उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने दिया इस्तीफा

0
256
गणेश

कांग्रेस उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड विधानसभा में पार्टी की हार के बाद आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश के बाद मंगलवार सायं अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पत्र में लिखा है कि विधानसभा चुनावों में आपके सहयोग और प्रदेश नेतृत्व की तमाम कोशिशों के बावजूद भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वह इस हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांच राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद आज इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से त्यागपत्र देने को कहा था। इसी क्रम में गोदियाल ने इस्तीफा दिया है। इन पांच राज्यों में उत्तराखंड राज्य भी शामिल है।