Page 766

उत्तराखंड के एक चौथाई शहरों मे नही है सीवर लाइनें

0

उत्तराखंड के एक चौथाई शहरों में सीवर लाइनें और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट नही हैं। इस बात से ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वच्छता पर जहां केंद्र सरकार और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा ज़ोर दे रहे हैं वहीं राज्य की बीजेपी सरकार कितना संजीदा है। मंगलवार को देहरादून में एख समीक्षा बैठक के दौरान ये बात निकलकर सामने आई कि प्रदेश के कुल 92 नगरो में से केवल 26 में ही सीवर की व्यवस्था है। न केवल ये बल्कि आने वाले दिनों में इस चुनौती को खत्म करना भी सरकार के लिये टेढ़ी खीर होगा। उसका कारण है कि सभी नगरों में सीवरेज प्रणाली और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए 4229 करोड़ रूपये की ज़रूरत है। कर्जों में ढूबी राज्य सरकार के लिये ये रकम जुटाना कोई आसान काम नही होगा।

वहीं पानी की व्यवस्था से जुड़े आंकड़ों की बात करे तो इस साल कुल 316 बस्तियों में पीने के पानी की समस्या आई। जिसमें 151 टैंकरो से पानी मुहैया कराया गया। पानी का संकट निहार रहे प्रदेश के सामने पानी से जुड़ी काफी समस्यायें हैं:

  • प्रदेश में सभी पेयजल स्रोतो के नये सर्वे और मैपिंग के कार्य में तेजी लाना।
  • जल स्रोतो के रख रखाव के बारे में जागरूकता की कमी
  • छोटे-छोटे जलाशयों को बनाकर ग्राउण्ड वाॅटर रिचार्ज युनिट की कमी
  • जल संस्थान को पानी की टंकियो की नियमित सफाई।

वहीं करीब 40 हजार गांवों में से आधी बस्तियों तक ही पूरी पानी की व्यवस्था हो पाई है। करीब 17 हजार बस्तियों में आंशिक रूप ये व्यवस्थाऐं हो पाई हैं। बाकी बस्तियों में नई योजनाएं शुरू करने के लिए करीब 3402 करोड़ रूपये की जरूरत पडेगी।

उत्तराकंड गंगा और कई छोटी बड़ी नदियों का उदगम स्रोत्र है। लेकिन इसके बावजूद अगर राज्य पानी से जुड़ी किल्लतों का सामना कर रह ैह तो इसे राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी ही कहेंगे।

योग दिवस पर राज्य भर में होगा “वाॅक फाॅर योगा”

0

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम केवल देहरादून में ही नहीं बल्कि राज्य के हर जिले और जगह जगह पर आयोजित होंगे।योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल जो विश्व सत्पर पर अधिक प्रचारित नहीं है, उन जगहों पर योगा कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएगें। इसके साथ ही

  • गोविन्द घाट, त्रिवेणी घाट, हेमकुण्ड साहिब, मंदिर परिसरों, धार्मिक स्थलों आदि पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जायगे।
  • ‘‘वाॅक फाॅर योगा’’ आयोजित किया जायेगा जिसमें, मंत्री व अधिकारियों की भागीदारी होगी।
  • 15 जून से योग सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा।
  • नागरिकों द्वारा 21 जून को योग संकल्प लिया जायेगा जिसके अन्र्तगत शपथ लेने वाला अपने जीवन में रोज योगा करने का प्रण लेगा।
  • जेलों तथा अनाथालयों में भी योग कार्यक्रम आयोजित करवाए जायेंगे।

21 जून योग दिवस की तैयारियों की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमें योग दिवस पर तथा भविष्य में योगा को फैशन में लाना होगा।”

सीएमओ को कारण बताओ नोटिस

0
Nainital,high court,uttarakhand

नैनीताल हाई कोर्ट ने लड़की को भगाने के एक मामले में सीएमओ ऊधमसिंह नगर को दुबारा मेडिकल कराने के आदेश करते हुए मेडिकल प्रमाण पत्र में आयु का साफ उल्लेख करने को कहा है। साथ ही मेडिकल कराने वाली चिकित्सक सेफाली मंडल को कारण बताओ नोटिस थमाने के आदेश सीएमओ को दिए हैं। जिसमें यह साफ होना चाहिए कि मेडिकल परीक्षण के बाद जारी प्रमाण पत्र में आयु का उल्लेख क्यों नहीं किया गया।

