Page 812

कुछ ट्रेन अब आयेंगी दून

0

पिछले दिनों दून स्टेशन और रेलवे लाइन मरम्मत के चलते देहरादून से ट्रेनों की आवाजाही बंद होने के कारण परेशान हो रहे लगों को रेल मंत्रालय ने कुछ राहत दी है। अब मरम्मत का काम चलने तक भी देहरादून से कुछ ट्रेनों की आवाजाही जारी रहेगी। देहरादून स्टेशन सुप्रिटेंडेंट करतार सिंह ने बताया कि कुछ ट्रेन देहरादून तक आ रहीं और कुछ केवल हरिद्वार तक आ रही।देहरादून तक आने वाली इन ट्रेनों के नाम हैं

  • देहरादून-दिल्ली जनशताब्दी
  • देहरादून-दिल्ली नंदा देवी एक्सप्रेस
  • जनता एक्सप्रेस
  • हावड़ा एक्सप्रेस
  • गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस
  • देहरादून अमृतसर लोहरी एक्सप्रेस
  • मसूरी एक्सप्रेस

इसके अलावा शताब्दी और उपासना ट्रेन ऐसी हैं जो केवल हरिद्वार तक आ रहीं हैं।

बाकी ट्रेनों की आवाजाही काम पूरा होने तक बंद रहेगी। गौरतलब है कि इस महीने की 17 तारीख से अगले महीने की 22 तारीख तक देहरादून स्टेशन मरम्मत के लिये बंद किया गया था। जिसके चलते देहरादून आने और जाने वाली सभी ट्रेनें हरिद्वार तक ही आना जाना कर रही थी। राज्य में पर्यटक सीज़न और चारधाम यात्रा शुरू होने की वजह से पर्यटक व्यवसाय से जुड़े लोगों ने इससे होने वाले नुकसान और असुविधा से बचाने के लिये राज्य सरकार और रेल मंत्री सुरेश प्रभु तक गुहार लगाई।

केंद्रीय रेल मंत्री ने अधिकारियों को मामले में ध्यान देने के निर्देश भी दिये। वहीं आम लोगों को तो इस फैसले से राहत मिलेगी ही साथ साथ पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे भी खिल उठे हैं। उत्तराखंड होटल संघ के अध्यक्ष संदीप साहनी का कहना है कि “व्यापार के मद्देनज़र यह अच्छी खबर है,पिछले कुछ दिनों से हमें बहुत से फोन काल और ईमेल आ रहे है, अलग-अलग शहरों से और जगहों से लोगों ने अपने ट्रिप कैंसल कर दिए हैं। रेलवे की तरफ से यह एक गलत कदम था वो भी गर्मीयों के मौसम में और यात्रा सीज़न के दौरान, लेकिन एक बार फिर ट्रेन की आवाजाही होने से होटल व्यापारियों ने राहत की सांस ली।

चुफाल को गुस्सा क्यों अाया

0

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, की उपस्थिति में आयोजित पिथौरागढ़ मे कार्यकर्ता बैठक में बीते विस चुनावों में पार्टी का विरोध करने वालों को सम्मानित किए जाने पर डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल नाराज हो गए। चुफाल की नाराजगी के बाद बैठक में सन्नाटा पसर गया। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सीएम तक मौन धारण कर गए।

बैठक में जिले भर से कार्यकर्ताओं का जमावड़ा था। बैठने की जगह नहीं होने के कारण वरिष्ठ कार्यकर्ता तक खड़े थे। इस दौरान सीएम को चेहरा दिखाने की होड़ भी लगी रही थी। धारचूला से आए कार्यकर्ता सीएम समेत प्रदेश के आला नेताओं का पगड़ी पहना कर स्वागत कर रहे थे, तो आम कार्यकर्ता नेताओं को माला पहना रहे थे। इसी दौरान डीडीहाट विधान सभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने वाले भी पार्टी नेताओं को माला पहनाने लगे। यह सब देखकर विधायक विशन सिंह चुफाल आगबबूला हो गए। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन लोगों को पार्टी से बाहर करना चाहिए था उनसे माल्यार्पण कराया जा रहा है। विधायक चुफाल की इस आपत्ति पर बैठक में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से लेकर सीएम तक जवाब नहीं दे सके।

विधायक चुफाल का कहना था कि डीडीहाट में वह पार्टी के प्रत्याशी थे। उनके खिलाफ पार्टी के जिन लोगों ने प्रचार किया और चुनाव लड़ा उनके खिलाफ पार्टी उनकी शिकायत के बाद भी कदम नहीं उठा रही है। उल्टा उनसे माल्यार्पण किया जाना पार्टी के लिए उचित नहीं है। इसके चलते कुछ देर तक कार्यकर्ता बैठक का नजारा बदला रहा और सभी असहज नजर आए। बाद में सीएम श्री रावत ने कहा कि सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने जा रही है। इसके लिए लोकायुक्त के पास जाने की नौबत तक नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि उनके पास भ्रष्ट अधिकारियों की कुंडली है। ऐसे अधिकारियों को चेतावनी दे दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाया नहीं जाए। शालीनता के साथ उनसे जनहित के कार्य कराएं। सरकार कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी है। पहाड़ से पलायन रोकने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करे।

