Page 809

3 मई को बाबा केदार के दर्शन करने पहुचेंगे पीएम मोदी

0

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं और इसके साथ ही सभी धामों के कपाट खुलने की कारीख और तैयारियां भी पूरे चरम पर है। इन सब खबरों के बीच एक और खबर सबके लिए खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मई को बाबा केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखण्ड आयेंगे। इसी दिन केदारनाथ के कपाट खुलने के दौरान पीएम मोदी बाबा के दर्शन करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान दर्शन करने आयेंगे।भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई को उत्तराखण्ड आने की मंजूरी दे दी है। पिछले साल भी सरकार ने पीएम मोदी को यात्रा सीजन में चारधाम आने का न्यौता दिया था लेकिन उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखण्ड नहीं आ सके थे।लेकिन अब 28 अप्रैल को चारधाम यात्रा शुरु हो रही है और इस यात्रा में पीएम मोदी अपनी उपस्थिति पर मोहर लगा चुके हैं।

28 अप्रैल को ही गंगोत्री,यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 3 मई को खुलेंगे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगे। प्रदेश सरकार ने पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी है। यातायात मार्ग को हर तरह से ठीक किया जा रहा है। केदारनाथ धाम को भी सजाया जा रहा है।

उत्तराखंड की बेटी,यूपी की बहू रखेगी शूटिंग प्रशासन में कदम

0

पूर्व अंर्तराष्ट्रीय निशानेबाज और 2006 के मेलबर्न कामनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली सुषमा नेशनल राईफल आफ इंडिया (एनआरएआई) के लाइफ मेंबर का चुनाव लड़ेगी।लाईफ मेंम्बर बनने पर वह एनआरएआई में जनरल बाडी में शामिल हो जाएंगी जिससे उनके फेडरेशन की गर्वनिंग बाॅडी में शामिल होने का रास्ता साफ हो जाएगा। सुषमा टिहरी जनपद के नैनबाद के चिलामु गांव निवासी भाजपा नेता और पूर्व शूटर नारायण सिंह राणा की बेटी है।इसके अलावा सुषमा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की बहू और नोएडा के विधायक पंकज सिंह की पत्नी सुषमा सिंह शूटिंग प्रशासन में रखेगी कदम रखने जा रही हैं।मौजूदा भारतीय जूनियर पिस्टल टीम के चीफ कोच और नामी शूटर जसपाल राणा की बहन हैं।उनके पिता एनआरएआई के उपाध्यक्ष हैं।

आने वाले 2 मई को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में होने वाले चुनाव में 4 लाईफ मेंबर को चुना जाना है। इस पद के लिए कुल 8 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है।नारायण सिंह राणा के मुताबिक सुषमा एनआरएआई में आने की इच्छुक नहीं थी लेकिन कई शूटरों ने उन्हें एनआरएआई में आने की सलाह दी। सुषमा का परिवार वैसे तो शूटिंग से ही संबंध रखता है लेकिन यह चुनाव खुद सुषमा के लिए काफी महत्तवपूर्ण है।

दून का ”गुच्चुपानी और सहस्त्रधारा” भी रहेगा सीसीटीवी की निगरानी में

0

देहरादून में गर्मियां शुरु होते ही रौबर्स केव यानि गुच्चुपानी और सहस्त्रधारा में लोगों की भीड़ शुरु हो जाती है।गर्मी से छुटकारा पाने के लिए लोग गुच्चुपानी और सहस्त्रधारा की तरफ रुख कर लेते हैं। अब तक इन दोनों ही जगहों पर सुरक्षा के लिहाज से कोई व्यवस्था नहीं थी।लेकिन इसपर एक नया फैसला आया है।