पहली जून को ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पीडि़ता के पिता ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें आरोपी बलदेव सिंह, सुरजीत सिंह, छिन्दा व जसवंत सिंह द्वारा उसकी बेटी का अपहरण किया गया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

जिला कोर्ट से जमानत प्रार्थना पत्र खारिज होने के बाद आरोपी बलदेव द्वारा जमानत के लिए हाई कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की एकलपीठ द्वारा पीडि़ता की आयु के बारे में जानकारी ली तो पिता व बेटी द्वारा अलग-अलग आयु बताई गई। इस पर पीठ ने मेडिकल प्रमाण पत्र देखा तो उसमें उम्र का उल्लेख ही नहीं था। जिसके बाद अदालत ने सख्त रुख अपनाया।

रिवाल्वर सहित लाखों की चोरी

0

घर का ताला तोड़कर चोरों ने  काशीपुर के प्रापर्टी डीलर के यहां रिवाल्वर व नकदी सहित लाखों रुपये का सामान साफ कर दिया। पता लगने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

मोहल्ला लक्ष्मीपुरपट्टी स्थित, मधुवन नगर निवासी संजीव शर्मा प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। बेटा आयुष भारद्वाज ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। उसका देहरादून में पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी में बीएससी में एडमिशन के लिए साक्षात्कार था। इसलिए वह परिवार सहित घर का ताला लगाकर 23 मई को देहरादून गए थे।

chori

देहरादून में भी उनका फ्लैट है। जहां पर बच्चे रहकर पढ़ाई करते हैं। रविवार रात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। इसके बाद जीना की तरफ रसोईघर में लगे जंगले की जाली उखाड़कर घर के ग्राउंड फ्लोर में प्रवेश किया। वहां उन्होंने दो कमरे खंगाले।

प्रथम तल पर चोरों ने पहले कमरे का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखी 32 एमएम की लाइसेंसी रिवाल्वर, करीब तीन लाख के जेवरात व 80 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

आसपास के लोगों ने जब मकान का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना मकान मालिक को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी ली। साथ ही दीवार पर लगे चोरों के फिंगर प्रिंट भी ले लिए हैं।

हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ऋषिकेष में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को ऋषिकेष पुलिस ने धर दबोचा है । पिछले महीने ऋषिकेश में एक कबाड़ी की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था,काफी छान बीन के बाद आरोपी अजित जुयाल पुलिस के हट्टे चढ़ा बताया जा रहा है की अजित पर पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज है। एसपी रूरल सरिता डोभाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आरोपी चोरी का काम करता था जिसका सामान वो हेतराम के साथ मिलकर बेचता था। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुवा ओर आरोपी ने हेतराम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई , फिलहाल आरोपी कीगिरफ्तार हो चूका है ओर उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जायेगा ।

पीएम मोदी से बर्लिन टूर में मिली प्रियंका चोपड़ा

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों चार देखों की यात्रा पर हैं। अपनी इसी यात्रा के दौरान पीएम मोदी जर्मनी पहुंचे हैं और यहां उनकी मुलाकात बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से हुई है। प्रियंका चोपड़ा दिनों अपनी फिल्‍म ‘बेवॉच’ के प्रमोशन के लिए बर्लिन पहुंची हुई हैं। ऐसे में जैसे ही प्रियंका चोपड़ा को देश के प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला वह उनके मिलने पहुंच गईं। प्रियंका चोपड़ा ने इसे एक शानदार संयोग कहा और इस मुलाकात के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रियंका ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘खूबसूरत इत्‍तेफाक कि मैं भी उसी समय बर्लिन में हूं जब प्रधानमंत्री मोदी यहां आए हुए हैं। शुक्रिया पीएम मोदी सर कि आपने अपने बेहद व्‍यस्‍त समय में से मुझसे मिलने का समय निकाला’।

बता दें कि पीएम मोदी इन दिनों 6 दिनों की विदेश यात्रा पर हैं। इस दौरान वह जर्मनी, स्‍पेन, रूस और फ्रांस की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी के साथ इस यात्रा में वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर शामिल हैं। पीएम की इस यात्रा के पीछे भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को बढ़ावा देने की मंशा है।

