देर रात विजिलेंस विभाग ने सस्पेंड आईएएस राम विलास यादव को किया गिरफ्तार, कोर्ट में आज होगी पेशी
आय से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोपी आईएएस रामविलास यादव को राज्य सतर्कता विभाग ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। राज्य सतर्कता विभाग के निदेशक अमित सिन्हा के मुताबिक पूछताछ के बाद उन्हें देर रात गिरफ्तार किया गया। उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव व यूपी में एलडीए के पूर्व सचिव रहे रामविलास यादव पर मुकदमा...
विश्व बैंक ने 1000 करोड़ की बारानी कृषि परियोजना को दी मंजूरी
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारानी खेती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से 1000 करोड़ की 'उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना' को मंजूरी दे दी गई है। विश्व बैंक से पोषित इस यह परियोजना को जलागम विभाग कियान्वित करेगा।
उत्तराखंड की ओर से ग्रीन हाउस कार्बन उत्सर्जन कम किये जाने एवं जलवायु परिवर्तन से हो रहे...
बिना कागजात के चल रहे पॉलीक्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सील
हरिद्वार जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मध्य हरिद्वार स्थित एक पॉलीक्लिनिक को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि पॉलीक्लीनिक के संचालक ने अप्रैल में महाशय पॉलीक्लिनिक का रिन्यूअल स्वास्थ्य विभाग से नहीं कराया था। अब जब तक संचालक अपने पॉलीक्लिनिक का रिन्यूअल नहीं करा लेता, तब तक यह पॉलीक्लिनिक सील...
उत्तराखंड : अब तक 23 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने की चारधाम यात्रा
उत्तराखंड में अब तक 23,73,589 तीर्थयात्री चारधाम यात्रा को पहुंच चुके हैं। इनमें से बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में अब तक 15 लाख 90 हजार से अधिक तीर्थ यात्री पहुंचे हैं।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तराखंड देवभूमि आए इन तीर्थ यात्रियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि अभी तक 15 लाख 90 हजार से अधिक...
नैनीताल जिले में बनेंगे 06 नए हेलीपोर्ट
हेलीपोर्ट निर्माण को लेकर कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने व पर्यटकों को अधिकाधिक सुविधा के लिए नैनीताल जिला में
मुक्तेश्वर
भवाली
रामनगर
भीमताल
बेलुवाखान और
नौकुचियाताल में हेलीपोर्ट प्रस्तावित हैं।
यहां पर्यटकों की आवाजाही बहुत ज्यादा हैं, या...
ट्रैकिंग अभियान पूरा कर एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल पहुंचीं रायगड़ी
देश की पहली महिला एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल के नेतृत्व में ट्रांस हिमालयन एक्सपीडिशन अभियान का 12 सदस्यीय ट्रैकिंग दल मंगलवार को लार्ड कर्जन रोड से क्वांरीपास होते हुए जोशीमठ ब्लॉक के रायगड़ी गांव में पहुंचा।
यहां हाईस्कूल रायगड़ी के प्रांगण में नौ स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड ग्रुप की गढ़वाल स्काउट्स बटालियन, शिक्षा विभाग व स्थानीय ग्रामीणों ने दल का भव्य...
उत्तराखंड में बनाए गए जिले के प्रभारी मंत्री
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में जिले के प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर दी गई है। देहरादून के सुबोध उनियाल और हरिद्वार के सतपाल महाराज को इसकी जिम्मेदारी मिली है।
नई सरकार के गठन के बाद से ही जिला योजना की बैठकें नहीं हो पा रही थीं। अब प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद जिला योजना की बैठकें शुरू होने लगेंगी।
नियोजन विभाग...
आईटीबीपी के जवानों ने 14,500 की ऊंचाई पर किया योगाभ्यास
देवभूमि उत्तराखंड में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा तटों के साथ केदारनाथ धाम से लेकर मैदान तक योगमय हो गए। आईटीबीपी के जवानों ने 14,500 फीट की ऊंचाई वाले पर्वतीय स्थानों पर योगाभ्यास कर विश्व को निरोग रहने का संदेश दिया।
योगनगरी के गंगा तट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज...
ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग काे बंद करने का काउंटडाउन शुरू
योग नगरी में होने वाली रिवर राफ्टिंग के शौकीनों की सुरक्षा के दृष्टिगत मानसून सत्र को देखते हुए 30 जून से 31 अगस्त तक गंगा में रिवर राफ्टिंग की गतिविधि को बंद करने का काउंटडाउन शुरू हो गया है।
लिहाजा गंगा की लहरों में राफ्टिंग के रोमांच के लिए अब दस दिन का समय ही शेष रह गया है। यदि...
सुरक्षा के नाम पर युवाओं और देश के साथ मजाक कर रही सरकार: प्रीतम सिंह
पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि युवाओं कि हित की बात करने वाली भाजपा सरकार अग्निपथ योजना लाकर रोजगार के नाम पर नमक छिड़कने का काम किया है। बिना संवाद के इतना बड़ा निर्णय लेना सुरक्षा के नाम पर मजाक किया जा रहा है। कांग्रेस युवाओं के साथ खड़ी है और योजना की वापसी...



























