जल्द ही पर्यटन स्थल गुच्चुपानी और सहस्त्रधारा में सुरक्षा के लिए प्रशासन सीसीटीवी लगवाने जा रहा है, जिससे स्थलों पर शराब/स्मोकिंग तथा गन्दगी को रोका जा सके। जिलाधिकारी रविनाथ रमन की अध्यक्षता में गुच्चुपानी (रोबर्स केब) तथा सहस्त्रधारा पर्यटन स्थल प्रबन्धन संयुक्त समिति की बैठक जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में आयोजित की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने दोनो पर्यटन स्थलों की सुरक्षा/देख-रेख हेतु स्थाई रूप से एक पी.आर.डी कर्मी को निश्चित वर्दी, परिचय पत्र तथा चालान बुक के साथ तैनात करने तथा सीजन के दौरान दो पुरूष तथा एक महिला होमगार्ड कर्मी तैनात करने के साथ ही समय-2 पर स्थानीय थाना/पुलिस चैकी द्वारा निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये। उन्होने दोनो स्थलों की निगरानी हेतु सी.सी.टी.वी कैमरे/सैंसर निगरानी यंत्र लगाने जो सम्पूर्ण पर्यटन स्थल को कवर करे लगाने तथा वर्षाकाल/ अपातकालीन स्थिति के लिए एक अलार्म/संकेतक लगाने के निर्देश दिये। उन्होने पर्यटन स्थलों पर शराब/स्मोकिंग तथा गन्दगी को रोकने एवं पार्किंग शुल्क तथा अन्य व्यवस्था के निर्देशों सहित सार्वजनिक बोर्ड चस्पा करने के निर्देश दिये।उन्होने कहा कि पुराने ठेकेदार यदि किसी प्रकार की वसूली करते पाये जाते हैं तथा निर्धारित पार्किंग तथा अन्य शुल्क से अधिक वसूली करना हुआ कोई पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के साथ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होने वित्तीय व्यवस्था तथा पूर्व में किये गये विभिन्न कार्यों तथा उसमें किये गये खर्चों तथा पर्यटन स्थलों की अन्य सत्यापन तथा व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में करने के निर्देश दिये।

प्रधान मंत्री आवास योजना के नाम पर खेला जा रहा है खेल

0

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जसपुर मे बनने वाले भवन निर्माण कार्य के दौरान लाभार्थी मानक पर खरे नहीं उतरे। अधिशासी अधिकारी के निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ। कार्रवाई अमल में लाते हुए ई.ओ ने तीन अपात्रों के चेक कैंसिल करने के आदेश दे दिये हैं जिनसे पैसों की रिकवरी कराई जाएगी। किरायेदार, कच्चे मकान एवं खली प्लाट में रहने वाले गरीब, बेसहराओं के लिए केंद्र सरकार ने सरकारी मदद के जरिये भवन निमार्ण कराने की योजना चलाई है।

योजना के तहत बनने वाले भवन के लिए केंद्र सरकार से 240 लाभार्थियों की स्वीकृति हुई है। पहली किशत के रूप में 178 लाभार्थियों को बीस हजार रुपये प्रति लाभार्थी चेक वितरण किए गए हैं। प्रति लाभार्थी को तीन किशत के जरिये, दो लाख रुपये दिए जाने हैं। जिससे वह गरीब अपना घर बना सके। इस दौरान ई.ओ नरेंद्र कुमार को शिकायत मिली कि लाभार्थियों द्वारा भवन निमार्ण कार्य में अनियमितता का खेल हो रहा है। इस पर निरीक्षण के दौरान ई.ओ को वार्ड नंबर ग्यारह में एक एवं वार्ड नंबर सात में दो लाभार्थी भवन निर्माण कार्य में मानक पर खरे नहीं दिखाई दिए। तुरंत कार्रवाई करते हुए ई.ओ ने उनके चेक कैंसिल करने की संस्तुति दी अौर पैसों की रिकवरी कराने के निर्देश दिए।

इससे लाभार्थियों में हड़कंप मच गया, ई.ओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि “तीनों लाभार्थियों का कवर एरिया मानक से कम मिला है। निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। इस प्रकार के और मामले सामने आने का अनुमान है।” ईओ ने सही लोगों को ही योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश जारी किए हैं।

शराब की दुकान में तोड़फोड़

0

शराब के खिलाफ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चिंगारी इस कद्र भड़की है कि महिलाएं आए दिन शराब की दुकान बंद कराने को लेकर सड़कों पर उतर रही हैं। काशीपुर मे महिलाओं ने अंग्रेजी शराब की दुकान में तोड़फोड़ की। फिर देशी शराब के ठेका बंद कराने की मांग करने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा कर किसी तरह शांत किया।

