Page 116

सीबीआई और ईडी की कार्रवाई से कांग्रेस नहीं डरने वाली, आंदोलन जारी रहेगाः करन माहरा

कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के सीबीआई और इडी रेड की कार्रवाई से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए आमजन की आवास बनकर कांग्रेस का लड़ाई जारी रहेगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में यह बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बढ़ती...

मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

मंकीपॉक्स
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने देश में मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरों के बीच स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों को मंकीपॉक्स को लेकर पहले ही सर्तकता बरतने एवं गाइडलाइन जारी करने को कहा है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के एक्शन पर स्वास्थ्य विभाग ने...

निःशुल्क हुई 674 नवजात बच्चों की सर्जरी और इंप्लांट

सर्जरी
उत्तराखंड में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत वित्तिय वर्ष 2020 से वर्तमान तक कुल 674 बच्चों की सर्जरी और इंप्लांट किया गया है। प्रभारी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि आरबीएसके सभी 13 जनपदों में 148 मोबाइल हेल्थ टीमों के माध्यम से चलाया जा रहा है। आंगनवाड़ी और सरकारी व अर्ध...

बीकेटीसी का देहरादून कार्यालय अब मुख्यालय जोशीमठ में होगा शिफ्ट

चारधाम
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में केनाल रोड कार्यालय सभागार में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मंदिर समिति अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक बीस लाख तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे हैं। सभी तीर्थयात्रियों को भगवान के सरल सुगम दर्शन हुए हैं। मंदिर समिति को...

नए मतदाता के लिए राहत, अब एक नहीं चार मिलेगा नाम दर्ज कराने का मौका

अब मतदाता सूची में नए मतदाताओं को शामिल कराने का एक नहीं, बल्कि चार बार मौका मिलेगा। पंजीकरण के लिए चार अर्हता तिथियां निर्धारित की गई हैं। बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में एक बार 01 जनवरी की अर्हता तिथि के आधार पर...

प्लास्टिक प्रतिबंध पर 13 जिलों के डीएम की ओर से प्रगति रिपोर्ट पेश नहीं करने पर की हाई कोर्ट नाराज

हाइकोर्ट
हाई कोर्ट ने राज्य में प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध व कूडा निस्तारण के मामले पर दायर जनहित याचिका में सुनवाई के बाद 13 जिलों के जिलाधिकारियों की ओर से अभी तक प्रगति रिपोर्ट पेश नही करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें प्रगति रिपोर्ट पेश करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। पूर्व में कोर्ट ने सभी 13 जिलों...

बद्रीनाथ धाम में नर नारायण जयन्ती उत्सव हुआ शुरू

बदरीनाथ
बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय नर-नारायण जयंती उत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। उत्सव डोली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। उत्सव डोली यात्रा से पूर्व प्रातः भगवान बदरी विशाल का नित्य-नियम महाभिषेक पूजन और बालभोग भोग पूजा के उपरांत श्री बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्री रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने भगवान श्री नर-नारायण का पूजन...

हरिद्वार की पॉश कॉलोनी में की जंगली हाथी ने चहल कदमी

हरिद्वार
हरिद्वार की पॉश बिल्केश्वर कॉलोनी में जंगली जानवरों के आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अभी कुछ दिन पहले इसी कॉलोनी में गुलदार का वीडियो वायरल था। इसके बाद आज जंगली हाथी के आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बिल्केश्वर कॉलोनी राजाजी टाइगर रिजर्व से लगी हुई है। आज एक हाथी जंगल से...

हाई कोर्ट ने लोक सेवा आयोग की जारी विज्ञप्ति को किया रद्द, नए सिरे से विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश निर्देश

हाईकोर्ट
हाई कोर्ट ने राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से दिसंबर 2021 में डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 455 पदों के लिए जारी विज्ञापन को दिव्यांग जन अधिकार नियम 2017 के खिलाफ मानते हुए उसे रद्द कर दिया है। कोर्ट ने आयोग को नए सिरे से विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति...

काठगोदाम से देहरादून जाने के लिए अब प्रतिदिन चलेगी ट्रेन

काठगोदाम से देहरादून जाना अब आसान होगा। गाड़ी संख्या 14120/14119 (काठगोदाम देहरादून) को सप्ताह में 5 दिन के स्थान पर अब प्रतिदिन चलाया जाएगा। यह जानकारी उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने दी। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर गाड़ी...