सरकार आई तो देवस्थानम बोर्ड कानून लिया जाएगा वापस: गोदियाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बुधवार को भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर देवस्थानम बोर्ड और मौजूदा भू-कानून वापस लिया जाएगा।
बुधवार शाम शहर के एक निजी होटल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और राज्य प्रभारी देवेन्द्र यादव संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। गणेश...
उत्तराखंड में बरसात से नदी-नाले उफान पर
राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से नदी -नाले उफान पर हैं। इस दौरान भूस्खलन होने से बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री हाइवे के साथ ग्रामीण संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। मार्ग खोलने का कार्य जारी है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए देहरादून और नैनीताल समेत सात जिलों के...
दो विभागों की बीच फंसी सड़क, 40 दिन से बंद
चमोली जिले में नारायणबगड विकास खंड के मींग गदेरा-बैनोली-विनायक सड़क पीएमजीएसवाई और एनपीसीसी के आपसी विवाद के चलते बीते 40 दिनों से बाधित है। ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी थराली सुधीर कुमार को ज्ञापन सौंपकर सड़क को सुचारू कराने की मांग की।
मींग के पूर्व प्रधान महिपाल सिंह...
हरिद्वार से 200 कांवड़ियों को वापस भेजा
जीआरपी ने मंगलवार को फिर प्रतिबंध के बावजूद हरिद्वार कांवड़ के लिए गंगाजल लेने आ रहे करीब 200 कांवड़ियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें वापस उनके राज्यों को भेज दिया।
सुबह हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी प्रभारी अनुज सिंह के निरीक्षण में हावड़ा, बाडमेर, मंसूरी आदि ट्रेनों में जत्थे के साथ आ रहे करीब 200 कांवड़ियों की पहचान की। इनमें...
कांग्रेस सत्ता में आई तो 400 यूनिट बिजली फ्री देगी: हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ताजपोशी के मौके पर कहा कि कांग्रेस सरकार में आई तो 100 नहीं 400 यूनिट बिजली निशुल्क दी जाएगी। पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चार कार्यकारी अध्यक्षों के साथ नेता प्रतिपक्ष के स्वागत कार्यक्रम...
उत्तराखंड में बिजली कर्मियों का हड़ताल खत्म
उत्तराखंड में ऊर्जा कर्मियों की हड़ताल खत्म होने से संकट टल गया है। ऊर्जा मंत्री से वार्ता के बाद मंगलवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की गई। इससे पूर्व राज्य सरकार ने राज्य में किसी भी प्रकार की हड़ताल पर आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) लगा दिया था।
सर्वे चौक स्थित कौशल विकास केंद्र के कॉन्फ्रेंस रूम में कर्मचारी...
कैबिनेट : उत्तराखंड में 1 अगस्त से खुलेंगे स्कूल
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 11 फैसले लिए गए हैं। इनमें अहम फैसला 1 अगस्त से शिक्षण संस्थाओं को खोलने का है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में सम्पन्न बैठक में कुल 11 मामले ध्यानार्थ लाए गए, इनमें सभी मामलों पर कैबिनेट ने अपनी मोहर लगा दी ।
बैठक में कोरोनाकाल के कारण बंद चल रहे शिक्षण संस्थाओं...
जोशीमठ-मलारी हाइवे खतरनाक, सड़क पर दरार
नीती घाटी में हो रही बारिश से जोशीमठ-मलारी हाइवे एक बार फिर खतरे की जद में आ गया है। यहां रैंणी गांव के निचले हिस्से में बीआरओ की ओर से तैयार की गई सड़क पर दरारें आ गई हैं। ऐसे में सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाइवे पर कभी भी वाहनों की आवाजाही बाधित हो सकती है।
इससे पहले...
उत्तराखंड : स्वास्थ्य कार्मिकों के लिए 205 करोड़ रुपये की घोषणा की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वैश्विक महामारी से प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र और इसमें कार्यरत कार्मिकों के लिए 205 करोड़ से अधिक पैकेज की घोषणा की है। इससे प्रदेश के 3 लाख 73 हजार 568 लोग लाभान्वित होंगे।
सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित जनता दर्शन हॉल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कोरोना योद्धा सम्मान समारोह...
उत्तराखंड में चार अगस्त तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू,स्पा-सैलून खुलेंगे
उत्तराखंड सरकार की ओर से राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्पा-सैलून खुलने सहित नई रियायत के साथ अब चार अगस्त तक करोना कर्फ्यू अवधि को बढ़ा गया गया है। इसके लिए एसओपी भी जारी कर दी गई है। राज्य में समस्त शैक्षिक संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे। सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी की...


























































