बैडमिंटन: कुहू और रोहन की जोड़ी ने जीता रशिया ओपन में रजत पदक
रूस में चल रही रशिया ओपन के फाइनल मुकाबले में भारत की कुहू गर्ग और रोहन कपूर की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। मिश्रित युगल के फाइनल में कुहू ने रोहन कपूर के साथ खेलते हुए रुस्सियन व कोरिया की जोड़ी विअदिमिर इवानोव व मं क्युंग किम को जबरदस्त टक्कर दी लेकिन उनको 17-21 व 19-21 से...
अंतर्राष्ट्रीय परिषद के लिए एफआरआई के महानिदेशक डॉ. गैरोला राष्ट्र प्रतिनिधि नियुक्त
(देहरादून) वन अनुसंधान संगठनों के अंतराष्ट्रीय संघ (आईयूएफआरओ) ने भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के महानिदेशक डॉ. सुरेश गैरोला को इफ्रो अंतर्राष्ट्रीय परिषद के लिए भारत के राष्ट्र प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है। इफ्रो वन विज्ञान संगठन के लिए आॅस्ट्रेलिया में स्थित वैश्विक नेटवर्क है। जो विज्ञान के क्षेत्र में आधूनिक अनुसंधान और ज्ञान को साझा...
कांवड़ मेलाः हरिद्वार के सभी विद्यालयों में 3 से 9 अगस्त तक अवकाश घोषित
(हरिद्वार) धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले के लिए प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस बार कांवड़ मेले में करीब साढ़े तीन करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है। लिहाजा, सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने मेले के दौरान जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत ने बताया कि कांवड़...
संतों ने शहरी विकास मंत्री के बयान की निंदा
(हरिद्वार) हरिद्वार में 2021 में होने वाले महाकुंभ मेले के दौरान अखाड़ों की छावनियां बिजनौर ले जाए जाने के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के बयान की संतों ने तीखी निंदा की है।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि आदि अनादि काल से कुंभ मेले के दौरान सभी अखाड़ों की छावनियां हरिद्वार में ही लगती रही...
मिसालः मल्टीनेशनल कपंनी की नौकरी छोड़ महिलाओं को स्वरोजगार देती प्रियंका
रुद्रप्रयाग, एक इंजीनियर बेटी ने अपना फार्मास्यूटिकल कंपनी की नौकरी छोड़,एक साल पहले गढ़वाल के विभिन्न जिलों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने मे जुट गयी। 26 साल की प्रियंका पिछले एक साल में मशरूम व सब्जी उत्पादन के 600 से अधिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर चुकी हैं, प्रशिक्षण प्राप्त कर 300 से अधिक महिलाएं वर्तमान में प्रतिमाह दस से...
पोषाहार ‘ऊर्जा’ से महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाए: मुख्यमंत्री
(देहरादून) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने टेक होम राशन तथा कुपोषित बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्र के माध्यम से दिए जाने वाले पोषाहार ‘‘ऊर्जा’’ की समीक्षा की। महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रदेशभर की 20066 आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘‘टेक होम राशन’’ योजना व कुपोषित बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार ‘‘ऊर्जा’’ (उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों मण्डुआ, भटट, घी,...
कूहु और रोहन की जोड़ी ने रशियन ओपन के सेमीफाईनल में बनाई जगह
कुहू गर्ग और रोहन कपूर ने रूस में चल रही रशियन ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के मिश्रित युगल वर्ग में अंतिम चार में जगह बना ली है।
सेमीफाइनल में पहुंचते ही कुहू गर्ग और रोहन कपूर की जोड़ी ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक पक्का कर लिया है। अब सेमीफाइनल में उनका सामना मलेशिया से होगा।
रशियन ओपन में उत्तराखंड की कुहू गर्ग...
उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से आफत की बारिश
उत्तराखंड में पिछले तीन दिन से हो रही लगातार बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। देहरादून, हरिद्वार, रुड़की की सड़कें तालाब में जलमग्न होती जा रही हैं। वहीं, चारधाम यात्रा मार्ग भूस्खलन से बार-बार अवरुद्ध हो रहे हैं। गंगा के साथ ही अन्य नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं, देहरादून, उत्तरकाशी,...
धर्मः हरिद्वार में गंगाजल लेने उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
(हरिद्वार) विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा कांवड़ मेला का विधिवत शुभारंभ हो गया। हालांकि शिव जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेने को कावड़ियों के हरिद्वार आने व जाने का क्रम करीब एक सप्ताह पहले से शुरू हो गया था।
पूर्णिमा के दिन ही धर्मनगरी में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ गया है। सावन शुरू हो चुका है, ऐसे में अंदाजा लगाया...
अक्टूबर से उत्तराखंड के दूरदराज़ इलाके भी जुड़ेंगे हवाई सेवाओं से
केंद्र सरकार की महत्वाकांशी हवाई योजना उड़ान का आगाज़ उत्तराखंड में अक्टूबर से होने जा रहा है। क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के तहत हेलीकाप्टर सेवाओं के लिए 14 हवाई मार्गों और एयरलाइन ऑपरेटरों का चयन भारत सरकार ने कर लिया है। ये सभी निजी हवाई सेवा कंपनियां नागर विमानन मंत्रालय (डीजीसीए), भारत सरकार द्वारा संचालित की जाएगी।
पहले चरण में पिथौरागढ़...


























































