दून: जिलाधिकारी ने आपदा केन्द्र का किया निरीक्षण, जताई नाराजगी
जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार ने बुधवार को आपदा परिचालन केन्द्र के औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों और सुस्त कार्यों पर नाराजगी जताई। इस दौरान तैनात कार्मिकों से जनपद में वर्षा बाधित सड़कों और मार्ग खोलने की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने आपदा परिचालन केन्द्र के कार्यों में सुधार लाने और आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे एक्टिव मोड पर रखने के...
रुद्रप्रयाग: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर स्कूली बच्चे
रुद्रप्रयाग: शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के सरकार के लाख दावे के बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और है। आज भी कई स्कूली भवन जर्जर अवस्था में हैं, जहां छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर हैं। रानीगढ़ क्षेत्र में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज चमकोट की हालत कुछ ऐसी ही बनी है।
वर्ष 2007-08 में रानीगढ़ क्षेत्र के राजकीय इंटर...
उत्तराखंड में बारिश जारी, 25 जुलाई तक यलो अलर्ट
उत्तराखंड में बुधवार को लगातार पांचवें दिन देहरादून सहित राज्य के लगभग सभी इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। गंगोत्री हाईवे मलबा आने से बंद पड़ा हुआ है। भूस्खलन, जलभराव और मार्ग बंद होने के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से राज्य में अगले 48 घंटे के लिए...
पूर्व विधायक अंबरीश कुमार का निधन, शोक की लहर
पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबरीश कुमार का लंबी बीमारी के चलते देररात निधन हो गया। दो महीने तक वह मैक्स अस्पताल में भर्ती रहे। अंबरीश कुमार के निधन से उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। हरिद्वार में जनता के बीच वह भाईजी के नाम से विख्यात थे।
अंबरीश कुमार का राजनीतिक सफर भी काफी लंबा रहा...
सरकारी जासूसी पर हंगामा
हमारी संसद के दोनों सदन पहले दिन ही स्थगित हो गए। जो नए मंत्री बने थे, प्रधानमंत्री उनका परिचय भी नहीं करवा सके। विपक्षी सदस्यों ने सरकारी जासूसी का मामला जोरों से उठा दिया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश के लगभग 300 नेताओं, पत्रकारों और जजों आदि पर जासूसी कर रही है। इन लोगों में दो...
टीएचडीसी सरकार के सहयोग से राज्य में 10 हाइड्रो प्रोजेक्ट के साथ झीलों पर सौर ऊर्जा प्लांंट लगाएगा
टीएचडीसी इंंडिया लिमिटेड जल्द ही उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर राज्य में दस हाइड्रो प्रोजेक्ट के साथ झीलों पर सौर उर्जा प्लांंट लगाने की कवायद कर रहा है। टीएचडीसी उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों को सुविधा मुहैया करवाने के लिए इलेक्ट्रिक स्टेशनों का निर्माण भी करेगा ।
यह जानकारी टीएचडीसी के तकनीकी निदेशक राजकुमार विश्नोई ने देते हुए बताया कि टीएचडीसी...
भारत-चीन सीमा के पास बीआरओ ने पांच दिन में बनाया डबल वेली ब्रिज
भारत-चीन सीमा के पास 150 गांंव को जोड़ने वाला 170 फिट लंबा पिथौरागढ़-धारचुला के कुलागाड़ स्थित डबल वेली ब्रिज आज यातायात के लिए खोल दिया गया है। बीआरओ के प्रयासों से यह पुल मात्र पांच दिन में तैयार किया गया है।
धारचूला में बीते 08 जुलाई की रात को कुलागाड नाले में बादल फटने के कारण कुलागाड़ नाले में अचानक...
उत्तराखंड: आईएएस अफसरों के विभागों में बड़ा फेरबदल
उत्तराखंड सरकार ने आईएएस अफसरों में बंपर फेरबदल किया है। डॉ. आर राजेश कुमार देहरादून के नए जिलाधिकारी और बृजेश कुमार संत मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे। सोमवार देर रात सीएम पुष्कर धामी की मंजूरी के बाद सचिव (कार्मिक) अरविंद सिंह ह्यांकी ने यह आदेश किए हैं। अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से कृषि एवं कृषक हटाकर अब वित्त...
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों पर फिल्म मेकर्स फिदा
कोरोना संकट में पटरी से उतरा पर्यटन और फिल्म उद्योग को गति मिलने लगी है। उत्तराखंड के पर्यटक स्थल टूरिस्ट से गुलजार हो रहे हैं। फिल्मकार भी शूटिंग के लिए खासी रुचि दिखा रहे हैं। अपनी थ्रिलर फिल्म ब्लर की शूटिंग के लिए अभिनेत्री तापसी पन्नू नैनीताल पहुंच चुकी हैं। वह उत्तराखंड में डेढ़-दो माह अपनी यूनिट के साथ...
हरकी पैड़ी पर हुड़दंग करते हरियाणा के नौ युवक गिरफ्तार
डीजीपी अशोक कुमार के निर्देशों के बाद धार्मिक स्थलों पर मर्यादा और स्वच्छता बनाए रखने के लिए ऑपरेशन मर्यादा चलाया जा रहा है। शहर कोतवाली पुलिस ने इस अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों पर हुड़दंग कर रहे नौ लोगों को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया है। साथ ही गंगा...


























































