उत्तराखंड : बदरीनाथ धाम मार्ग खुला, अब मास्टर प्लान को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने उत्तराखंड के श्री बदरीनाथ धाम और देश के अंतिम गांव माणा तक सड़क को आवाजाही के लिए खोलने के बाद अब बदरीनाथ मास्टर प्लान को लेकर भी शासन स्तर पर उच्चाधिकारी सक्रिय हो गए हैं। पर्यटन सचिव और अन्य अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मातहतों से आवश्यक जानकारी जुटाई।
इस वर्ष कई बार बर्फबारी होने...
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड विधानसभा में पार्टी की हार के बाद आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश के बाद मंगलवार सायं अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पत्र में लिखा है कि विधानसभा चुनावों में आपके सहयोग और प्रदेश...
कोरोना टेस्टिंग के फर्जीवाड़ा मामले में सरकार को केस डायरी पेश करने के निर्देश
हाई कोर्ट ने कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग के फर्जीवाड़े में लिप्त मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के सर्विस पार्टनर शरत पंत, मलिका पंत व नलवा लैब के आशीष वशिष्ठ की ओर से दायर तीन अलग-अलग जमानत प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई के बाद सरकार को 23 मार्च तक केस डायरी पेश करने के निर्देश दिए हैं।
सुनवाई के दौरान सरकार की ओर...
नैनीताल घूमने आ रहे डीएसपी को खुद चलाकर लानी पड़ी टैक्सी
शराब पहाड़ के लिए अभिशाप बन गई है। अपने परिवार सहित नैनीताल घूमने आ रहे एक डीएसपी स्तर के अधिकारी को एक शराबी टैक्सी चालक की वजह से खुद टैक्सी चलाकर नैनीताल आना पड़ा।
हुआ यह कि दिल्ली के डीएसपी स्तर के अधिकारी अपने परिवार सहित नैनीताल घूमने आ रहे थे। हल्द्वानी से वह एक टैक्सी यूके04टीए-6182 से नैनीताल के...
सीमांत गांव माणा तक हाईवे हुआ सुचारु, बीआरओ ने हटायी बर्फ
उत्तराखंड के गोपेश्वर क्षेत्र के हनुमान चट्टी से आगे बदरीनाथ तक बीआरओ पहले ही हाईवे को वाहनों के आवागमन के लिए सुचारू कर चुका है। इसके बाद मंगलवार को बीआरओ ने सीमांत गांव माणा तक हाईवे पर जमी बर्फ को हटाकर मार्ग को आवागमन के लिए सुचारु कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि इस बार बदरीनाथ धाम के कपाट आठ...
उत्तराखंड : ग्लेशियर पिघलने से जोशीमठ इलाके की धौली नदी उफान पर
गर्मी बढ़ने के साथ ही ग्लेशियरों के पिघलने का सिलसिला शुरू हो गया है। ग्लेशियर पिघलने के कारण उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ इलाके में नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। मंगलवार की सुबह अचानक धौली नदी का जलस्तर बढ़ने से एनटीपीसी के बैराज साइट तपोवन में अफरा तफरी मच गई। हालांकि साइरन बजने से सभी अलर्ट...
हार के बाद प्रदेश अध्यक्षों से सोनिया ने मांगा पांचो पीसीसी चीफ से इस्तीफा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को पांच राज्यों में मिली चुनावी हार के बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा देने को कहा है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांचों चुनावी राज्यों के प्रदेश कांग्रेस समिति के...
उत्तराखंड: दो आईपीएस सहित चार का स्थानांतरण
उत्तराखंड में दो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और प्रांतीय पुलिस सेवा के दो सहित कुल चार पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।
प्रमुख सचिव आरके सुधांशु की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश में आईपीएस बरिन्दरजीत को पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद से बदलकर उन्हें पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण देहरादून मुख्यालय की जिम्मेदारी...
कांग्रेस की हार के लिए हरीश रावत जिम्मेदार, 17 सीटें हराने का आरोप
विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा पर हमलावर कांग्रेसी नेता अब चुनाव में करारी हार के बाद खुद निशाने पर हैं। खासकर पार्टी के हरीश रावत और प्रीतम सिंह गुट एक-दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे।
इसी कड़ी में नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व कांग्रेस नेता स्वर्गीय डुंगर सिंह बिष्ट के पुत्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य...
होली बाद कांग्रेस करेगी हार की समीक्षा, देवेन्द्र यादव बोले- चुनाव हारे, हिम्मत नहीं
उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारी है, हिम्मत नहीं। जनता की ओर से दिया गया जनादेश शिरोधार्य है। होली बाद पराजय के कारणों को लेकर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर अनावश्यक बयानबाजी से परहेज की सलाह दी है।
उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव ने एक जारी बयान में...



























































