यूक्रेन से उत्तराखंड के 9 विद्यार्थी बुधवार को आए
यूक्रेन से आने वाले नौ छात्र देहरादून पहुंच चुके हैं। बुधवार को हवाई अड्डे पर प्रात: 8 बजे वह लोग पहुंचे। अब तक 37 छात्र देहरादून लाए जा चुके हैं जबकि तीन उड़ानें देर शाम तक आने की संभावना है।
इन विद्यार्थियों में कंचन हरिद्वार, स्नेहा पांडे, मोहम्मद आबिद टिहरी गढ़वाल, शौर्य टिहरी गढ़वा, ओसीन चंपावत तथा मानसी हरिद्वार के...
पुलिस ने पकड़ी कालाढूंगी के जंगल मे अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी, दो गिरफ्तार
पुलिस और वन विभाग की टीम ने कालाढूंगी क्षेत्र के जंगल मे अवैध हथियार की फैक्टरी पकड़ी है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि अवैध हथियार की फैक्टरी चला रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक तस्कर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 3 तमंचे के साथ...
यूक्रेन के खारकीव पर रूसी हमले में भारतीय छात्र नवीन की मौत
यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर रूस ने जोरदार हमला किया है। हमले में एक भारतीय छात्र नवीन कुमार की मौत हो गयी। नवीन कर्नाटक निवासी थे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने मौत की पुष्टि की है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मंगलवार दोपहर तीन बजे ट्वीट कर कहा कि अत्यंत दुख के साथ एक भारतीय...
बाबा केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को खुलेंगे
द्वादश ज्योतिर्लिंग में शुमार भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निश्चित कर दी गई है । केदारनाथ जी के कपाट छह मई को प्रातः 6.25 बजे खुलेंगे। ऊखीमठ से केदारनाथ जी की डोली दो मई को धाम के लिए प्रस्थान करेगी। डोली गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड होते हुए पांच मई की शाम को हिमालय पर्वत स्थित केदारनाथ धाम...
आईटीएम गोवा में उत्तराखंड पर्यटन को मिला बेस्ट स्टॉल अवार्ड
गोवा में आयोजित हुए इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) के वार्षिक संस्करण में उत्तराखंड पर्यटन विभाग के स्टॉल को साहसिक पर्यटन और होम स्टे पर्यटन के लिए बेस्ट स्टॉल के अवार्ड से नवाजा गया।
स्टॉल के माध्यम से उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने आईटीएम में प्रदेश के अनूठे पर्यटन स्थल व आकर्षक पैकेज की जानकारी उपलब्ध कराई। मार्ट में उत्तराखंड सहित गोवा,...
उत्तराखंड में स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे
उत्तराखंड शासन ने राज्य में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अब राज्य में स्वीमिंग पूल ,वाटर पार्क अपनी क्षमता के साथ खुलेंगे। साथ ही सभी कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थित 01 मार्च से सुनिश्चित की जाएगी।
उत्तराखण्ड शासन के अपर मुख्य सचिव ने पूर्व में जारी अपने आदेश में राज्य में कोरोना संक्रमण की दरों में...
महाशिवरात्रि पर शिवयोग का अद्भुत संयोग, शुभ मुहूर्त में करें जलाभिषेक
महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जारहा है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा के लिए निशीत काल मुहूर्त मध्य रात्रि 12. 08 बजे से लेकर मध्य रात्रि 12. 58 बजे तक रहेगा। महाशिवरात्रि के दिन का शुभ मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से दोपहर 12.57 बजे तक है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा अर्चना से मनोकामना पूर्ण होगी।
इस साल...
रुद्रप्रयाग: सारी गांव में भूस्खलन से ग्रामीणों में खौफ
रुद्रप्रयाग जिले के सारी-झालीमठ में अचानक हुए भूस्खलन से गांव खतरे की जद में आ गया है। भूस्खलन होने से ग्रामीणों में खौफ का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद से गांव के 11 परिवार डर के साये में हैं।
सोमवार सुबह जिले के सारी-झालीमठ गांव में अचानक भूस्खलन हो गया, जिसकी वीडियो ग्रामीणों ने बना दी। वीडियो में...
सोमवार को यूक्रेन से आए उत्तराखंड के सात छात्र, अब तक पहुंच चुके हैं 22 छात्र
सोमवार सुबह यूक्रेन से उत्तराखंड के सात छात्र स्वेदश लौटे। बता दें कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों की रविवार से घर वापसी शुरू हो गई थी। यूक्रेन से विशेष विमान से प्रदेश के 15 छात्रों को मुंबई लाया गया था। इसके बाद दिल्ली से उन्हें उनके मूल स्थानों को भेजा गया।
यूक्रेन से सोमवार को सात और लोग...
कांवड़ियों के साथ पुलिस के गाली-गलौज का वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
महाशिवरात्रि के पावन पर्व से पहले बड़ी संख्या में कांवड़ियों का हरिद्वार पहुंचना शुरू है। जिसके लिए प्रशासन ने पैदल यात्रा के साथ ही व्यवस्थाएं बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किये हैं। कांवड़ यात्रा की व्यवस्था बनाने को लेकर बीते दिनों पुलिस और कांवड़ियों की कहासुनी हो गई।
कहासुनी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।...


























































