Page 808

चारधाम यात्रा में दिखेगा उत्तराखंड पुलिस का नया चेहरा

0

मंगलवार को देहरादून में आने वाली चारधाम यात्रा के दौरान यातायात मार्गों में तैनात किये जाने वाली टूरिस्ट पुलिस कर्मियों को तीन दिन की रेन्ज स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया। यह ट्रेनिंग 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चली,जिसमे डीआईजी, गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने भी टिप्स दिये।
इस ट्रेंनिग को तीन चरणों में कराया गया, जिसमे से पहले चरण में कुल 60 पुलिस कर्मियों को ट्रेंनिग दी गयी। इसमें उत्तरकाशी, हरिद्वार, देहरादून के पुलिस कर्मियों को ट्रेंनिग दी गयी। इस ट्रेंनिग का मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान आयी यात्री को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही पुलिस व्यवहार भी दुरुस्वत होने पर ज़ोर रहा।

मंगलवार को ट्रैन्सांग के आखिरी दिन डीजी एमए गणपति ने कहा कि “पुलिस विभाग में लगभग 90%कोन्सटेबल है, जो सीधा जनता से संवाद कायम करते है, अगर प्रत्येक कोन्सटेबल अपना 90% से अपनी डूयूटी करता है,तो हमारा पुलिस की छवि में अपने-आप सुधार आ जायेगा।” टूरिस्ट पुलिस को यातायात मार्गों में तैनात किया जायेगा, इसके लिये सभी टूरिस्ट पुलिस कर्मियों को फ्लोरोसेंट जैकेट के साथ ही आधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है ताकि चार-धाम में आयी यात्रियों को और अधिक सुविधा दी जा सके। साथ ही बेसिक ईंग्लिश बोलचाल, टेलीफोन हैंडलिंग और आईटी(ईंफारमेशन टेक्नालिजी) लेटेस्ट एप को इस्तेमाल आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है ताकि चारधाम यात्रा में न केवल देश बल्कि विदेशी नागरिकों को भी सहूलियत मिल सके। एडीजी राम सिंह मीना ने बताया कि “प्रत्येक पुलिस कर्मी को अपने क्षेत्र के बारे में जानकारी होना अतिआवश्यक है। जैसे- आस-पास के होटलों की जानकारी, टैक्सी यूनियन, होटल,ढाबों आदि समय-समय पर चैक करना, निर्घारित रेट-लिस्ट के अनुसार यात्रियों से पैसे ले रहे है या नहीं। ट्रैफ्रिक व्यवस्था सुचारु रहे। जाम की स्थिति न उतपन हो आदि विषय पर विस्तारपूर्वक बताया।”

देहरादून में होगा “ऊर्जा” अंडर-19 का ट्रायल टेस्ट

0

2017 में होने वाले फीफा अंडर-17 फुटबाल वर्ड कप से पहले उसके प्रचार प्रसार व लोकप्रियता बढाने के लिए नेशनल लेवल के फुटबाल टूर्नामेंट के लिए उत्तराखंड राज्य की टीम का चयन करने के लिए 19 साल से कम उम्र के युवा खिलाड़ियों की 2 टीमें बनाई जानी है।यह प्रतियोगिता औ रसेलेक्शन 1 मई से शुरु होकर 10 मई तक देहरादून में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का डेट आफ बर्थ 1.1.99 के बाद का ही होना चाहिए।दोनो वर्ग की टीमों का ट्रायल टेस्ट जिला स्तर पर जिला खेल अधिकारी एंव जिला फुटबाल एसोसिएशन की देखरेख में किया जाएगा। जिला स्तर पर 3-3 टीमों का सेलेक्शन होगा,जिसमें से एक-एक टीम लोकल क्लब फेडरेशन,स्कूल गेम फेडरेशन आफ इंडिया और इंडियन पब्लिक स्कूल कन्फिडरेशन की होंगी। इन टीमों की खिलाड़ियों की राज्य स्तर की 8 टीमों के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल टेस्ट 25 मई से 28 मई तक देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में किया जाएगा।उसेक बाद 1 मई से 10 मई तक देहरादून में राज्य की टीम के सेलेक्शन केलिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

केदार धाम में हैली सर्विस पर एनजीटी का नोटिस

0

उत्तराखंड सरकार को एनजीटी ने किया नोटिस जारी केदारनाथ हेली सर्विस को लेकर जारी किया नोटिस जारी। एनजीटी ने कहा केदारनाथ में विलुप्त होती जीवों की प्रजातियों पर मंडरा रहा है खतरा। हेली से हो रहा है पर्यावरण को नुकसान 2015 में कविता अशोक पर्यावरणविद् ने डाली थी याचिका। एनजीटी ने उत्तराखंड सरकार से जवाब मांगा।

