भारत संचार निगम लिमिटेड ने प्रीपेड मोबाइल के लिए नया प्लान बीएसएनएल सिक्सर (666) रुपये जारी किया है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ दो जीबी डाटा प्रतिदिन प्राप्त होगा। बीएसएनएल के दूर संचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक महक सिंह ने बताया कि ये प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जो वाइस कॉलेज के साथ डाटा का भी उपयोग करते हैं। इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है। 60 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर असीमित वाइस कॉल के साथ डाटा भी देता है। 60 दिन के बाद कॉल दर किसी भी नेटवर्क पर 50 पैसा प्रति मिनट होगी।
स्थानीय एसएमएस दर किसी भी नेटवर्क पर 25 पैसा प्रति एसएमएस की दर से चार्ज होगा। अन्य सभी दरें प्रति मिनट प्लान की तरह ही हैं। उन्होंने ने बताया कि अपने मोबाइल ग्राहकों के लिए सभी वर्गों में सस्ती एवं बेहतर मोबाइल सेवा देने का प्रयास किया जा रहा है।
बीएसएनएल ने निकाला नया टैरिफ प्लान
उत्तराखण्ड में आयोजित होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल
कुछ ही घण्टो में पुलिस ने लूट का मामला सुलझाया
आज महिलाए पुरुषों से पीछे नहीं है बल्कि कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही है, चाहे वो खुले आसमान में जहाज उडाना हो या पिर अंतरिक्ष की सैर, महिलाए पुरुषों के बराबर ही दमखम दिखा रही है लेकिन हैरान करने वाली बात तो ये है कि चोरी की घटनाए हो या फिर आपराधिक वारदातें इनमें बी महिलाए कहीं पिछे नहीं है और पुरुषों के बराबर ही अपराध में भी शामिल है।
चौकाने वाली बात तो ये हैं कि चैन स्नैचिंग जैसी घटनाओं को तक महिलाए बखीबू तौर पर अंजाम देने मे भी पीछे नहीं है, ये सुनकर आप भी हैरान हो जाएंग कि महिलाएं भी चैन स्नेचिंग करती है। नैनीताल पुलिस ने रोडवेज बस स्टेशन से तीन महिला चेन स्नेचरों को पकड़ कर उनसे कबुल भी करवाया कि वो पर्यटकों को कैसे लूटती थी और कैसे देती थी घटना को अंजाम, पकडी गयी चेन स्नेचरों में दो किच्छा उधमसिंह नगर व एक मुरादाबाद की हैं।
रानीबाग हल्द्वानी निवासी नीलम नैनीताल आई थी, शाम को घर लौटने को रोडवेज बस में बैठे तो एकाएक नीलम के गले से मंगलसूत्र गायब हो गया। तभी उसने हल्ला मचाया और पुलिस को सूचना दी। तभी रोडवेज के पीछे तीन महिलाएं कपड़े बदलते मिल गई तो महिला पुलिस ने उनकी तलाशी ली। पकड़ी गई महिलाओं में प्रवीण, अर्शी और गुलबा शामिल हैं। पुलिस तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है। पुलिस को आशंका है कि महिलाएं किसी गिरोह की सदस्य हैं।
बहरहाल इस घटना ने लोगों को सचेत तो कर ही दिया है कि भोली सुरत पे ना जाएं वरना आप लूट सकते हैैं।
बेहरम पति ने की पत्नी की हत्या
महिला सशक्तिकरण और महिला अधिकारों के भले ही बडे़ बडे़ दावे किये जाते हों लेकिन आज भी दहेज के लिए और बेटी पैदा होने पर लोगों की सोच बदलती नजर नहीं आ रही है।मामला रामनगर के खताडी का सामने आया है जहां तीन बेटियां होने से नाराज पति के उत्पीड़न से परेशान पत्नी महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष के पास शिकायत को गई तो पति को यह नागवार गुजरा और उसने पत्नी की पीटकर हत्या कर दी।

सवीना की शादी 15 साल पूर्व इसरार से हुई थी। इसरार की तीन बेटियां हुई, आरोप है कि इससे वह पत्नी से नाराज रहने लगा। इस बीच पति ने दो साल पूर्व एक दूसरी महिला से शादी कर ली। इसके बाद वह अपनी पहली पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। वह घर का किराया भी नही देता था, मारपीट से तंग आकर सवीना महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के पास पति की शिकायत लेकर पहुंची थी।
इसी बीच उसका पति भी वहां पहुंच गया और उसे अपने साथ ले गया। देर रात उसने उसके साथ फिर मारपीट की। बताया जा रहा है कि इस सवीना की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। महिला के परिजनों की ओर से कोतवाली में पति, सास, ससुर, जेठ और देवर के खिलाफ तहरीर दी गई है।
पार्टी में हुए विवाद में युवक की मौत
पार्टी के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद में कल रात 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। देहरादून के धारा चौकी क्षेत्र, राजपुर रोड में रात होटल पैसिफिक ब्लू में अपने दोस्तों की पार्टी में जाने की बात कह कर सार्थक गया था। आज लिखित तहरीर में सार्थक के पिता ने अपने पुत्र सार्थक जो एम.ई.एस. मे ठेकेदारी का काम करता था को रात में पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि उनके पुत्र सार्थक की होटल में कुछ अज्ञात लोगों के साथ मारपीट हो गई थी, जिसमें सार्थक घायल हो गया।
उपचार के लिये 108 के माध्यम से उसे दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। सर पर गम्भीर चोट लगने से हुई मौत। लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 305/17 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
जिसकी विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली अरविंद कुमार द्वारा की जा रही है, जहां युवती से छेङछाङ का मामला सामने अाया है। अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
