राष्ट्रपति ने अपने उद्यान में लगाया बाओबाब का पौधा

0
700

नई दिल्ली, राष्ट्रपति‍ रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के उद्यान में बाओबाब का पौधा लगाया। इस मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर भी मौजूद थे। यह पौधा राष्ट्रपति को मेडागास्कर विश्वविद्यालय की ओर से भेंट में मिला था।

उल्लेखनीय है कि मार्च में मेडागास्कर की सरकारी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतानानारिवो के विश्वविद्यालय परिसर में नीम का पौधा लगाया था। इसके बदले कोविंद को मेडागास्कर विश्वविद्यालय की ओर से बाओबाब का यह पौधा सद्भावना स्वरुप भेंट किया गया था।

बाओबाब वृक्ष की आयु लगभग 2000 वर्ष होती है। अपने उच्च औषधीय और पौष्टिक गुणों के लिहाज से यह काफी कुछ नीम के वृक्ष के समान होता है। इन दोनों पौधों का आदान-प्रदान भारत और मेडागास्कर की संस्कृतियों में पारंपरिक ज्ञान और औषधियों को दिए जाने वाले महत्व पर प्रकाश डालता है।