-पल नजर रहेगी। हरिद्वार से पहले ही यात्रियों को वापस भेजेन की व्यवस्था की गई है। कांवड़िया हरिद्वार में प्रवेश करता है तो उसे 14 दिन के लिए एकांतवास होना पड़ेगा। डीजीपी...
उत्तराखंड में 19 जुलाई तक यलो अलर्ट
उत्तराखंड में अगले 19 जुलाई तक मौसम को लेकर देहरादून सहित पर्वतीय जनपदों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज देहरादून और नैनीताल, पिथौरागढ़ में गरज के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मानसून का प्रभाव आगे भी राज्य में बने रहने की संभावना है। चेतावनी को लेकर प्रशासन और आपदा विभाग एहतियात बरत रहा है।
मानसून सक्रिय...



























