थानें में महाभारत 

0

काशीपुर थाने में आज एक पारिवारिक विवाद के निस्तारण में आये दो पक्षों में देखते ही देखते पुलिस के सामने ही महाभारत शुरू हो गई जहाँ बमुश्किल पुलिस ने दोनों पक्षों को एक दूसरे में हुवे गुत्थम गुत्था से हटाते हुए विवाद को निपटाया।
आपको बतादे की काशीपुर के प्रगति विहार निवासी हेमेंद्र चौधरी ने अपनी युवा पुत्री की शादी बीते वर्ष जनवरी 2016 में थाना जोया जनपद मुरादबाद के अंकित चौधरी से की थी। बताया जा रहा हे की लगभग आठ माह से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा हे जिसको लेकर आज दोनों ही के परिजन थाना काशीपुर के महिला हेल्पलाइन में मामले के निस्तारण को एकजुट हुवे थे जहाँ दोनों ही पक्षों में आरोप-प्रत्यरोप के दौरान कहासुनी इस कदर बाद गई के देखते ही देखते थाने में ही महाभारत शुरू हो गई जहाँ मौजूद पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को हटाते हुए मामले को ठंडा किया ।

यहां देखें थाने में आपस में भिड़े परिवार के लोगः

काशीपुर में फैक्ट्री सुपरवाइज़र पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

0
 काशीपुर की एग्रोन फैक्ट्री में काम करने वाली एक मजदूर युवती ने सुपरवाईजर पर शोषण का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री गेट पर जमकर हंगामा काटा। युवती का आरोप है कि सुपरवाईजर द्वारा मनमानी की जाती रही है, जिसके चलते पिछले चार माह से वह ब्लेक मेल कर रहा था और लगातार गंदे मेसेज कर युवती के साथ गलत सम्बन्ध बनाने की बात करता था। उसकी बात ना मानने पर युवती को पहले तो फैक्ट्री से बाहर निकाल दिया गया और जब युवती ने इसकी शिकायत की तो किसी ने कोई सुनवायी नहीं की।
तंग आकर युवती ने पहले तो गेट पर हंगामा काटा, फिर पीडित युवती की बहन भी मौके पर पहुंच गयी और फैक्ट्री के सामने जमकर गालीगलोच देने लगी। वहीं हंगामे की सूचना पर पुलिस मौैके पर पहुंची जहां आरोपी युवक से अभी पुलिस ने बात करना शुरु ही किया था कि मौके पर जमा भीड ने आरोपी युवक पर जमकर हाथ साफ किया। यही नहीं बीच बचाव में आयी एक महिला को भी इस आक्रोश का सामना करना पडा और पीडित युवती के साथ ही उसकी बडी बहन ने महिला की भी जमकर धुनाई कर डाली।
मामला काशीपुर के कुण्डा थाना क्षेत्र के मण्डी चौकी का है, एक सिपाही ही पुरे हंगामे के बीच पहुंचा। जहां पुलिस के सामने ही पुरा बवाल चलता रहा, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बने जनता के आक्रोश के सामने बेबस नजर आयी। वहीं दो तीन घण्टे बाद थाने से पहुंचे पुलिस बल ने आरोपी युवक और पीडित युवती को थाने ले जाकर किसी तरह से विवाद को शांत किया, जहां युवती ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

बहुगुणा को याद किया कांग्रेसी और भाजपाई नेताओं ने

0

स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 98वीं जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव बुघाणी में उनकी स्मृति में बने संग्रहालय का उद्घाटन प्रदेश के मुखिया श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्व. बहुगुणा जी के मुख्यमंत्रित्व काल में बने पर्वतीय विकास मंत्रालय का जिक्र करते हुए कहा कि यह दूर दृष्टि का नतीजा था जो कि पहाड़ के विकास के लिए एक बड़ा कदम साबित हुआ। उन्होंने कहा कि स्व. बहुगुणा आत्मसम्मान व स्वाभिमान के प्रतीक थे। जिन्होंने छात्र राजनीति से अपने राजनैतिक भविष्य को संवारा।उन्होंने क्षेत्रीय विधायक डा. धन सिंह रावत को अक्षय ऊर्जा से संचालित होने वाला नेता कहा तथा उनके द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने खिर्सू में स्टेडियम निर्माण, पौड़ी में बस अड्डा निर्माण, श्रीनगर व अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेजों का कायाकल्प करने हेतु आर्मी मेडिकल कोर से सहयोग लिये जाने की बात कही।

25ri02

संग्रहालय उद्घाटन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, उत्तर प्रदेश की बाल विकास एवं शिशु कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, वन एवं वन्य जीव जन्तु पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत, पर्यटन धर्मस्व एवं सिचाई मंत्री सतपाल महाराज, उच्चशिक्षा सहकारिता एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत ने भी जनता को संबोधित करते हुए हिमपुत्र स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के बताये गये रास्तों पर चलने का आव्हान लोगों से किया। इस अवसर पर विजय बहुगुणा के ज्येष्ट पुत्र साकेत बहुगुणा एवं सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा उपस्थित रहें।

पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

0

पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे का शेड्यूल इस प्रकार होगाः

