Page 568

जब जया बच्चन को गुस्सा आया….

0

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी और सांसद जया बच्चन को अक्सर सार्वजनिक स्थलों पर गुस्से में देखा गया है। ऐसा ही एक बार फिर हुआ, जब वे धर्मेद्र-हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल की अपने पति भरत के साथ फिर से शादी की रस्म में शामिल होने के लिए पंहुची। गर्भवती ईशा देओल ने सिंधी रिवायतों के हिसाब से अपने पति के साथ तीन फेरे लेकर एक बार फिर शादी की रस्मों को निभाया।

इस मौके पर मौजूद जया बच्चन को उस वक्त गुस्सा आ गया, जब उन्होंने देखा कि पूजा पाठ के लिए आए पंडित जी ईशा के साथ फोटो खिंचाने की कोशिश कर रहे हैं। जया बच्चन को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने पंडित को टोकते हुए कहा कि पहले पूजा पाठ कराइये। आप यहां फोटो खींचने नहीं आए हो।

जया बच्चन की ये बात सुनकर पंडितजी झेंप गए और पूजा पाठ के काम में बिजी हो गए। कुछ दिनों पहले जया बच्चन ने एक समारोह में उन युवाओं को भी लताड़ा था, जो उनकी फोटो खिंचने की कोशिश कर रहे थे। एक और समारोह में अपनी पुत्रवधू ऐश्वर्या राय के फोटो खींचने को लेकर उन्होंने फोटोग्राफरों पर गुस्सा उतारा था।

करण जौहर के प्रोजेक्ट से अलग हुए सलमान खान

0

लमान खान ने खुद को करण जौहर के उस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया है, जिसे दोनों की प्रोडक्शन कंपनियां मिलकर बनाने वाली थी। फिल्म विश्व प्रसिद्ध सरागढ़ी के युद्ध पर बनने वाली थी जिसमें अक्षय कुमार प्रमुख भूमिका में थे। इसी विषय पर दो और फिल्में बन रही थीं।

अजय देवगन ने इस विषय पर ‘संस आफ सरदार (सन आफ सरदार की सीरिज)’ और राजकुमार संतोषी ने रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म बनाने की घोषणा की थी। ये भी कहा जा रहा था कि इस फिल्म को लेकर अजय देवगन के साथ सलमान की दोस्ती भी दांव पर लग गई थी और अजय देवगन ने सलमान के प्रति नाराजगी जताई थी। पहले भी कई बार ये चर्चा रही कि सलमान इस फिल्म को बंद कर रहे हैं, लेकिन अब तक हर बार सलमान इस चर्चा का खंडन किया।

इस बार सलमान की फिल्म को लेकर अजय देवगन ने संकेत दिए, तो सलमान की ओर से कुछ नहीं कहा गया। तब से ही ये माना जा रहा है कि सलमान ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिया है। सलमान की कंपनी ने इस खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने से मना कर दिया है। उधर सलमान इन दिनों आबूधाबी में यशराज की फिल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग में बिजी बताए जाते हैं। 

देहरादून में सक्रिय हैं ठक-ठक गैंग, एक सदस्य गिरफ्तार

0

राजधानी देहरादून में ठक-ठक गैंग के सदस्य सक्रिय है। पुलिस ने  देहरादून रेलवे स्टेशन से ठक-ठक गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने बीते तीन अगस्त को शहर के एस्लेहॅाल चौक पर किशोर कुमार गैरा के कार से हुई दो लाख 43 हजार 520 रूपये की चोरी का खुलासा भी किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त व उसके साथियों ने एस्लेहॅाल चौक की घटना को अंजाम दिया था जिनमें दो अभियुक्त फरार है।

एक ही दिन दो घटनाओं को दिया अंजाम
पुलिस ने गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि बीते तीन अगस्त को किशोर कुमार गैरा पुत्र कमल गैरा निवासी 155 लूनिया मोहल्ला मनुगंज देहरादून अपनी नैशविला रोड स्थित दुकान बंद कर अपने घर निजी कार से जा रहे थे। अचानक 01 व्यक्ति द्वारा कार का शीशा ठकठकाते हुए बहस करने लगा कुछ सेकण्ड के बाद दूसरे व्यक्ति ने दूसरे तरफ के शीशे को ठकठकाते हुए शिकायतकर्ता को बातों मे उलझा कर वादी का बैग चोरी कर लिया जिसमे वादी के दो लाख 43 हजार 520 रूपये चोरी कर लिए।