खेती के क्षेत्र में बाबा रामदेव का ”पतंजलि चमत्कार”

0

योग गुरु बाबा रामदेव ने जहां लोगों में योग को लेकर जागरुकता फैलाई है वहीं उन्होंने आर्युवेद के माध्यम से लोगों में भारत में बनाए हुए प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की ललक भी पैदा की है।अब योग गुरु एक बार बार फिर कुछ हट कर करने जा रहे हैं। योग के बाद घरेलू सामग्री में धूम मचाने वाले बाबा रामदेव अब कृषि क्षेत्र में ‘पतंजलि चमत्कार’ करने जा रहे हैं।आने वाले समय में बाबा रामदेव बायो गेहूं की एक किस्म लेकर आ रहे हैं। दावे के मुताबिक पतंजलि चमत्कार नाम के इस गेहूं से बिना किसी कैमिकल के एक एकड में 28 कुंतल से ज्यादा पैदावार ली जा सकेगी।

हर तरफ पतंजलि की धूम के बाद बाबा रामदेव का पतंजलि योग संस्थान अब खेती के क्षेत्र में धूम मचाने की तैयारी कर रहा है। बाबा रामदेव का दावा है कि बिना कैमिकल गेहूं की स्वेदशी किस्म से बंपर पैदावार की जा सकेगी। गेहूं की इस प्रकार का नाम ‘पतंजलि चमत्कार’ रखा गया है। बाबा के दावे के मुताबिक पतंजलि चमत्कार से एक एकड में 28 कुंतल तक पैदावार ली जा सकेगी।

यह गेहूं पूरी तरह स्वदेशी होगा।इसमें किसी तरह के कैमिकल और फर्टिलाइजर की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के मुताबिक पतंजलि चमत्कार गेहूं की बाली 9 इंच लंबी होगी और एक बाली में करीब 125 दाने गेहूं मिलेगा।

अगर दावे के मुताबिक ऑर्गेनिक गेहूं उत्पादन देता है तो इससे किसानों को काफी फायदा होगा क्योंकि पैदावार की लागत भी काफी कम हो जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं के पास भी फर्टिलाइजर युक्त कीटनाशक गेहूं से छुटकारा पाने का मौका होगा।

मसूरी में भी होगी अब ज़रूरतमंदों के लिये “गूंज”

0

एक बार फिर पहाड़ों की रानी मसूरी तैयार है एक शानदार काम करने के लिए। गूंज एक ऐसी संस्था है जिसको समाजिक सरोकार से जुड़े कामों के लिए बहुत से पुरस्कार मिले हैं। गूंज संस्था के लोग शहरों और ऐसे क्षेत्रों से क्लेक्शन करते हैं जहां लोग अपनी मर्जी से जरुरत की चीजें इस संस्था को देते हैं। गूंज का काम हैं ऐसे गांव के लोगों का विकास करना जहां विकास की कमी है।लेकिन अब यह विकास केवल गांव तक सीमित नहीं हैं पहाड़ी क्षेत्र मसूरी में गूंज अपने नए 4 कलेक्शन सेंटर शुरु करने जा रहा है।

मैगसेसे अवार्ड जीतने वाले अंशू गुप्ता कहते हैं कि “मसूरी के लोगों से हमारा बहुत सरल और सीधा निवेदन है, लोग अपने घर में पड़ी कोई भी ऐसी चीज दे सकते हैं जिसकी उन्हें जरुरत नहीं और जो किसी जरुरतमंद की मूलभूत आवश्कता पूरी कर सके।” अंशु बताते हैं कि “हमे हमेशा ऊनी कपड़ों की कमी रहती हैं और दूर-दराज के गांवों की सर्दी भी चरम पर होती है। राशन,स्कूल में इस्तेमाल की चीजें और हर तरह की आर्थिक मदद हमारी संस्था के लिए बहुत फायदेमेंद हैं और इन सबके साथ ही गूंज लंबे समय के लिए जरुरतमंदों की मदद कर सकता है।”

अंशु गुप्ता के लिए मसूरी और देहरादून खास हैं, वो बताते हैं कि “यह पहाड़ी क्षेत्र मेरे बचपन की बहुत सी यादें संजोएं हुए हैं ।उन्होंने बताया कि मेरी मां भी देहरादून से है, और काफी साल पहले मेरे नानाजी की पोस्टिंग मसूरी में पोस्टल डिर्पाटमेंट में थी और मेरी मां ने मसूरी में अपना काफी समय बिताया है।” अंत में अंशु बचपन के दिनों को याद करते हुए कहते हैं कि मसूरी और सहस्त्रधारा तो हमारे लिए डे-ट्रिप डेस्टिनेशन हुआ करता था।

