Page 712

तीर्थनगरी में गोग्रास वाहन का शुभारंभ

0

तीर्थ नगरी ऋषिकेश में गौ गंगा गायत्री की रक्षा की दुहाई देने वाले लोगों ने गोग्रास वाहन का शुभारंभ किया गया। यह वाहन घर-घर जाकर गांय के लिए पहली रोटी एकत्रित कर नगर की गौशालाओं में पहुंचायेगा। गोग्रास वाहन का शुभारंभ श्री परशुराम महासभा के अध्यक्ष सरोज डिमरी भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा पूर्व अध्यक्ष कपिल गुप्ता के सहयोग से किया गया। जोकि घर-घर जाकर लोगों से गायों के लिए पहली रोटी निकालने का आह्वान करेंगे।
वाहन का शुभारंभ करते हुए सरोज देवी ने कहा कि सनातन धर्म में गाय की रोटी तथा कामों के लिए व कुत्तों के लिए निकाले जाने की एक सनातन परंपरा रही है। जिसके अनुरूप संस्था ने यह निर्णय लिया कि वह इस वाहन के माध्यम से एकत्रित घर-घर से रोटी को गौशाला में पहुंचाकर एक पुन्य का काम करेगी।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता मंगाई, सीमा खुराना, सरला अग्रवाल सहित महिलाएं तथा भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे|

आखिरकार हाथ आई लुटेरी दुल्हन, शादी कर हो जाती थी रफूचक्कर 

उत्तरप्रदेश की लुटेरी दुल्हन डॉली आखिरकार ऋषिकेश के मुनि की रेती पुलिस की गिरफ्त में आ गई है। आपको बता दें कि फिल्म डॉली की डोली की तर्ज पर यह डाॅली भी शादियां कर दूल्हे और उसके घरवालों को लूटती थी। इस कारनामें में उसका पूरा परिवार उसके साथ शामिल था।

दुलहन तो आपने बहुत देखी होंगी मगर आज हम आपको मिलाते है एक ऐसी दुल्हन से जो ससुराल तो आती तो थी शर्म और हया का घुंघट डाल के और देर रात होते ही पुरे ससुराल को गहरी नींद में सुला कर घर पर झाड़ू लगा सारे माल समेत रफू चक्कर हो जाती थी। जी हां ये है ,डॉली दुल्हन की कहानी, वो डॉली जो शादी के बाद दूल्हे के घर से नगदी,जेवर और अन्य सामान लेकर चंपत हो जाती थी।डोली के कारनामों की फेहरिस्त यूपी के थानों में दर्ज़ है, यूपी पुलिस के मुताबिक डाॅली उत्तर प्रदेश के 3 शहरों में शादी कर लूटपाट के मामले में फरार थी। उसने दोनों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मुकदमे भी दर्ज करवा रहे थे। डॉली ऋषिकेश भी किसी दूल्हे को फसाने और लूटपाट के इरादे से आई थी लेकिन इससे पहले वह किसी वारदात को अंजाम देती  उससे पहले ही आगरा पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। शनिवार को डॉली और उसके परिवार जन सभी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि लूटपाट का मुख्य आरोपी मौके से फरार है जिसको डोली का चाचा बताया जा रहा है।

डॉली कि लूटपाट में उसके दादा-दादी, चाचा-चाची और 3 बच्चे भी शामिल हैं। अब तक लड़की 3 शादी कर चुकी है। वही जैसी ही तीनों लड़को को पता चला की लड़की ऋषिकेश घूमने आयी है तो लड़को ने तुरंत मुनि की रेती पुलिस को मामला बता के लड़की को पुलिस की मदद से पकड़ लिया। वहीं आरोपी लुटेरी दुल्हन के नाम से प्रसिद्ध चुकी डॉली का कहना है की उस ने 3 शादी जरूर की है लेकिन पहली और दूसरी शादी टिक नहीं पाई जिस के बाद शादी तोड़ दी और तीसरी शादी जबरदस्ती की गयी है। तीन शादी रचाने के बाद आखिरकार लुटेरी दुल्हन का ये खेल अब खत्म हो चूका है, फिलहाल ठगी के इस खेल के मुख्य आरोपी की पुलिस को तलाश है और पुलिस जाँच में जुटी है.

सहकारी बैंकों से कर्ज लेने वाले आपदा प्रभावित किसानों का ब्याज होगा माफ

0

सहकारिता राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि सहकारी बैंकों से कर्ज लेने वाले केदारनाथ आपदा प्रभावित व जरूरतमंद किसानों का ब्याज माफ किया जायेगा। साथ ही मूलधन वापस करने को तीन साल का समय दिया जायेगा। लाभ में चल रही साधन सहकारी समितियों के सदस्यों को पहली बार दिया जायेगा लाभांश।

गौरतलब है कि पिछले दिनों राज्य के कुछ इलाकों से कर्ज के चलते किसानों की आत्महत्या के मामले सामने आये ते। इसके बाद से ही किसानों के लिये कर्ज माफी की मांग तेज होने लगी थी।

