लापता विदेशी नागरिक का शव नीलकंठ के पहाड़ियों पर मिला
ऋषिकेश, लक्ष्मण झूला क्षेत्र के गेस्ट हाउस से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता रशियन नागरिक का शव पुलिस ने 9 दिन बाद नीलकंठ के पहाड़ियों पर खाई से बरामद कर लिया है। लापता रशियन नागरिक सेरगई शचेर्पा उम्र 27 वर्ष का शव पुलिस ने नीलकंठ की हिल टॉप पहाड़ी से बरामद किया है। पुलिस ने इस बाबत रशियन दूतावास को...
एफटीआईआई का 5 दिवसीय फिल्म एप्रीसिऐशन कोर्स का नैनीताल में आयोजन
नैनीताल, फिल्म साक्षरता फैलाने और सिनेमा की बेहतर समझ को बढ़ावा देने के अपने मिशन को ध्यान में रखते हुए, फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) पुणे, ने नैनीताल, उत्तराखंड में 5 दिवसीय फिल्म एप्रशियेशन कोर्स का आयोजन किया है।
यह कोर्स नैनीताल के हिमालयन सोसाईटी ऑफ आर्ट, कल्चर, एजुकेशन, इनवायरमेंट एंड फिल्म डेवलेपमेंट (एचआईएमएसीईईएफ) जिसको फिल्म मेकर और...
नेपाल के प्रधानमंत्री को मानद उपाधि देगा पंतनगर विवि
देहरादून। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली 08 अप्रैल, 2018 को पंतनगर आ रहे हैं। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय नेपाल के प्रधानमंत्री को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करेगा। इसके अलावा नेपाल के प्रधानमंत्री बीज उत्पादन, आर्गेनिक खेती और एकीकृत कृषि प्रणाली का भी अवलोकन करेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड आगमन की तैयारियों के बारे में...
मजदूर, चाय बगान मालिकों के आएंगे अच्छे दिन: वित्त मंत्री
बागेश्वर। प्रदेश के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि मजदूर, बगान मालिकों के अच्छे दिन आएंगे। कौसानी में बंद पड़ी चाय फैक्ट्री जल्द शुरू होगी। इस संबंध में फैक्ट्री और टी-बोर्ड के सभी प्रकरणों की जांच होगी।
कैबिनेट मंत्री पंत ने लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि टी-बोर्ड...
मुख्यमंत्री के मोबाइल एप पर शिकायत पर हुआ असर
नई टिहरी की दिव्यांग एवं वृद्ध महिला के घर पर लगा पानी का कनेक्शन
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मोबाइल एेप के माध्यम से टिहरी जनपद के विकासखंड चम्बा के भेटुडी ग्राम की दिव्यांग वृद्ध महिला आनन्दी उनियाल के पानी के नए कनेक्शन की समस्या का त्वरित समाधान हुआ है। उनियाल पेयजल की समस्या से परेशान थी, उन्हें काफी...
सेना भर्ती रैली की सभी तैयारियां पूरी, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश
कोटद्वार/पौड़ी। सेना भर्ती रैली तीन अप्रैल, मंगलवार से कौड़िया स्थित गब्बर सिंह कैंप में आयोजित होगी। सेना और प्रशासन ने सेना भर्ती रैली को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। भर्ती में ऊंचाई में छूट दिए जाने के कारण अधिक युवाओं के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट रहने के सख्त निर्देश...
45 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
ऋषिकेश, ऋषिकेश पुलिस ने एक बार फिर जंगलात बैरियर से 45 पेटी शराब के साथ देहरादून के चकशाहनगर नेहरू कालोनी निवासी शादान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम जंगताल बैरियर देहरादून रोड़ पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की कर रही थी। चैंकिंग के दौरान एक सफारी कार नंम्बर यूपी 15 एआर 9215 को...
घऱ में लगी आग, किसी भी प्रकार की जनहानि नही
मसूरी, आज कंट्रोल रूम के माध्यम से दोपहर लगभग 1:00 बजे थाना मसूरी व फायर स्टेशन मसूरी पर सूचना प्राप्त हुई कि हैप्पी वैली स्थित सेन्ट्रल स्कूल आफ तिब्बतन मसूरी के पास किसी घऱ में आग लग गई है।
सूचना पर थाना मसूरी व फायर स्टेशन से पुलिस टीमे मय दमकल वाहनों के तत्काल मौके पर पहुँचे। मौके पर पहुँचने...
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निकल पड़ी ‘‘स्टार्टअप वैन’’
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में एमएसएमई विभाग और भारत सरकार के ‘इन्वेस्ट इण्डिया’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ‘‘स्टार्टअप वैन’’ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध स्टार्टअप इंक्यूबेटर कम्पनी वेंचर कैटालिस्ट के ‘को-फाउण्डर’ अपूर्व शर्मा ने उत्तराखण्ड में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिये 100 करोड़ रूपये के निवेश की घोषणा...
अब उत्तराखंड में विदेशी पर्यटकों को मिलेगी भारी छूट
विदेशी पर्यटकों को उत्तराखंड में आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा और कुंभ मेले के दौरान विशेष छूट दिए जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पर्यटन विभाग ने सभी देशों के दूतावास के अलावा टूरिज्म डिपार्टमेंट को सर्कुलर जारी कर दिया है। इसी सीजन से यह छूट विदेशी पर्यटकों को दी जाएगी।
राज्य के पर्यटक...


























