गूंज के नए 4 ड्राप सेंटरः लैंडोर मसूरी, दो सेंटर माल रोड पर और चौथा हाथीपांव, जो लगभग शहर के हर क्षेत्र को कवर कर रहा है। कैफे आईवी के मोहित मित्तल कहते हैं कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात हैं कि हम गूंज जैसी संस्था के साथ जुड़े हैं।कैफे में रखे कलेक्शन बाक्स की मदद से दूर-दराज के जरुरतमंद लोगों की मदद हो पाएगी यह हमारे लिये गर्व की बात हैं।

2013 में आपदा के बाद गूंज ने लगभग 700 गांवों में काम किया जिसके आफिस ऋषिकेश, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हैं।

गूंज द्वारा किए जा रहे बेहतरीन काम की एक झलक यहां जरुर देखेंः

राज्य में मई से शुरु होगा ई-चालान

0

सचिव परिवहन विभाग सीएस नपचियाल ने बताया कि राज्य में अगले महीने यानि मई से वाहनों का ई-चालान की व्यवस्था लागू हो जाएगी। एनआईसी द्वारा ई-चालान का साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

इसका फायदा विभाग को यह होगा कि विभाग के कामकाज में पारदर्शिता आएगी, पेपर का काम कम होगा और इसके साथ ही सारी सूचना विभाग के सेंट्रल सर्वर में चली जाएगी। सभी जनपदों में आरटीओ और एआरटीओ वाहनों के ई-चालान कटेंगे इसके लिए अधिकारियों को मोबाईल फोन और प्रिंटर उपलब्ध कराया जाएगा जिससे मौके पर ही चालान काटने के बाद स्लिप चालक को दे दिया जाएगा। मौके पर ही जुर्माना अदा करने की व्यवस्था भी कर दी जाएगी, जिसकी रसीद चालक को तत्काल मुहैया कराई जाएगी।

 

इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति से संबंधित याचिका हाई कोर्ट में खारिज

0
Nainital,high court,uttarakhand

हाई कोर्ट ने अविभाजित उत्तर प्रदेश के दौर में नियुक्त दरोगा की इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति से संबंधित याचिका खारिज कर दी। एसआई सुभाष चंद्र व अन्य ने याचिका दायर कर दरोगा से निरीक्षक पद पर स्थायी नियुक्ति की मांग की थी।

अदालत ने कहा कि सब इंस्पेक्टर पद पर याचिकाकर्ताओं की स्थायी नियुक्ति 2008 में हुई थी। इसलिए उन्हें पूर्व से वरिष्ठता का लाभ नहीं दिया जा सकता। याचिकाकर्ता का कहना था कि वह 1999 में उत्तर प्रदेश में शुरू दरोगा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए थे। परीक्षा भी पास कर ली थी, मगर इलाहाबाद हाई कोर्ट से रोक के बाद भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। राज्य बनने के बाद 2003 में हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल को उत्तराखंड के लिए आवंटन कर दिया। इसी बीच इलाहाबाद हाई कोर्ट का स्टे खारिज हो गया। इस आधार पर वह 1999 से उप निरीक्षक के पद के लिए अहं हो गए थे।

याचिका का विरोध करते हुए 2002 बैच के दरोगाओं ने कहा कि याचिकाकर्ता 2008 में सब इंस्पेक्टर पद पर नियुक्त हुए हैं, इसलिए वह वरिष्ठता पाने के हकदार नहीं हैं। दोनों पक्षों की सुनवाई व पुलिस एक्ट व रेग्लूलेशन के आधार पर एकलपीठ ने याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता दरोगा पद पर 2008 में नियुक्त हुए हैं, उनकी नियुक्ति भी तभी से मानी जाएगी, वह पूर्व की तिथि से नियुक्ति मांगने के हकदार नही हैं। मामले की सुनवाई न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धुलिया की एकलपीठ में हुई।