बीएसएनएल ने निकाला नया टैरिफ प्लान

0

भारत संचार निगम लिमिटेड ने प्रीपेड मोबाइल के लिए नया प्लान बीएसएनएल सिक्सर (666) रुपये जारी किया है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ दो जीबी डाटा प्रतिदिन प्राप्त होगा। बीएसएनएल के दूर संचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक महक सिंह ने बताया कि ये प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जो वाइस कॉलेज के साथ डाटा का भी उपयोग करते हैं। इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है। 60 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर असीमित वाइस कॉल के साथ डाटा भी देता है। 60 दिन के बाद कॉल दर किसी भी नेटवर्क पर 50 पैसा प्रति मिनट होगी।
स्थानीय एसएमएस दर किसी भी नेटवर्क पर 25 पैसा प्रति एसएमएस की दर से चार्ज होगा। अन्य सभी दरें प्रति मिनट प्लान की तरह ही हैं। उन्होंने ने बताया कि अपने मोबाइल ग्राहकों के लिए सभी वर्गों में सस्ती एवं बेहतर मोबाइल सेवा देने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तराखण्ड में आयोजित होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल

0
उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के संबंध में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बैठक ली।
सीएम ने कहा कि यह गौरव की बात है, किंतु इन खेलों की सार्थकता तभी है, जब इन खेलों के बाद उत्तराखंड में खेल का माहौल बन सकें। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का प्रदर्शन श्रेष्ठ करने के लिए अभी से तैयारी करने पर बल दिया जायें। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर विदेशों से भी ट्रेनर एवं कोच लाए जाएं। उत्तराखंड के लिए बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, वाटर स्पोर्ट्स, जूडो-कराटे व एथेलेटिक्स में विशेष प्रदेर्शन की संभावनाए है।
सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से पूर्व न्याय पंचायत, ब्लॉक, जनपद एवं राज्य स्तर पर खेल महाकुंभ का भी आयोजन किया जाए। खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाए, ताकि उत्तराखंड में खेल का वातावरण तैयार हो सकें, चयन प्रक्रिया में विशेष निष्पक्षता व पारदर्शिता बरती जाए।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के लिए अवस्थापना विकास पर बल दिया, उन्होंने खेलों के बाद इसके बेहतर रखरखाव एवं दुरुपयोग को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाने की बात कही। प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल का लोगो(LOGO) डिजाइन में छलांग मारता व्यक्ति, पहाड़, नदियां होंगी तथा मस्कट डिजाइन में सुंदर मोनाल पक्षी होगी।
राष्ट्रीय खेल का प्रमुख केंद्र देहरादून व हल्द्वानी होगें। इसके अतिरिक्त अन्य खेलों के आयोजन हेतु टिहरी, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, अल्मोड़ा व रूड़की का भी उपयोग किया जायेगा।

कुछ ही घण्टो में पुलिस ने लूट का मामला सुलझाया

0

आज महिलाए पुरुषों से पीछे नहीं है बल्कि कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही है, चाहे वो खुले आसमान में जहाज उडाना हो या पिर अंतरिक्ष की सैर, महिलाए पुरुषों के बराबर ही दमखम दिखा रही है लेकिन हैरान करने वाली बात तो ये है कि चोरी की घटनाए हो या फिर आपराधिक वारदातें इनमें बी महिलाए कहीं पिछे नहीं है और पुरुषों के बराबर ही अपराध में भी शामिल है।

चौकाने वाली बात तो ये हैं कि चैन स्नैचिंग जैसी घटनाओं को तक महिलाए बखीबू तौर पर अंजाम देने मे भी पीछे नहीं है, ये सुनकर आप भी हैरान हो जाएंग कि महिलाएं भी चैन स्‍नेचिंग करती है। नैनीताल पुलिस ने रोडवेज बस स्टेशन से तीन महिला चेन स्नेचरों को पकड़ कर उनसे कबुल भी करवाया कि वो पर्यटकों को कैसे लूटती थी और कैसे देती थी घटना को अंजाम, पकडी गयी चेन स्नेचरों में दो किच्छा उधमसिंह नगर व एक मुरादाबाद की हैं।

रानीबाग हल्द्वानी निवासी नीलम नैनीताल आई थी, शाम को घर लौटने को रोडवेज बस में बैठे तो एकाएक नीलम के गले से मंगलसूत्र गायब हो गया। तभी उसने हल्ला मचाया और पुलिस को सूचना दी। तभी रोडवेज के पीछे तीन महिलाएं कपड़े बदलते मिल गई तो महिला पुलिस ने उनकी तलाशी ली। पकड़ी गई महिलाओं में प्रवीण, अर्शी और गुलबा शामिल हैं। पुलिस तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है। पुलिस को आशंका है कि महिलाएं किसी गिरोह की सदस्य हैं।

बहरहाल इस घटना ने लोगों को सचेत तो कर ही दिया है कि भोली सुरत पे ना जाएं वरना आप लूट सकते हैैं।