उसी दिन कुछ समय बाद लक्खीबाग चौकी क्षेत्रान्तर्गत वादी विकास बालियान ने चौकी लक्खीबाग पर सूचना दी कि दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गऊ घाट के पास रूके हुए ट्रैफिक में गाडी के दोनों तरफ के शीशे ठकठकाते हुए वादी का मोबाइल लेनोवो चोरी कर लिया।

इन बड़े शहरों हो चुकी है ऐसी घटना
पुसिल ने इस प्रकार के गैंग के संदर्भ मे दिल्ली, एनसीआर, गुडगॉव व नोएडा की क्राइम ब्रांच से सम्पर्क साधते हुए घटना करने वाले ऐेसे गैंग के संदर्भ जानकारी की तो उनके द्वारा बताया गया की इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले गैंग को ठक-ठक गैंग के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने नोएडा,दिल्ली,गुडगॉव आदि बडे शहरों में इस प्रकार की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
इस तरह पकड़ में आया गैंग का सदस्य

पुसिल ने बताया कि इस प्रकार घटित घटनाओं के वीडियों पीडित, शिकायतकर्ताओं व जागरूक लोगों द्वारा यू-टयूब पर भी अपलोड किया गया था इस गैंग के संदर्भ मे गठित सयुंक्त टीम ने जनपद मेरठ,मुजफरनगर व दिल्ली से सटीक सूचनाऐं एकत्रित की। सर्विलांस के माघ्यम से चोरी हुए गैंग का पीछा किया तो गैंग के सदस्यों की जानकारी देहरादून, दिल्ली, कानपुर व लखनऊ में होना मालूम हुआ। पुलिस को जानकारी मिली की गैंग का सदस्य आईएसबीटी से रेलवे स्टेशन के बीच में है। सटीक सूचना एकत्रित करते हुए रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त रिजवान उर्फ सोनू पुत्र हमीदउल्लाह खॉ निवासी श्यामनगर,ढलाई वाली गली, थाना-लिसाडीगेट,जिला-मेरठ उत्तर-प्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में बताया कि अगस्त माह में एस्लेहॉल चौकी धारा क्षेत्र व रेलवे स्टेशन चौकी लक्खीबाग क्षेत्र मे पर्स/बैग चोरी व मोबाइल चोरी की घटना को अपने दो अन्य साथी अनीस व जिसान साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया,पर्स/बैग चोरी करने के बाद तीनों ही साथियों ने बैग को बिदांल के नाले मे फेंककर दिल्ली मे रकम को बराबर बॉट लिया।

कुछ दिनों बाद पुनः घटना को अंजाम देने के लिए तीनों सदस्य को लखनऊ के थाना इन्दिानगर क्षेत्र में आठ अगस्त को रेलवे स्टेशन के पास की भीडभाड वाली रोड पर पहुचे तो जैसे ही गाडी रोककर पर्स निकालने की कोशिश करी तो आसपास की भीड ने एक साथी अनीश को चोरी के पर्स के साथ गिरफ्तार कर लिया मौका देखकर बाकी दोनों वहॉ से भाग गये। पुनः देहरादून मे चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए दोनों को अलग-अलग गाडियों से आना था। गिरफ्तार अभियुक्त रेलवे स्टेशन के पास अपने साथी का इंतजार कर रहा था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एक लाख की अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

0

सोनीपत हरियाणा से ऋषिकेश सप्लाई के लिए लाई जा रही शराब को चैकिंग के दौरान भूपतवाला दूधाधारी चैक से पुलिस ने पकड़ा। शराब रखी कार (सं.-एच.आर.-31एम-1198) तेज गति से ऋषिकेश की ओर बढ़ रही थी। आबकारी विभाग की टीम ने कार को रोकना चाहा लेकिन चालक ने कार को तेज गति से भगाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने दूधाधारी चैक पर कार सवार को रोक लिया। टीम द्वारा वाहन की तलाशी ललिए जाने पर उसमें से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़ी गई।

कार चालक सुरेन्द्र पुत्र दयाल सिंह सोनीपत से शराब की सप्लाई ऋषिकेश के लिए कर रहा था। आबकारी निरीक्षक डीएस चैहान ने बताया कि अंग्रेजी शराब की कीमत एक लाख के करीब आंकी गई है। आरोपी सुरेन्द्र पुत्र दयाल ने बताया कि सोनीपत से ऋषिकेश के लिए शराब को लाया जा रहा था। शराब को ऋषिकेश में किसी व्यक्ति को देने की बात कही गई थी।