गंगे बाबा रोड स्थित खुली अंग्रेजी शराब की दुकान पर मोहल्ला किला और रजवाड़ा की महिलाएं एकत्रित हुईं। महिलाओं ने दुकान हटाने को लेकर जमकर हंगामा काटा। साथ अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर लगा लोहे का जाल व फ्लेक्सी बोर्ड उखाड़ दिए।

इसके बाद कुछ दूर स्थित देशी शराब की दुकान बंद कराने के लिए महिलाएं पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि शाम होते ही शराबियों की महफिल सज जाती है। रास्ते से निकलने वाली महिलाओं व लड़कियों पर शराबी फब्तियां कसते हैं। साथ ही उनसे छेड़छाड़ भी की जाती है। ऐसे में रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है।

गुस्साई महिलाएं प्रदर्शन कर दुकान बंद कराने की मांग पर अड़ी रहीं। सूचना पर पहुंचे सीओ राजेश भट्ट, कोतवाल रचिता जुयाल व बांसफोड़ान चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने महिलाओं को समझाया। इस दौरान महिलाओं ने कच्ची शराब बंद कराने की भी मांग की। हालांकि सीओ भट्ट ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि जब तक प्रशासन की तरफ से दुकान के खुलने का निश्चित नहीं हो जाता तब अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

उर्वशी रौतेला को मिला दादा साहेब फाल्के एक्सलेंस अर्वाड

0

मुंबई में दादा साहेब फाल्के की 148वीं वर्षगाठ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के एक और कलाकार को सम्मानित किया गया।कोटद्वार की रहने वाली उर्वशी रौतेला को नवोदित हीरोईन की कैटेगरी में दादा साहेब एक्सिलेंसी अर्वाड से सम्मानित किया गया। उर्वशी को यह अर्वाड ‘काबिल’ फिल्म का गाना, ‘सारा ज़माना हसीनों का दिवाना,’ के नए वर्जन में बेहतरीन डांस के लिए दिया गया। उर्वशी उत्तराखंड की रहने वाली हैं, और उन्हें यह अर्वाड उत्तराखंड के ही संगीतकार ज़ुबिन नौटियाल ने दिया।

यह मौका उत्तराखंड राज्य के लिए डबल सेलिब्रेशन का है। 2013 में ,उर्वशी ने सनी देओल के साथ बालीवुड की फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ से अपनी एक्टिंग कैरियर की शुरुआत की। 2015 में उर्वशी रौतेला को मिस इंडिया प्रतियोगिता में मिस डिवा के टाइटल से नवाज़ा गया था, और 2015 में ही उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट किया था।

न्यूज़पोस्ट से एक्सक्लूसिव बातचीत में उर्वशी ने कहा कि मैनें कभी उम्मीद नहीं कि थी कि मुझे यह अर्वाड मिलेगा वो भी इतनी जल्दी। मैं बचपन से ही दादा साहेब फाल्के के बारें में जनरल नालेज कि किताबों में पढ़ती थी, लेकिन कभी सोचा नहीं था मुझे यह अर्वाड मिलेगा और यह मेरे लिए बहुत ज्यादा गर्व की बात है। उर्वशी ने कहा कि उत्तराखंड से बालीवुड का रास्ता बड़ा ही रोमांचक रहा है, मैं हमेशा लोगों को बताती हूं कि मै पूरी तरह से पहाड़ी हूं और साथ ही खुद को लैंड आफ गाड का रहने वाला बताती हूं।उन्होंने कहा कि मेरा जन्म और मेरा पालन पोषण पहाड़ों में ही हुआ हैं और अपना कल्चर और परंपरा को साथ लेकर चलती हूं।उर्वशी ने बताया कि मुझे खुद को पहाड़ी बुलाने में बहुत गर्व होता है।

आज उर्वशी टालीवुड और बालीवुड दोनों में अपना नाम कमा चुकी हैं और नए नए फिल्म प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। उर्वशी रौतेला को इस कामयाबी के लिए टीम न्यूज़पोस्ट और सभी उत्तराखंड वासियों की तरफ से ढेर सारी बधाईयां और आने वाले प्रोजेक्ट के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

