पुलिसकर्मी परिजनों के तथाकथित आंदोलन पर डीजीपी ने की कड़ी कार्रवाई
पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड पे मामले का समुचित समाधान न होने पर पुलिस महानिदेशक ने कड़ी कार्रवाई की है। उत्तराखंड पुलिसकर्मियों के ग्रे पे के मामले में पुलिसकर्मियों के परिजनों के पत्रकार वार्ता करने पर चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें एक सिपाही चमोली, एक उत्तरकाशी और दो देहरादून में तैनात हैं।
इस कार्रवाई के विरोध में...
उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य हुआ है : धामी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री यह बात मंगलवार को नई दिल्ली स्थित अमृत रत्न कार्यक्रम में प्रतिभागी के रूप में बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में कनेक्टीविटी में बहुत तेजी से काम हुआ है। पहाड़ के...
ईडी और सीबीआई निदेशकों के सेवा विस्तार मामले में केंद्र को नोटिस, 10 दिन में मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने ईडी और सीबीआई निदेशकों का कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाने की शक्ति केंद्र को देने वाले कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने 10 दिन के अंदर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, जया ठाकुर, तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा...
हरीश रावत की भुट्टा-जलेबी पार्टी, बोले-उत्तराखंडियत के साथ कार्यकर्ताओं में उर्जा का होगा संचार
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत अपने अंदाज से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हमेशा अलग-अलग पार्टी देने और उत्तराखंडियत की बात करने वाले हरीश रावत इस बार भुट्टा-जलेबी पार्टी का एक बार फिर आयोजन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह आयोजन भाजपा सरकार को घेरने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम...
प्रश्न पत्र लीक मामले में एक और गिरफ्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में गिरफ्तारियों का क्रम जारी है। इस मामले में एसटीएफ ने कल देर रात एक और गिरफ्तारी की गई है। यह जानकारी सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने दी।
पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार युवक नैनीताल सीजेएम कोर्ट में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात था।...
अब तक सड़क से अछूता है जोशीमठ का रमणीक पर्यटक स्थल गौंख
जोशीमठ नगर का नजदीकी गांव गौंख प्रकृति की अनमोल धरोहर तो है, लेकिन सड़क से अछूता रह जाने के कारण पर्यटकों की नजरों से ओझल है।
दरअसल औली-जखथाली जंगलों की तलहटी पर बसा गौंख गांव भी पलायन का दंश झेल रहा है। सड़क और विद्युत के लिए यहां के ग्रामीण संघर्ष करते रहे। आजादी के 74 वर्षों के बाद गौंख...
गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान पर, पशुओं के लिए चारा की समस्या
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी उफान पर है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रविवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान (293 मीटर) के करीब पहुंच गया था। पानी बढ़ने से गंगा के आसपास के खेतों में फसल जलमग्न हो गई हैं। कई गांवों के...
कांवड़ मेला के बाद कूड़े के ढेर पर हरिद्वार
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे लगभग चार करोड़ कांवड़ यात्री शहर में अपने पीछे गंदगी का अंबार छोड़ गए हैं। इस गंदगी को साफ करने में नगर निगम को खासा समय लगाना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के छोड़े गए कूड़े और कचरे के अंबार से आ रही दुर्गंध से पूरा शहर परेशान है।
नगर निगम के संसाधन भी...
उत्तराखंड मंत्रिमंडल बैठक में 35 प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में ट्रिपल टेस्ट, अधीनस्थ चयन आयोग नियमावली, उत्तराखण्ड लैंड स्लाइड मिटीगेशन सहित कुल 35 प्रस्तावों पर मुहर लगी।
मंत्रि परिषद बैठक की समाप्ति के बाद मुख्य सचिव एसएस संधू ने मीडिया को ब्रीफिंग में बताया कि कुल 36 विषय लाए गए...
कांवड़िये की हत्या का मामले में छह गिरफ्तार, पुरकाजी थाने में मिले आरोपित
कांवड़ मेले के आखिर दिन रुड़की में डाक कांवड़ लेकर जा रहे यूपी और हरियाणा के कांवड़ियों के बीच हुए विवाद में एक कांवड़िये की मौत के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मृत कांवड़िये कार्तिक के ताऊ राजेंद्र ने इस मामले में कोतवाली रुड़की में तहरीर दी थी।
राजेंद्र ने पुलिस को बताया था कि...



























