भ्रष्टाचार के खिलाफ विधायक की जंग

0

जनपद  उधमसिंहनगर की किच्छा विधानसभा से भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़गें, क्योंकि जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ही भाजपा को जनादेश दिया है। उन्होंने रुद्रपुर के अटरिया सिडकुल मार्ग के निर्माण की जांच की मांग करते हुए कहा कि इसमें करोड़ों का घोटाला हुआ है। इसके अलावा सिडकुल में नहर के सौंदर्यकरण में भी बड़ा खेल हुआ है। विधायक ने कहा कि जैसे आयुक्त ने एनएच घोटाले का संज्ञान लिया है उसी प्रकार उन्हें चकबंदी में हुए अरबों के खेल का भी संज्ञान लेकर जांच करनी चाहिए।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए करोडों के कार्यों की जांच की मांग करते हुए शुक्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के कार्यों की जांच कराए। बताया कि उन्होंने 40 करोड़ की लागत से सिडकुल अटरिया रोड स्वीकृत कराई थी। इस सडक़ का निर्माण आज तक पूरा नहीं हुआ। पांच ठेकेदार बदल चुके हैं। जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होने कहा कि सिडकुल में नहर के सौंदर्यकरण के नाम पर बड़ा खेल खेला गया। इसकी जांच भी एसआईटी, सीबीआई या सेवानिवृत न्यायिक अफसर से कराई जानी चाहिए। उन्होंने अरबों के एनएच घोटाले का खुलासा करने वाले कुमाऊं कमिश्नर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें चकबंदी विभाग में हुए बड़े घोटाले का भी खुलासा करना चाहिए। किच्छा क्षेत्र में ही करोड़ों की जमीनों को चकबंदी अधिकारियों ने ठिकाने लगा दिया।

चार धाम यात्रा और मसूरी टूरिस्ट सीजन के लिये बना ट्रैफिक प्लान

0

नगर पालिका सभागार मसूरी में एसएसपी देहरादून की अध्यक्षता में आने वाली चार धाम यात्रा और मसूरी में पर्यटक सीजन को देखते हुए एक बैठक करी गई। बैठक के दौरान चार धाम यात्रा और मसूरी सीजन को सफल बनाने के लिये व्यवस्थाओं तथा ट्रैफिक प्लान के संबंध में चर्चा हुई। सीजन के दौरान मसूरी में यातायात का दबाव बढ़ने पर कुछ चिन्हित स्थानों पर मसूरी आने वाले यातायात को रोक दिया जाएगा तथा केवल उन्हीं लोगो को मसूरी की ओर आने दिया जाएगा, जिनके द्वारा मसूरी में पूर्व में होटल बुकिंग आदि की गई हो, जिसके लिए उन्हें स्टीकर उपलब्ध कराए जाएंगे।

WhatsApp Image 2017-04-18 at 20.39.12

इसके अतिरिक्त घूमने आने वाले लोगों को यातायात का दबाव कम होने तक चिन्हित स्थलों पर रोका जाएगा। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि सीज़न के दौरान पुलिस की सहायता के लिये नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का नगर पालिका की टीम द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र के तहत अधिकतम ₹850/- का चालान किया जाएगा। इसके अलावा एसएसपी ने कहा कि जल संस्थान के अधिकारियों को सीजन के दौरान चार से पांच टैंक प्रेशर वाटर हर समय उपलब्ध कराए जाने के लिये कहा गया है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये फायर ब्रिगेड को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

9 जुआरी, 1,62,915/- रूपये के साथ गिरफ्तार

0

ऋषिकेश में जुआ/सट्टा खेलने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कि गई जिसके लिये एसएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि काली कमली बगीचे में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार देखा तो काली कमली बगीचे में 9 व्यक्ति घेरा बनाकर जुआ खेल रहे थे।

पुलिस टीम द्वारा एकदम घेर घोट कर 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया जब की दीनू, उर्फ दिनेश, पुत्र गंगा प्रसाद मौके से फरार हो गया। इन व्यक्तियों के पास से एक ताश की गड्डी व कुल 1,62,915/- रूपये बरामद हुई। समस्त व्यक्तियों के विरूद्ध जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिन्हे प्रातः माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।

दीपक रावत ने ऐसिड बिक्री के खिलाफ छेड़ी मुहिम

0

अपने दबंग अंदाज़ और तेज़ तर्रार कार्य शैली के लिये मशहूर नैनीताल के डीएम दीपक रावत एक बार फिर ज़िले की गलियों में एक्शन में दिखे। हल्द्वानी की कई दुकानों पर गुरूवार को डीएम दीपक रावत ने अपनी टीम के साथ छापे मारी की। मकसद था उन दुकानों की पहचान करना जो बिना लाइसेंस ऐसिड की बिक्री कर रही है। देर शाम तक चली इस छापेमारी में आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों को सील किया गया और जुर्माना भी किया गया।

पत्रकारों से बात करते हुए डीएम ने बताया कि पिछले कुछ समय से शहर में ऐसिड की खुले में बिक्री की शिकायतें मिल रही थी। रावत के मुताबिक हालात तब और चिंत्ताजनक हो जाते हैं जबकि नैनीताल ज़िले में ही ऐसिड एटैक की करीब 15 पीड़ित महिलाए मौजूद हैं। गौरतलब है कि सरकार पहले ही बिना सरकारी लाइसेंस के ऐसिड की बिक्री पर रोक लगा चुकी है।