आबकारी निरीक्षक जीएस चैहान ने बताया कि लगातार अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर चेकिंग अभियान के साथ-साथ मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कार्यवाही की जा रही है। किसी भी सूरत में अवैध शराब की बिक्री को नहीं होने दिया जायेगा। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस टीम में शामिल उमराव सिंह राठौर, संजीव कुमार, मनोज गुप्ता, सत्यनारायण सिह शामिल रहे। 

पांच में से तीन ट्रेनें संचालित, यात्रियों को मिली राहत

0

डेरा समर्थकों के बवाल के चलते रद्द पांच में से तीन ट्रेनों का रविवार से संचालन शुरू हो गया। इनमें पंजाब रूट की अमृतसर जन शताब्दी, हेमकुंट और लाहौरी एक्सप्रेस शामिल हैं। ट्रेनें संचालित होने से यात्रियों के साथ रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

इधर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जल्द संचालन की बात कही जा रही है। स्थानीय रेलवे प्रशासन ने इससे संबंधित तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। हरियाणा और पंजाब में डेरा समर्थकों के बवाल के चलते एहतियान पांच ट्रेनें शुक्रवार से रद्द थीं। इनमें हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी, हरिद्वार-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस, हरिद्वार-बाड़मेर और ऋषिकेश-कटरा हेमकुंट एक्सप्रेस शामिल थी। 


वहीं ट्रेनों के रद्द होने से हरियाणा और पंजाब की ओर से जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। बड़ी संख्या में यात्री रेलवे स्टेशन पर डेरा जमाए थे। ट्रेनें रद होने से रेलवे के राजस्व को नुकसान पहुंचा। दो दिन में 1787 टिकट कैंसिल हुए। इनमें शुक्रवार को 827 और शनिवार को 960 टिकट शामिल है। इसके एवज में रेलवे ने यात्रियों को 5.08 लाख का फुल रिफंड दिया। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक एके शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 2.22 लाख और शनिवार को 2.86 लाख रिफंड दिया गया।

ताइक्वांडो विजेताओं को गणेश जोशी ने किया पुरस्कृत

0

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने इंडियन स्कूल आॅफ टैलेंट द्वारा आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता के समापन अवसर में सम्मिलित होकर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। अपने सम्बोधन में विधायक जोशी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने इंडियन स्कूल आॅफ टैलेंट को अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि अलग-अलग शहरों के 200 से अधिक बच्चों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया है। एक ओर बच्चें सेल्फ डिफेंस की तरफ प्रेरित होंगे, वहीं उन्हें खेल का महत्व भी काफी हद तक समझ आएगा।

विधायक जोशी ने कहा कि खेल की महत्ता को समझते हुए राज्य सरकार ने वर्ष-2018 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की है और हमारी सरकार अवश्य ही खेलों एवं खिलाड़ियों को महत्व देगी और उनका सम्मान करेगी। उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जहां राज्य का नाम देश-विदेश में जाएगा। वहीं राज्य की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिलेगी।

विधायक जोशी ने खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए इंडियन स्कूल आॅफ टैलेंट की सराहना की और कहा कि किसी भी विद्यार्थी या व्यक्ति को किसी भी एक खेल या टैंलेट में निपूर्ण होना चाहिए। आज के समाज के हिसाब से हमें टाइक्वांडो का ज्ञान होना भी आवश्यक है।

इंडियन स्कूल आॅफ टैलेंट में ताइक्वांडो कोच संदीप सैनी ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में देहरादून, हरिद्वार, रुड़की एवं सहारनपुर के लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। उन्होनें बताया कि अंतरराष्ट्रीय कोच रहे गगन सिंह भण्डारी एवं रंजीत चौधरी सहित राष्ट्रीय रैफरी आनन्द भारती, रवीन्द्र पंवार, शत्रुघन एवं विशाल कश्यप के अनुदेशन में यह दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजित की गई। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर इंडियन स्कूल आॅफ टैलेंट के चेयरमैन मन्नू पंवार, पूर्व पार्षद मंजीत रावत, इंडियन स्कूल आॅफ टैंलेट के पदाधिकारी एवं प्रतिभागियों के अभिभावक सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

गंगा के भक्ति भरे गीतों से फैलाई जागरुकता

0

‘स्वच्छ गंगा अभियान’ के तहत शीतला माता घाट पर गंगा स्वच्छता निर्मलता को लेकर जन जागरुकता अभियान के साथ गंगा मां के भजनों से जन-जागरुकता फैलाते हुए स्थानीय लोगों व यात्रियों को गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की अपील की। मंथन बेरी के मधुर भजनों से लोगों को जागरूक करते हुए गंगा में मैला कुचेला पदार्थ ना फेंकने की अपील की।