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से बहुत कम समय के लिए भारत आई हैं। पिछले लगभग डेढ़ साल से प्रियंका न्‍यूयॉर्क में रह रही थीं। वह वहां अपनी अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्‍वांटिको’ की शूटिंग में बिजी थीं। इसके अलावा प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘बेवॉच’ अमेरिका में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्‍म भारत में 2 जून को रिलीज होने वाली है। सोमवार को मुंबई में इस फिल्‍म की एक स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस फिल्‍म में प्रियंका चोपड़ा विक्‍टोरिया लीड्स के किरदार में नजर आई हैं।

सेंसर की कांट-छांट से नहीं बच पाई हनुमान जी की फिल्म

0

एनिमेशन फिल्म ‘हनुमान दि दमदार’ को रिलिज़ होने में महज कुछ दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन आपको यह सुनकर आश्चर्य होगा कि इस फिल्म में भी सेंसर ने कांट-छांट की है और इसे यूए सर्टिफिकेट मिला है।

रुचि नारायण की माइथोलॉजिकल ड्रामा एनिमेशन फिल्म ‘हनुमान दि दमदार’ 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर सेंसर से जुड़ी एक खबर है जो आपको शॉक कर देगी। दरअसल, सेंसर बोर्ड ने हनुमान जी की इस फिल्म में कांट-छांट कर दी है। फिल्म में हनुमान के कैरेक्टर को सलमान ने आवाज दी है। बताया जा रहा है कि, सेंसर बोर्ड को हनुमान के डायलॉग्स पर आपत्ति है। सीबीएफसी के चेयरमैन पहलाज निहलानी का कहना है कि आमतौर पर एनिमेशन फिल्म वो भी माइथोलॉजीकल थीम पर हो तो सेंसर बोर्ड आसानी से फिल्म को पास कर देता है। लेकिन हनुमान के कुछ डायलॉग्स को सुनकर लगा कि इससे बच्चों के रिलिजियस सेंटीमेंट्स को इफेक्ट हो सकता है। चूंकि हमें सिनेमा में रिलिजियस कंटेंट को लेकर सचेत रहना होता है। तो यह कारण है हनुमान जी की फिल्म में कांट-छांट करने का।

आपको बता दें कि, ‘हनुमान दि दमदार’ को सेंसर ने यूए सर्टिफिकेट दिया है। रुचि नारायण की इस फिल्म में सलमान के साथ फिल्म के कैरेक्टर्स को रवीना टंडन, जावेद अख्तर, मकरंद देशपांडे, कुणाल खेमू, चंकी पांडे और विनय पाठक ने आवाज दी है।

 

टिहरी में खुलेगा राज्य का पहला ”आपदा काॅल सेंटर”

0

आपदा के दौरान अब प्रशासन एक कॉल पर प्रभावित क्षेत्र में मदद भेज सकेगा। इसके लिए प्रदेश में टिहरी जिले में पहली बार अत्याधुनिक कॉल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इस केंद्र में सभी गांवों की भागोलिक जानकारी के साथ ही संबंधित ब्लाक में अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या, ग्राम प्रधान के फोन नंबर के अलावा गांव के प्रमुख लोगों के मोबाइल नंबर का डाटा रखा जाएगा।

यूं तो सभी जिलों में आपदा कंट्रोल रूम सक्रिय हैं, लेकिन इनके लिए सबसे बड़ी समस्या भोगोलिक जटिलता के बीच सही स्थान का पता लगाना है। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील टिहरी जिले में वर्तमान में 58 गांवों को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। इनमें सर्वाधिक 32 गांव घनसाली क्षेत्र में हैं, जबकि प्रतापनगर और धनोल्टी में छह-छह, नरेंद्रनगर में पांच, देवप्रयाग में चार, कंडीसौड़ में तीन, नैनबाग और टिहरी में एक-एक गांव शामिल है। 45 क्षेत्र भूस्खलन संभावित और 48 बाढ़ संभावित हैं।

टिहरी की जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि आपदा कंट्रोल रुम में ही कॉल सेंटर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 1862 गांवों की आबादी से लेकर एसडीएम, तहसील कर्मचारी, व्यापारी, स्कूल, प्रधान और ग्राम प्रहरी का डाटा और फोन नंबर कॉल सेंटर में उपलब्ध रहेगा।