बेहरम पति ने की पत्नी की हत्या

0

महिला सशक्तिकरण और महिला अधिकारों के भले ही बडे़ बडे़ दावे किये जाते हों लेकिन आज भी दहेज के लिए और बेटी पैदा होने पर लोगों की सोच बदलती नजर नहीं आ रही है।मामला रामनगर के खताडी का सामने आया है जहां तीन बेटियां होने से नाराज पति के उत्पीड़न से परेशान पत्नी महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष के पास शिकायत को गई तो पति को यह नागवार गुजरा और उसने पत्नी की पीटकर हत्या कर दी।

mahila

सवीना की शादी 15 साल पूर्व इसरार से हुई थी। इसरार की तीन बेटियां हुई, आरोप है कि इससे वह पत्नी से नाराज रहने लगा। इस बीच पति ने दो साल पूर्व एक दूसरी महिला से शादी कर ली। इसके बाद वह अपनी पहली पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। वह घर का किराया भी नही देता था, मारपीट से तंग आकर सवीना महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के पास पति की शिकायत लेकर पहुंची थी।

इसी बीच उसका पति भी वहां पहुंच गया और उसे अपने साथ ले गया। देर रात उसने उसके साथ फिर मारपीट की। बताया जा रहा है कि इस सवीना की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। महिला के परिजनों की ओर से कोतवाली में पति, सास, ससुर, जेठ और देवर के खिलाफ तहरीर दी गई है।

पार्टी में हुए विवाद में युवक की मौत

0

पार्टी के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद में कल रात 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। देहरादून के धारा चौकी क्षेत्र, राजपुर रोड में रात होटल पैसिफिक ब्लू में अपने दोस्तों की पार्टी में जाने की बात कह कर सार्थक गया था। आज लिखित तहरीर में सार्थक के पिता ने अपने पुत्र सार्थक जो एम.ई.एस. मे ठेकेदारी का काम करता था को रात में पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि उनके पुत्र सार्थक की होटल में कुछ अज्ञात लोगों के साथ मारपीट हो गई थी, जिसमें सार्थक घायल हो गया।

उपचार के लिये 108 के माध्यम से उसे दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। सर पर गम्भीर चोट लगने से हुई मौत। लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 305/17 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

जिसकी विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली अरविंद कुमार द्वारा की जा रही है, जहां युवती से छेङछाङ का मामला सामने अाया है। अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

देहरादून से जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

0
सोमवार से देहरदून से बाहर जाने वाले दो दर्जन से ज्यादा ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। उत्तर रेलवे के दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर रेल मार्ग पर मेरठ और दौराला स्टेशन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने से दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है।
इंटरलॉकिंग के चलते या तो ट्रेनें निरस्त की गई या उनका रूट बदल लिया गया है। जिन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है उसमें दून-बांद्रा टर्मिनल, कोच्चिवेली एक्सप्रेस, दून-इंदौर, उज्जैनी ट्रेनें शामिल हैं।
देहरादून रेलवे स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनल-देहरादून एक्सप्रेस 2 से 14 जुलाई तक निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 19020 देहरादून-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस का संचालन चार से 16 जुलाई तक बंद रहेगा।

उत्तराखंड में अगले तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना

0

प्रदेश में आज मानूसनी हवाएं तराई और निचले इलाकों को छोड़कर शेष राज्य में सक्रिय हो गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटों में राज्य में मानसून के भी दस्तक देने की संभावना है।देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार को मानसूनी हवाएं यूपी के बरेली से मुक्तेश्वर होते हुए उत्तराखंड में प्रवेश हुई और आगे हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में प्रवेश कर गई हैं। इससे राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून सक्रिय हो गया है। हालांकि तराई वाले इलाके में अभी मानसून सक्रिय नहीं हुआ है, लेकिन अगले एक दो दिन में यहां भी मानसून पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज से तीन दिन प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुमांऊ में कुछ जगह पर भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। दस दिन की देरी उत्तराखंड में सामान्य तौर पर मानसून 21 जून तक पहुंच जाता है। लेकिन इस बार मानसून आने में दस दिन की देरी हुई।
मौसम विभाग ने आज से तीन दिन प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान खासकर कुमाउँ में कुछ जगह भारी से बहुत बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
इस बीच गढ़वाल और कुमाऊं दोनों ही मंडलों में कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बौछार पड़ने से पारा लुढ़का है, लेकिन दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। जगह-जगह मलबा आने से चारधाम यात्रा मार्गों के बंद होने व खुलने का क्रम जारी है। यही नहीं, राज्यभर में 50 से अधिक संपर्क मार्ग बाधित चल रहे हैं। शनिवार को देहरादून सहित, गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर बादल छाए हैं। वहीं हरिद्वार में धूप निकली।
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पड़ोसी राज्य उप्र में वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में संभावना है कि अगले 72 घंटों के भीतर उप्र के साथ ही उत्तराखंड में भी मानसून सक्रिय हो जाएगा।