अभियान टीम के संचालक अनिमेष कुमार ने कहा कि, “गणेश चतुर्थी पर्व पर श्रद्धालु भक्तों से अपील करते हुए कहा कि गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान गंगा में किसी भी प्रकार की पाॅलीथीन, वेस्ट सामग्री गंगा में ना विसर्जित करें। गणेश पंडालों के आसपास प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करें, जिससे स्वच्छता का माहौल बना रहे।”

गंगा को निर्मल स्वच्छ बनाये रखने में अपना सहयोग अवश्य प्रदान करते रहे। गंगा के प्रति आस्था के साथ गंगा घाटों को स्वच्छ सुन्दर बनाये रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका सुनिश्चित होनी चाहिए, जिससे देश विदेश से आने वाला मां गंगा का भक्त हरिद्वार से प्रसन्न होकर लौटें।

वहीं, शिवम शास्त्री ने कहा कि, “गणेश चतुर्थी के पर्व पर इको फ्रैन्डली मूर्तियों का विसर्जन मां गंगा हित में होगा। उन्होंने हरिद्वार के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गंगा में ऐसी प्रतिमायें विसर्जित करें जो स्वयं ही कुछ समय के बाद गंगा के जल में समाहित हो जाए, जिससे गंगा में प्रदूषण फैलने से भी मुक्ति मिलेगी। शीतला माता घाट पर फैली व्याप्त गंदगी को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश देते हुए गंगा टीम ने घंटों सफाई अभियान चलाया साथ ही राज्य एवं केन्द्र सरकार से भी मांग की कि गंगा में गिर रहे गंदे नालों को तत्काल बंद किया जाए।”

सफाई अभियान के दौरान मां गंगा के भजनों के साथ-साथ देश भक्ति के गीतों से भी जन जागरुकता फैलाई गई। इस अवसर पर सुभाष कुमार शर्मा, नितिन कुमार, रजनीश भारद्वाज, शिवम गुप्ता, अनमोल वशिष्ठ, कन्हैया खेवड़िया, विपुल, अविनाश शास्त्री, वात्सल्य पाल, गौरव जोशी, आशीष शर्मा, रवि जैसल, केशव भारद्वाज, आदित्य गौड़, सन्नी सिंह राणा, आदि शामिल रहे।

‘बांध के लिए पुश्तैनी जमीन देने को तैयार नहीं ग्रामीण’

0

जिले के अमतड़ी में पंचेश्वर बांध निर्माण को लेकर हुई जनसुनवाई में डौडा, पंथसेरा और रणुवा गांव के ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डीपीआर में ग्रामीणों के हितों का ख्याल नहीं रखा गया है।

रविवार को ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र कांडपाल और ग्राम पंचायत अधिकारी नकुल महर ने बांध की डीपीआर की जानकारी जैसे ही देनी शुरू की ग्रामीणों ने उसका विरोध किया। डौडा ग्राम प्रधान मान सिंह ने कहा कि कहा कि पहले सरकार भूमि के सर्किल रेट समान करें। सबको भूमि और मकान का समान मुआवजा देने का प्रावधान किया जाए इसके बाद ही जनसुनवाई पर कोई बात हो सकती है।

ग्रामीणों का कहना है कि बांध प्रभावित क्षेत्र में आ रही भूमि का प्रत्येक एक किलोमीटर में भूमि के दामों में भारी अंतर है जो कहीं से भी ठीक नही है। उनका कहना है कि वह किसी भी कीमत पर अपने कुल देवताओं और पुश्तैनी जमीन को बांध के लिए नहीं जाने देंगे।

विरोध कर रहे ग्रामीणों का साफ कहना है कि कृषि भूमि के बदले हमें कृषि भूमि कहां मिलेगी इसे बताया नही जा रहा है। ऐसे में हम भूमि देवक अपनी आजीविका को खो देंगे। ऐसे में जब तक भूमि कहां दी जाएगी, यह स्पष्ट नहीं किया जाएगा तब तक ग्रामीण पंचेश्वर बांध का विरोध करते रहेंगे।