कॉल सेंटर में प्रत्येक गांव की भौगोलिक स्थिति भी दर्ज की जाएगी। किसी भी हादसे के दौरान कॉल सेंटर में उस गांव का पूरा डाटा निकाला जाएगा। इससे आपदा के वक्त तत्काल राहत भेजने में मदद मिलेगी। इस दौरान व्यापारियों और निकटतम स्कूल के शिक्षकों का सहयोग लिया जा सकेगा।

इतना ही नहीं  सड़क क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में भी वैकल्पिक रास्तों से मदद भेजी जाएगी। डीएम के अनुसार इन दिनों कॉल सेंटर के लिए साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। संभवत अगले सप्ताह तक कॉल सेंटर काम करना शुरू कर देगा।

हेलीकाॅप्टर न मिलने से भड़के महाराज ने लगाई सीएम से शिकायत

0

अपने कार्यक्रमों में हेलीकाॅप्टर सेवाओं के न मिल पाने या पायलेट के मनमाने रवैये से सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज काफी भड़के हुए हैं। इसके चलते उन्होंने बकायदा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उड्डयन विभाग के खिलाफ शिकायत की है। 29 मई को की गई महाराज की इस शिकायत के मुताबिक:

  • 10 मई को चमोली में लाटू देवता मंदिर के कपाट खुलने के कार्यक्रम में महाराज को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था। देहरादून से हेलीकाॅप्टर से गये मंत्री को वापस आना पाड़ा क्योंकि हैलीकाॅप्टर लैंड नहीं किया। कारण बताया गया हैलीपैड का दलदली ज़मीन पर बना होना।
  • 23 मई को भविष्य बद्री पहुंचने के लिये पायलेट रैकी करने के नाम पर मंत्री जी को जोशीमठ छोड़कर देहरादून लौट गया।

महाराज ने अपनी शिकायत में कहा है कि मंत्री होने के कारण उनके कार्यक्रमों की जानकारी पहले से ही सभी संबंधित विभागों को दे दी जाती है। इनमें नागरिक उड्डयन विभाग भी शामिल है। और इन सभी जगहों पर पहले भी हैलीकाॅप्टर लैंड किये गए हैं। ऐसे में विभाग के इस रवैये पर मंत्री ने अपनी नाराजगी दर्ज कराई है।

3164418e-e633-432a-b278-e17d2d396579

गौरतलब है कि सरकारी कामों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिये राज्य के मंत्री समय समय पर हेलीकाॅप्टर की सेवाऐं लेते रहे हैं। लेकिन ये भी विडंबना ही कही जायेगी कि पहाड़ों की राजनीति करने वाले नेताओं को अब पहाड़ों पर चढ़ने के लिये हैलीकाॅप्टर के अलावा कोई और रास्ता नही भाता। मंत्रियों को मिली सुविधाओं के दुरस्त होने की बात पर शायद ही कोई विवाद हो लेकिन ये भी सही है कि अगर मंत्री और अधिकारी सिर्फ देहरादून से उड़कर फीता काट कर वापस आ जायेंगे तो जमीनी हकीकतों से वो कैसे रूबरू होंगे?

लालच में फंसी महिला, लुटाये गहने

0

लालच बुरी चीज है। यह तो आपने सुना ही होगा, इसका उदाहरण रामनगर में भी देखने को मिला। एक महिला दो हजार की गड्डी के लालच में आ गई। उसने इसके बदले अपने सोने के जेवर दे दिए, लेकिन वह गड्डी कागज निकले। महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोहल्ला भवानीगंज निवासी ममता अपनी बेटी प्राची के साथ कपड़े खरीदने के लिए बाजार आई थी। यहां उन्‍हें दो महिलाएं मिली। उन्होंने ममता से कहा कि उन्हें पटियाला जाना है। उनके पास दो हजार रुपये के नोटों की गड्डी है। उन्हें भूख लगी है और खाना खाने के लिए खुले पैसे नहीं है।

महिलाओं के आग्रह करने पर ममता ने उन्हें खाना खिला दिया और खुद पैसे दिए। महिलाओं ने उसे नोटों की गड्डी देते हुए उनके एवज में कान में पहने सोने के कुंडल और चैन मांग ली। लालच में आकर महिला ने सोने के जेवर उतारकर उसे दे दिए। उनके जाने पर महिला ने गड्डी खोली तो वे कागज के टुकड़े थे।

ठगी का शिकार हुई महिला कोतवाली पहुंची। पुलिस ने महिला को साथ लेकर बसों में दोनों महिलाओ की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया।