मुख्यमंत्री धामी ने यूक्रेन से आए छात्रों से की भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के उत्तराखंड सदन में यूक्रेन से लौटे हुए छात्रों से भेंट कर, उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से यूक्रेन में फंसे अन्य उत्तराखण्डवासी विद्यार्थियों के सम्बन्ध में भी जानकारी ली।
ज्ञातव्य है कि दिल्ली एवं मुम्बई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखण्ड वासियों के लिए समन्वय...
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 27 एमबीबीएस स्टूडेंट्स को किसने कराया गंजा?
हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्र एक वीडियो में सिर मुंडाकर कतार से कैंपस की सड़कों पर गुजरते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे बाकायदा एक सुरक्षा गार्ड भी चल रहा है। हालांकि, कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि उसके पास रैगिंग की कोई शिकायत नहीं आयी है।
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज परिसर के एक वीडियो में 27 से...
इस बार उत्तराखंड में भाजपा को नहीं करने देंगे कोई खेल : हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस बार वह भारतीय जनता पार्टी को कोई खेल नहीं करने देंगे। भाजपा को उसके मंसूबों में नाकामयाब करने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सतर्क है, क्योंकि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनसे भेंट करने...
पोस्टल बैलेट नहीं पहुंचने पर हरीश रावत ने उठाये सवाल
कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों तक पोस्टल बैलेट नहीं पहुंचने का मामला फिर उठाया है। रावत ने तीन दिनों में दूसरी बार ट्वीट कर यह भी कहा है कि यह मामला सीधे-सीधे उनके राजनीतिक भविष्य से जुड़ा हुआ है।
रावत ने इस पर शक जताया है कि आखिर लालकुआं...
एसडीआरएफ सेनानायक ने आरक्षी राजेन्द्र को किया सम्मानित
एसडीआरएफ सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने विशेष उपलब्धि के लिए आरक्षी राजेन्द्र नाथ को सम्मानित किया है। राजेन्द्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया में सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो पर पहुंचकर देश का नाम रोशन किया है।
इस मौके पर सेनानायक ने आरक्षी राजेन्द्र नाथ की सफलता पर विशेष बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने...
उत्तराखंड: मौसम की करवट, बदरीनाथ, हेमकुण्ड साहिब और औली में बर्फबारी
इस बार मौसम आए दिन करवट बदल रहा है। गुरुवार को सुबह से आसमान में बदली छाई रही और दोपहर होते-होते निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमवर्षा शुरू हो गई।
श्री बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब-लोकपाल, औली-गौरसों बुग्याल, नीती-माणा और उर्गम घाटियों में लगातार बर्फबारी जारी है। विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा स्थल औली में दो से तीन इंच...
करोड़ों की क्रिप्टो करेंसी ठगी का मामला खुला, दो गिरफ्तार
अवैध क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टमेंट समस्या का कारण बनता रहा है। ऐसे ही एक प्रकरण के विरुद्ध उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा कार्रवाई की गई है। उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने हैदराबाद में 5 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टमेंट स्कीमों की धोखाधड़ी मामले में कंपनी मालिक समेत एक महिला को हैदराबाद के एक होटल से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित कैलाश और महिला...
उत्तराखंड के 287 लोग यूक्रेन और आसपास के देशों में हैं फंसे, 86 लौटे वापस
उत्तराखंड के 287 लोग यूक्रेन सहित आस-पास के देशों में फंसे हैं। इनमें से अब तक 86 लोग सकुशल घर वापस लौट चुके हैं। इनमें अधिकांश छात्र-छात्राएं और अन्य शामिल हैं। शेष अन्य छात्रों और लोगों के लाने के लिए सरकार की ओर से प्रयास तेजी से जारी हैं।
गुरुवार को सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्य सचिव...
बदरीनाथ हाईवे पर जमीं बर्फ को हटाने में जुटा बीआरओ
चमोली जिले में पिछले तीन दिनों तक मौसम खराब होने के चलते बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बर्फ से ढक गया था, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही ठप्प हो गई थी। विपरीत मौसम के चलते यहां बर्फ हटाने के कार्य में बाधा आ रही थी। बुधवार को मौसम साफ होने के बाद बीआरओ की मशीन और मजदूर अब...
अल्मोड़ा में घास काटने गयी एक महिला को जंगली जानवर ने बनाया निवाला
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे अल्मोड़ा जनपद के कुंपी गांव मरचूला में घास काटने गई एक महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर मौत के घाट के दिया। जंगली जानवर गुलदार है या बाघ, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी मुताबिक मंगलवार को 59 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी महेश सिंह जंगल में घास काटने गयी थी। वहां पहले...


























