दिल्ली की ही तर्ज पर अब उत्तारखंड के मंत्री बैठेंगे पार्टी मुख्यालय में

0

केंद्र सरकार के चरीकों को राज्य में अमल में लाते हउये रावत सरकरा के मंत्री अब से हफ्ते में एक बार पार्टी कार्यालय में बैठेंगे औऱ पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगं की शिकायतों का निस्तारण करेंगे। इस बारे में सीएम कार्यालय ने एक चिट्ठी जारी कर मंत्रियों के शेड्यूल के बारे में जानकारी दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले केवल सीएम ही जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करते थे लेकिन अब राज्य के मंत्री भी इस काम में उनका सहयोग करेंगे। हफ्ते के छः दिन अलग-अलग विभाग के मंत्री बीजेपी कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे।

इस नए टाईम टेबल के अनुसार वह देहरादून में उपलब्ध होने पर हर दिन मंत्रियों का साथ देंगे और जनता के साथ-शाथ पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्या भी सुनेंगे।

जनता की कसौटियों पर खरा उतरने के लिए सीएम रावत ने यह फैसला लिया है जिसके अनुसारः

  • सोमवारः सुबोध उनियाल-  कृषि मंत्री
  • मंगलवारः हरक सिंह रावत- वन मंत्री
  • बुधवारः प्रकाश पंत- वित्त मंत्री
  • गुरुवारः  यशपाल आर्य- परिवहन मंत्री
  • शुक्रवारः सतपाल महाराज- पर्यटन मंत्री
  • शनिवारः डाॅ.धन सिंह रावत- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

letter

इस तरह मंत्रीगण जनता के सामने एक-एक करके मुखातिब होंगे। इसके जरिए जनता की हर क्षेत्र की समस्या उनके क्षेत्र के मंत्रियों के सामने रखी जाएगी और उसका समाधान भी निकाला जाएगा।दिल्ली में भी केंद्र सरकार के मंत्री टाइम टेबल के हिसाब से हफ्ते में एक जिन बीजेपी पार्टी मुख्यालय में बैठते हैं और कार्यकर्ताओं की बाते सुनते हैं। सरकार का मानना है कि इससे पार्टी के वर्करों औऱ सरकार के बीच तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी।अब देखना यह हैं कि इसके माध्यम से राज्य और जनता की कितनी समस्यों का समाधान होता है।

रोहतक जेल में लगेगी सीबीआई की अदालत, दोपहर बाद राम रहीम को सजा,दून में हाई अलर्ट

0

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा को बलात्कार का दोषी ठहराने के बाद सीबीआई की अदालत सोमवार को सजा सुनायेगी। इसको लेकर रोहतक के गांव सुनारिया स्थित जिला कारागार में प्रशासन द्वारा सीबीआई की अस्थाई अदालत बनाई गई है। जज के अलावा अन्य कर्मचारी भी हेलीकॉप्टर से सुनारिया जेल पहुंचेंगे। सुबह दस बजे अदालत की कारवाई शुरू हो जाएगी और दोपहर बाद करीब तीन बजे बाबा की सजा पर फैसला सुनाये जाने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने जज की सुरक्षा को लेकर भी तगड़े इंतजाम किए हैं। आईजी ने भी पुष्टि की है कि दोपहर बाद ही बाबा पर फैसला आएगा। इस बीच प्रशासन ने स्वीकार किया कि डेरा मसले पर मरनेवालों की संख्या 38 हो गई है|
रविवार को एडीजीपी व सीआईडी चीफ ने हेलीकॉप्टर से रोहतक पहुंच कर जिला कारागार में बनाई गई अस्थाई अदालत का जायजा लिया। बाद में अधिकारियों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी जांची। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। एडीजीपी ने कहा कि सुरक्षा के तमाम प्रबंध किए गए हैं और सेना को स्टैंड अप किया गया है। जरूरत पड़ने पर एक घंटे के अंदर ही सेना रोहतक पहुंच जाएगी। इसके अलावा पुलिस की अलग-अलग टीमे बाबा के अनुयायियों पर नजर रखे हुए है| अनुयायियों के रोहतक में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला और शांति बनाए रखने की अपील की। बताया जा रहा है कि जेल परिसर को थ्री लेयर सुरक्षा में रखा गया है, जिसकी कमान सीआईएसएफ को सौंपी गई है।
रविवार सुबह एडीजीपी कानून व्यवस्था अकिल मोहम्मद व सीआईडी चीफ अनिल राव हेलीकॉप्टर से रोहतक स्थित सुनारिया जेल पहुंचे और प्रशासन द्वारा बनाई गई अस्थाई सीबीआई अदालत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल व स्थानीय अधिकारियों से चर्चा की। बाद में अधिकारी काफिले के साथ शहर की सुरक्षा जांचने निकले। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई स्थानों पर नाकेबंदी करने को कहा। एडीजीपी अकिल मोहम्मद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में पूरी तरह से शांति कायम है और रोहतक में अगर कोई उपद्रव करने का प्रयास किया तो सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कोई डेरा अनुयायी दिखाई नहीं देना चाहिए, यह उनके लिए अच्छा होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल सेना की कोई आवश्यकता रोहतक में नहीं है और अर्ध सैनिक बल व हरियाणा पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अगर जरूरत पड़ी तो सेना के साथ संपर्क किया जाएगा| सेना को स्टैंड अप किया गया है। आईजी नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि जेल के अंदर सीबीआई की विशेष अदालत बनाई गई है और दोपहर बाद ही सजा पर फैसला आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अदालत की कारवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों के अलावा मामले में दोषी ठहराए गए बाबा राम रहीम रहेंगे, इसके अलावा वहां पर किसी को भी रहने की अनुमति नहीं है। आईजी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से बाबा के 100 अनुयायियों को हिरासत में लिया गया है और रेंज के सभी नाम चर्चा घरों को सील किया गया है।

