मुख्यमंत्री धामी ने यूक्रेन से आए छात्रों से की भेंट

0
248
मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के उत्तराखंड सदन में यूक्रेन से लौटे हुए छात्रों से भेंट कर, उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से यूक्रेन में फंसे अन्य उत्तराखण्डवासी विद्यार्थियों के सम्बन्ध में भी जानकारी ली।

ज्ञातव्य है कि दिल्ली एवं मुम्बई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखण्ड वासियों के लिए समन्वय केन्द्र बनाया गया है। वहां सभी आगन्तुकों के ठहरने एवं खाने की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों से अपने गन्तव्य तक लाने की व्यवस्था भी राज्य की ओर से की गई है। मुख्यमंत्री के साथ उत्तराखंड सदन में स्थानिक आयुक्त डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्र, उत्तराखण्ड सदन के मुख्य व्यवस्थाधिकारी रंजन मिश्र आदि उपस्थित थे।