  • पीएम 3 मई को 6 .40 पर सुबह दिल्ली से जोलिग्रांट आयेंगे।
  • इसके बाद वो केदारनाथ के लिए रवाना होंगे 7 बजकर 30 मिनट पर एम् आई 17 से केदारनाथ धाम पहुचेंगे।
  • पीएम मोदी 8 बजकर 50 मिनट से 9 बजकर 50 मिनट तक केदार बाबा की पूजा करेंगे।
  • उसके बाद पीएम  10 बजकर 10 मिनट पर केदारनाथ हेलि पेड आयेंगे और वहा से 10 बजकर 15 मिनट पर रामदेव की पतंजलि के लिए रवाना होंगे।
  • 11 बजकर 30 मिनट पर पीएम पतंजलि में पहुचेंगे। यहाँ पहुच कर पीएम स्वामी रामदेव की महत्त्व कांशी योजना का उद्घाटन करेंगे यहाँ पीएम कार्यक्रम में
  • 11 बजकर 40 से 12 बजकर 40 मिनट तक पीएम पतंजलि में योग रिसर्च इंस्टिट्यूट का उद्घाटन करेंगे।
  • इसके बाद पीएम दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सूत्रों के अनुसार यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी पीएम मोदी के साथ बाबा केदार के दर्शन को आ सकते हैं।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

0

मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोपी हीरा सिंह को पुलिस ने 24 घंटे के अदंर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकडि़या गांव,खटीमा  में परचून की दुकान से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि यहां एक गांव में मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई की गई। पूरी तरह जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को उस की परचून की दुकान दबोच लिया।

आरोपी की हिस्ट्री खंगालने पर पता चला कि वह अत्यधिक नशा करता है। बारात में उसने भी नशा कर रखा था। जिसके बाद उसने मासूम को अपना शिकार बनाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे बचा लिया गया। बताते है कि आरोपी अक्सर गांव में शराब का नशा कर छेड़छाड़ की घटनाएं करता रहता था। कोतवाल ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

राज्यपाल ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की व्यवस्थाओं की ली बैठक

0
आगामी 5 मई को, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के दीक्षान्त समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने, तथा 6 मई को श्री बद्रीनाथ जी के दर्शनों हेतु उत्तराखण्ड आगमन के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों को लेकर राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने आज राजभवन में मुख्य सचिव, डी.जी.पी सहित अन्य सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
राज्यपाल ने राष्ट्रपति के जौलीग्रांट पहुँचने से लेकर इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के कार्यक्रम के बाद राजभवन में उनके आगमन, रात्रि अवस्थान तथा 6 मई को बद्रीनाथ धाम के दर्शनों के पश्चात् राष्ट्रपति भवन के लिए प्रस्थान तक यातायात, सुरक्षा, आवासीय व्यवस्था व अन्य सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस बैठक में मुख्य सचिव एस.रामास्वामी, डी.जी.पी एम.ए.गणपति, प्रमुख सचिव, ऊर्जा उमाकान्त पंवार, सचिव श्री राज्यपाल अमित नेगी, सचिव पी.डब्ल्यू.डी, ए.डी.जी.पी लाॅ एण्ड आॅर्डर, देहरादून के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एम.एन.ए नगर निगम देहरादून, .यू.पी.सी.एल सहित उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

पतंजलि को झटका, आर्मी कैंटीन की जाँच में फ़ेल हुआ आँवला जूस

0

योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को तगड़ा झटका लगा है। पतंजलि आयुर्वेद द्वारा निर्मित पतंजलि आंवला जूस की सुरक्षा बलों के लिए बिक्री पर कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट ने रोक लगा दी है। सीएसडी ने इस संबंध में फैसला सरकारी लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएसडी ने बीते 3 अप्रैल 2017 को सभी डिपो से अपने मौजूदा स्टॉक के लिए एक डेबिट नोट बनाने के निर्देश दिए थे जिससे की पुराने स्टॉक को लौटाया जा सके। बता दें कि इस मामले में योग गुरु बाबा रामदेव की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पतंजलि ने सभी आर्मी कैंटीनों से आंवला जूस लिया वापस:

उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर दो अधिकारियों ने बताया कि जिस बैच की जांच कोलकता की सेंट्रल फूड लैबोरेटरी में की गई थी, उसमें यह बात सामने आई कि यह प्रॉडक्ट इस्तेमाल के लिए ठीक नहीं है। साथ ही अधिकारियों ने यह भी बताया कि पतंजलि ने सभी आर्मी कैंटीनों से आंवला जूस को वापस ले लिया है। बता दें कि कोलकाता की रेफरल गवर्नमेंट लैबोरेटरी ने ही नेस्ले मैगी नूडल्स के सैंपल्स में लेड की ज्यादा मात्रा होने का खुलासा किया था। यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा था।

इससे पहले भी लग चुकें हैं आरोप:

कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (सीएसडी) अपने रिटेल आउटलेट्स में लगभग पांच हजार से ज्यादा फूड, ग्रॉसरीज या फिर एमएमसीजी प्रॉडक्ट्स बेचे जाते हैं और सीएसडी के रिटेल आउटलेट्स के ज्यादातर उपभोक्ता आर्मी, नेवी, एयरफोर्स के लोग होते हैं। सीएसडी का पूरा प्रबंधन रक्षा मंत्रालय के पास है। यह पहला मौका नहीं है जब पतंजलि ऐसे किसी विवाद में फंसा है।