ज़ुबिन नौटियाल को दादा साहेब फाल्के एक्सलेंस पुरस्कार

0

उत्तराखंड राज्य के लिए यह बहुत ही खुशी की बात है,  यहां के बेटे ज़ुबिन नौटियाल को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाज़ा गया।मुंबई में आयोजित समारोह में उत्तराखंड के ज़ुबिन नौटियाल को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अर्वाड मिला। फिल्म ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म काबिल का गाना, ‘मैं तेरे काबिल हूं… या तेरे काबिल नहीं,’ के लिए ज़ुबिन को यह पुरस्कार मिला।न्यूज़पोस्ट से एक्सक्लूसिव बातचीत में ज़ुबिन ने बताया कि उनके लिए उत्तराखंड के जौनसार से मुंबई का सफर आसान नहीं था, लेकिन इस अवार्ड ने मानो उनके सपनों और उनकी मेहनत को पंख लगा दिए हो।

WhatsApp Image 2017-04-23 at 12.44.01

दादा साहेब फाल्के के 148वे जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में ज़ुबिन को यह अवार्ड दादा साहेब के ग्रेंडसन चंद्रशेखर ने दिया।ज़ुबिन ने न्यूज़पोस्ट को बताया कि हर गाना जो वह बनाते और गाते हैं उसके लिए उनकी भावना अलग होती है और उसके लिए उन्हें अपनापन महसूस होता है। ज़ुबिन ने बताया कि वह हमेशा से सिंगर बनना चाहते थे और संगीत को अपना पहला प्यार मानते है, लेकिन आज जब वह इस मुकाम पर हैं तो उन्हें लगता हैं कि यह सफर आसान नहीं था। कहते हैं कि मुझे हमेशा से ही गाने से खुशी मिलती थी लेकिन जब आपके काम को प्यार और सराहना मिलती है तो वह फिलिंग ही अलग होती है और आज मैं कुछ ऐसा ही महसूस कर रहा हूं। अंत में ज़ुबिन कहते हैं, ‘जौनसार से बालीवुड तक का सफर कभी भी आसान नहीं था, लेकिन इस अर्वाड ने वह डिसटेंस ख़त्म कर दिया है।

अब ज़ुबिन अाने वाली फिल्म ‘राबता’ में गाने की तैयारी में लगे हुए हैं।एक बार फिर हर किसी को इंतज़ार है ज़ुबिन के मनमोहक आवाज़ के नये गानें की, उनकी इस तैयारी के लिए टीम न्यूज़पोस्ट और पूरे उत्तराखंड की तरफ से उनको ढेर सारी शुभकामनांए।

दून के डीबीएस कालेज के इकोनोमिक्स डिर्पाटमेंट ने मनाई अपनी ”50वी वर्षगांठ”

