उत्तराखंड सरकार का बजट : भाजपा की नजर में विकासोन्मुख, विपक्ष ने बताया निराशाजनक
उत्तराखंड सरकार के बजट को भाजपा नेताओं ने आत्मनिर्भर और गरीब के लिए कल्याणकारी बताया। वहीं विपक्ष से इसे आमजनों के उम्मीदों के इतर बताया है। सत्ताधारी दल का कहना है कि सरकार की ओर से बजट को बनाने से पहले आमजन की राय भी ली गई थी। बागवानी, कृषि, बेरोजगारी, पलायन, सड़क, पेयजल आदि मुद्दाें पर विशेषतौर से...
विधानसभा सत्र : कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा और नारेबाजी
कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ आज से शुरू हुए विधानसभा सत्र के दौरान नियम 58 के तहत उठाए गए अपनी अवमानना के मुद्दे पर बेल में आ गए। कांग्रेस और बसपा विधायकों के हंगामा, नारेबाजी और सरकार के विरोधी नारों के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सायं तीन बजे तक के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी।
हालांकि संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद...
हिन्दी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के बीच कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं: अर्जुन कपूर
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि देश में किसी भी भाषा की फिल्मों के बीच किसी तरह की प्रतिद्वंद्विता नहीं है बल्कि प्रतिद्वंद्विता जनता का बेहतर मनोरंजन करने को लेकर है। उन्होंने कहा कि भारत एक है, मनोरंजन करने का मकसद भी एक ही है। हमें सभी भाषाओं और वहां की फिल्मों का सम्मान करना चाहिए और बांटने...
उत्तराखंड: वित्त मंत्री प्रेमचंद ने 65,571.49 हजार करोड़ का बजट किया पेश
उत्तराखंड में धामी सरकार ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सदन में 65,571.49 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें 63774.55 करोड़ का राजस्व अनुमान लगाया गया है।
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का दूसरे सत्र के पहले दिन मंगलवार को वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पारंपरिक वेशभूषा पहाड़ी टोपी, धोती और कुर्ता पहनकर बजट पेश...
फूलों की घाटी को भी मानसून का इंतजार, बिन बरसात फूलों की कई प्रजातियां नहीं खिली
विश्व धरोहर फूलों की घाटी का दीदार करने के लिए देश-विदेश के प्रकृति प्रेमी और पर्यटक लालायित रहते हैं लेकिन इस बार फूलों की घाटी को इंद्रदेव के बरसने का इंतजार है।
विश्व धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान इस वर्ष 1 जून को पर्यटकों के लिए खोल दी गई थी और अब तक दस हजार से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक...
14 की शाम से शुरू हो जाएगी कैंची धाम के लिए प्रतिबंधित यातायात व्यवस्था
नैनीताल के विश्व प्रसिद्ध बाबा नीब करौरी के कैंची धाम में 15 जून से वार्षिक समारोह के रूप में आयोजित होने वाले मेले के दृष्टिगत प्रशासन ने 14 और 15 जून के लिए अलग यातायात योजना तैयार की है।
इस योजना के तहत हल्द्वानी से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन व निजी वाहन 14 जून की शाम...
उत्तराखंड : चार धामों में अब तक 19 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किया दर्शन
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 2022 में 11 जून तक अभी तक 19 लाख से अधिक तीर्थ यात्री सभी धामों के दर्शन कर चुके हैं। मौसम सामान्य बने होने से भी यात्रा अपने चरम पर है।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ के मुताबिक बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 11 जून शाम तक 6,57,547...
उत्तराखंड : आईएएस अधिकारी रामविलास आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में फंसे
उत्तराखंड के एक आईएएस अधिकारी भी आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में उत्तराखंड विजिलेंस के निशाने पर हैं। विजिलेंस की ओर से वाद दर्ज करने के बाद शनिवार को आईएएस रामविलास यादव के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। यह छापेमारी देहरादून, लखनऊ आदि स्थानों पर की गई है। देहरादून में चल रही छापेमारी उप पुलिस अधीक्षक...
आईएमए पासिंग आउट परेड: देश को मिले 288 युवा अधिकारी
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को अंतिम पग भरते ही 288 युवा जांबाज भारतीय थल सेना का हिस्सा बन गए। कुल 377 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए। इनमें आठ मित्र देशों के 89 कैडेट्स शामिल हैं। दक्षिणी पश्चिमी कमान के जीओसी जनरल अमरदीप सिंह सलामी ने बतौर रिव्यूइंग आफिसर परेड की सलामी ली। पासिंग आउट परेड के मद्देनजर...
ऋषिकेश एम्स में माधव सेवा विश्राम सदन 400 बेड के विश्राम सदन का करेगा निर्माण
माधव सेवा विश्राम सदन ऋषिकेश एम्स में रोगियों और उनके सहायकों के लिए 400 बेड का माधव सेवा विश्राम सदन का निर्माण करने जा रहा है। इसका शुभारंभ 12 जून से आयोजित दो दिवसीय समारोह के दौरान भूमि पूजन के साथ किया जाएगा। इस दौरान जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद, बाबा रामदेव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहेंगे।
भाऊराव...



























