सिरसा में कर्फ्यू की सीमा बढ़ायी, अर्द्धसैनिक बलों ने संभाला मोर्चा:
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के मामले में 28 अगस्त को सीबीआई की अदालत द्वारा सजा सुनाये जाने के मद्देनजर सिरसा में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। सिरसा में जिला प्रशासन ने कर्फ्यू की समय सीमा को 48 घंटे और बढ़ा दिया है। सिरसा में 24 अगस्त की रात्रि से ही कर्फ्यू लगा हुआ है। आज सुबह छह बजे से ग्यारह बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गयी थी। यही नहीं डेरा मुखी को सजा सुनाये जाने को देखते हुए सिरसा में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। सिरसा में 20 कंपनी अर्द्धसैनिक बल और तैनात कर दिया गया है। सिरसा में पहले ही 15 कंपनी अर्द्धसैनिक बल तथा पुलिस के साथ ही सेना की दो यूनिट तैनात है। सिरसा में डेरा मुखी का मुख्यालय है। नया और पुराना डेरा में डेरा समर्थक जुटे हुए हैं। हालांकि आज लगभग दस हजार के आसपास डेरा समर्थक इन डेरों से निकलकर अपने घरों की तरफ चले गए। लेकिन हजारों की संख्या में डेरा समर्थक इन डेरों में जमे हुए हैं। डेरा समर्थकों की संख्या कितनी है। यह सटीक जानकारी किसी के पास नहीं है। हरियाणा के गृह मंत्रालय के आदेश के बाद डेरे के ब्रॉड बैंड तथा इंटरनेट को काट दिया गया है। खुफिया तंत्र को मिले इनपुट के अनुसार डेरा समर्थकों के पास लाठियों के साथ ही हथियार है। सेना ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ दोनों डेरों को घेर रखा है। डेरे के अंदर मौजूद समर्थकों को प्रशासन द्वारा लगातार बाहर निकलने की अपील किया जा रहा है। प्रशासन की रणनीति डेरा समर्थकों को बाहर निकालने के अंतिम विकल्प के रूप में सेना द्वारा डेरे के अंदर प्रवेश किया जाए।

हिंसा में मरने वालों की संख्या 38 हुई:
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा को 25 अगस्त को बलात्कार का दोषी ठहराने के बाद भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या 38 पहुंच गयी है। जिसमें पंचकूला में मृतकों की संख्या 32 है और सिरसा में मृतकों की संख्या 6 है।

हरियाणा में सभी शिक्षण संस्थाएं बंद:
हरियाणा के सभी शिक्षण संस्थाएं 28 अगस्त को बंद रहेंगी। सरकार ने यह निर्णय डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा को बलात्कार का दोषी ठहराने के बाद सीबीआई की अदालत सोमवार को सुनाये जाने वाले को देखते हुए लिया है। प्रशासन का यह निर्णय सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है।

इंटरनेट सेवाएं बंद:
हरियाणा में अगले दो दिनों तक और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, एसएमएस सेवाएं और सभी डोंगल सेवाएं बंद रहेंगी। हरियाणा के गृह मंत्रालय ने इंटरनेट की सेवाओं को 29 अगस्त प्रात: 11.30 बजे तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। हरियाणा में 24 अगस्त की रात्रि आठ बजे से ही इंटरनेट की सेवाओं को बंद कर दिया गया है।