0

शनिवार को डीबीएस कालेज के इकोनामिक्स डिर्पाटमेंट में विभाग की स्वर्ण जयंती के अवसर पर पूर्व छात्र-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर 1961 से छात्र और शिक्षक रहें लोगों ने भाग लिया।सम्मेलन का शुभारम्भ सरस्वती पूजन व राष्ट्र गान और दीप प्रज्जवलन द्वारा किया गया।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि ‘कुमाऊं विश्वविधालय’ के पूर्व कुलपति और वर्तमान में लाइब्रेरी और शोध संस्थान के निदेशक डा.बी.के जोशी जी थे। प्रोफेसर जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास पर जोर दिया जाए और साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में माइक्रो फाइनेंन्स और इश्योरेंस में ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। इस सम्मेलन के मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर आर.पी ममगाई जी थे जो वर्तमान में गिरी इंस्टीट्यूट आफ डेवलेंपमेंटल स्टडीज लखनऊ में इकोनोमिक्स के प्रोफेसर है साथ ही इन्होंने डीबीएस से अपनी शिक्षा ली है। इसके साथ ही वह आईसीएसएसआर एवं आईआईडीएस में प्रोफेसर पद पर कार्यरत रहे हैं।अगले सत्र में विशिष्ठ अतिथि अनंत प्रताप सिंह जी थे जो कि वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक में चीफ इकोनोमिस्ट के पद पर कार्यरत हैं।डीबीएस कालेज के कार्यवाहक प्रिसिंपल डा.एके बियानी ने सभी का स्वागत करते हुए इकोनोमिक्स डिर्पाटमेंट के प्रगति के लिए शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में इकोनोमिक्स डिर्पाटमेंट पर बनीं डाक्यूमेंट्री फिल्म को दिखाया गया और डिर्पाटमेंट के पूर्व एचओडी डा.हनीफ ने अपनी पुरानी यादों को जीवंत किया। सम्मेलन के अगले सत्र में डा.बीके जोशी के संरक्षण में ”वे अहेड फार उत्तराखंड” शीर्षक पर पैनल डिस्कशन हुआ।इसके अलावा कार्यक्रम में ”भारतीय रिर्जव बैंक” के मुख्य महाप्रबंधक एंव प्रभारी उत्तराखंड सुब्रत दास,’सीआईआईडी’ की विभा,’डीएमएमसी’ के पियुष रौतेला, और ”नाबार्ड के महाप्रबंधक प्रोफेसर आर.पी ममगाई” ने उत्तराखंड के विकास पर प्रकाश डाला। ”सुब्रत दास ने कहा कि वह नार्बाड के मदद से राज्य के ग्यारह सौ से ज्यादा गांवों में सेटेलाईट बैंक खोलने जा रहे हैं”। ”अजीम प्रेमजी फाउंडेशन” के ए.के मिश्रा ने उत्तराखंड में शिक्षा के विकास पर जोर दिया। सम्मेलन के अंतिम हिस्से में क्षेत्रीय निवेशकों की जागरुकता पर आधारित सेमीनार का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ‘सिंडिकेट बैंक के लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव’ ने की साथ ही उन्होंने पावर प्वाइंट के माध्यम से अर्थशास्त्र की उपयोगिता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। ”सेबी के उपमहाप्रबंधक संजय सरवदे” ने ”पावर आफ इवेंस्टर” पर अपने विचार रखे और बचत योजनाओं पर जागरुकता पर प्रकाश डाला। ”नेशनल स्टाक एक्सचेंज” की मुख्य प्रबंधक रेनू भंडारी ने वित्तीय शिक्षा एंव जागरुकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए और कहा कि राज्य के आर्थिक विकास और समृद्धि में ”फाइनेंनसियल मैनेजमेंट” बहुत जरुरी है।

इस कार्यक्रम के सफल संचालन में इकोनामिक्स डिर्पामेंट की डा.राजलक्ष्मी दत्ता, एचओडी डा.अलका सूरी और डा.चेतना बिष्ठ ने किया।इस अवसर पर डीबीएस महाविधालय के पूर्व छात्र-छात्रा मोजूद रहे जो इस समय दुनिया भर में अलग-अलग डिर्पाटमेंट में कार्यरत हैं।अंत में सम्मेलन में मौजूद सभी मेहमानों को भेट स्वरुप जूट के बैग में पौधे दिए गए जिसके माध्यम से ”ग्रीन सोसाईटी-क्लीन सोसाईटी” को प्रमोट किया गया।

तो अब हवा से चार्ज कीजिये अपना फोन

0

देहरादून शहर के कुछ युवा एन्ट्रोप्रिन्योर ने एक मशीन तैयार की है जिसे उन्होंने नाम दिया है “विंड सोलर हाइब्रिड इलेक्ट्रीकल चार्जिंग स्टेशन”। इन युवाओं के मुताबिक यह स्टेशन हवा और सूरज की रोशनी से निकलने वाली एनर्जी को इकट्ठा कर एक साफ सुथरी ऊर्जा तैयार करता है जो इलेक्ट्रिकल डिवाइस को चार्ज करने का काम करता है।

इस समय यह सिस्टम सहस्त्रधारा रोड पर लगाया किया गया है जो एक दिन में लगभग 4-5 यूनिट की ऊर्जा पैदा करता है जिससे दिन में लगभग 150 फोन चार्ज हो सकते है। ग्रीनअसेट डाट इन के सीईओ रोमिक राय बताते हैं कि “इस सिस्टम को ईंस्टाल करने के बाद काफी लोग जिज्ञासा के साथ इसकी तरफ खींचे चले आए और इसके बारे में और इसके फायदे जानने के बाद इसको इस्तेमाल करना शुरु भी कर दिया।” रोमिक राय कहते हैं कि “हमारी कंपनी का पहला मोटो है क्लीन एनर्जी को प्रमोट करना साथ ही वेस्ट मैनेजमेंट और ईको फ्रेंडली प्रोडक्ट के इस्तेमाल से वातावरण को स्वच्छ और शुद्ध बनाना।”

रोमिक राय जो एक सफल कारपोरेट जिंदगी छोड़कर अब स्वच्छ और ईको फ्रेंडली वातावरण के लिए काम कर रहें वह कहते हैं कि “यह किसी एक की नहीं बल्कि हर किसी की जिम्मेदारी है कि अपने आसपास और अपने वातावरण को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखें।” इस सिस्टम के बारें में बात करते हुए बताते हैं कि “यह 1 किलो वाट का सिस्टम 50:50 भागों में बंटा हुआ है जिसमें 500 वाट विंड एनर्जी के लिए है और 500 वाट सोलर एनर्जी के लिए हैं।”

इस कंपनी ने इस सिस्टम के अलावा भारत के पहले कार्बन न्यूट्रल इंटरनेशनल चिड़ियाघर कम सफारी में तीन विंड एनर्जी जेनेरेटर का  निर्माण भी किया है जो हल्द्वानी में है।रोमिक का मानना है कि अपनी पहल के जरिए वो युवाओं को एक संदेश देना चाहते हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा कार्बन न्यूट्रल लाईफ जीए और अपने आसपास लोगों को भी इसके लिए जागरुक करें। कंपनी आने वाले समय में देहरादून मसूरी रोड पर एक और विंड एनर्जी जेनेरेटर को ईंस्टाल करने जा रही है। इसके अलावा शहर के बहुत से स्कूलों के साथ कोलेबोरेशन करने के बारे मे भी काम चल रहा है जिससे इन सभी एनर्जी का इस्तेमाल कर सकें और वातावरण में मौजूद ऊर्जा को इको फ्रेंडली तरीके से इस्तेमाल किया जा सके।

अब वहाट्सएेप, ट्वीटर, फेसबुक से दर्ज करायें इस थाने में शिकायत

0
उत्तराखंड पुलिस ने आईटी और डिजिटल होने की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए चमोली को पहला “वर्चुअल” थाना बनाया।
डीजी पुलिस एम.ए. गणपति ने राज्य का पहला वर्चुअल थाने का उद्धाटन किया। ये थाना पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में स्थापित किया गया है। थाना प्रभारी के रूप में मनोज असवाल-निरीक्षक एलआईयू को नियुक्त किया गया। वर्चुअल थाने से
  • जनपद के सभी मीडिया कर्मी
  • पुलिस विभाग
  • राजस्व विभाग
  • आपदा प्रबन्धन
  • स्वास्थ्य विभाग
  • लोक निर्माण विभाग
  • ग्राम प्रधान
  • महिला मंगल दल के सदस्य
  • जनपद प्रतिनिधि को जोड़ा जा रहा है।
सोशल मीडिया की बात करें तो इस थाने में
  • व्हाटसऐप नंबर-“9458322120“,
  • टिव्टर – @chamolipolice,
  • फेसबुक पेज-Chamoli Police-Welcome To Shri Badrinath और
  • ईमेल आईजी[email protected] के माध्यम से सूचनाओं का आदान प्रदान होगा।
वर्चुअल थाने में आप अपनी शिकायत व्हाटसऐप/टिव्टर/ईमेल  के माध्यम से सीधे भेज सकते है यह प्रक्रिया उसी प्रकार स्वीकार होगी जिस प्रकार थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराते है। वर्चुअल थाने में शिकायत दर्ज कराने में शिकायतकर्ता को तुरंत सहायता मिलेगी। किसी भी स्थान पर आपदा, भूस्खलन, जाम आदि की सूचना होने पर वर्चुअल थाने को स्थान की फोटो, वीडियो भेज सकते है, जिससे यह अनुमान लगाये जाने में सहायता मिलेगी की उस जगह पर कितना पुलिस बल भेजा जाय।वर्चुअल थाने से सभी राजस्व विभाग के अधिकारियों को जोड़ा जायेगा। वर्चुअल थाना पर कोई भी व्यक्ति गोपनीय सूचना दे सकता है।
आने वाली चार धाम यात्रा को देखते हुए यात्रा को सुचारू रूप से चलाये जाने के लिये कोई भी व्यक्ति किसी भी माध्यम से अपनी राय दे सकता है। इस थाने के ज़रिये वाट्सएप्प, फेसबुक आदि सोशल मीडिया साईट पर असमाजिक गतिविधि करने वालो पर भी नज़र रखी जायेगी।