देहरादून से जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
इंटरलॉकिंग के चलते या तो ट्रेनें निरस्त की गई या उनका रूट बदल लिया गया है। जिन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है उसमें दून-बांद्रा टर्मिनल, कोच्चिवेली एक्सप्रेस, दून-इंदौर, उज्जैनी ट्रेनें शामिल हैं।
उत्तराखंड में अगले तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना
प्रदेश में आज मानूसनी हवाएं तराई और निचले इलाकों को छोड़कर शेष राज्य में सक्रिय हो गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटों में राज्य में मानसून के भी दस्तक देने की संभावना है।देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार को मानसूनी हवाएं यूपी के बरेली से मुक्तेश्वर होते हुए उत्तराखंड में प्रवेश हुई और आगे हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में प्रवेश कर गई हैं। इससे राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून सक्रिय हो गया है। हालांकि तराई वाले इलाके में अभी मानसून सक्रिय नहीं हुआ है, लेकिन अगले एक दो दिन में यहां भी मानसून पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज से तीन दिन प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुमांऊ में कुछ जगह पर भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। दस दिन की देरी उत्तराखंड में सामान्य तौर पर मानसून 21 जून तक पहुंच जाता है। लेकिन इस बार मानसून आने में दस दिन की देरी हुई।
मौसम विभाग ने आज से तीन दिन प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान खासकर कुमाउँ में कुछ जगह भारी से बहुत बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
इस बीच गढ़वाल और कुमाऊं दोनों ही मंडलों में कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बौछार पड़ने से पारा लुढ़का है, लेकिन दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। जगह-जगह मलबा आने से चारधाम यात्रा मार्गों के बंद होने व खुलने का क्रम जारी है। यही नहीं, राज्यभर में 50 से अधिक संपर्क मार्ग बाधित चल रहे हैं। शनिवार को देहरादून सहित, गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर बादल छाए हैं। वहीं हरिद्वार में धूप निकली।
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पड़ोसी राज्य उप्र में वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में संभावना है कि अगले 72 घंटों के भीतर उप्र के साथ ही उत्तराखंड में भी मानसून सक्रिय हो जाएगा।
पति की मौत के बाद कब्र में जिंदा हुई पत्नी
डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती पत्नी का बिल देख पति की मौत हो गई और नवजात की मौत की खबर सुनकर महिला की भी मौत हो गई, लेकिन कब्र में दफनाते समय मृतिक महिला जिंदा हो गई। नन्नू खां निवासी ज्वालापुर की पत्नी शाना की डिलीवरी होनी थी। नन्नू ने शाना को देहरादून के सीएमआइ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई और अस्पताल प्रशासन ने जो बिल थमाया उसे देख नन्नू खां को दिल का दौरा पड़ने से मोके पर मौत हो गई। महिला ने जब पति और नवजात की मौत की खबर सुनी तो वह भी बेहोश हो गई। डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। तीनों की मौत से घर में मातम छा गया। परिजनों ने अस्पताल का एक लाख 80 हजार का बिल चुकाया और शवों को ले गए।
परिजन मृतका को जैसे ही कब्र में दफना रहे थे, तभी वह हिलने और सांसें चलने पर लगी। परिजन उसे लेकर फिर से देहरादून अस्पताल गए। यहां उसे बोहरा अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन शाना की शनिवार सुबह मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से 18 हजार रुपये देने के बाद शव देने की बात कही। इस पर परिजनों ने हंगामा काटते हुए डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
इस संबंध में बोहरा अस्पताल के चेयरमैन रविंद्र गुज्जर का कहना है कि परिजनों से दवा के नौ हजार व अस्पताल खर्च का नौ हजार समेत कुल 18 हजार मांगे गए थे। दवा के पैसे तो दे दिए, लेकिन अस्पताल का खर्चा देने को तैयार नहीं थे। फिर भी शव परिजनों को सौंप दिया गया है और परिजन शव लेकर हरिद्वार रवाना हो गए।
अब नहीं तैयार हो सकेेंगे अभिनव बिंद्रा जैसे देश के गौरव
देश को स्वर्णिम इतिहास रचने वाले और गौरव प्रदान करने वाले अभिनव बिंद्रा जैसे नाम अब तराशे नहीं जाएंगे। जिस स्कूल से निकलकर ऐसी प्रतिभाओं ने देश को पहचान देने का सफर शुरू किया, अब वह अपने अखिरी मुकाम पर है। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं न देने की घोषणा की है। स्कूल केवल इस सत्र के लिए संचालित किया जाएगा। इसे लेकर अभिभावकों को भी सूचना दे दी गई है।
देश दुनिया में स्कूली शिक्षा के मामले में अपनी अलग पहचान रख्राने वाले देहरादून में एक शिक्षा के मंदिर के दरवाजे हमेशा के लिए बंद होने जा रहे हैं। रिवरडेल स्कूल सोसाइटी ने अगले सत्र से स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर बोर्ड सदस्यों ने भी हरी झंडी दे दी है। सोसाइटी की प्रेसीडेंट सुरजीत सिंह आहलुवालिया ने इस फैसले के बाद एक भावुक पत्र भी अभिभावकों को भेजा है। जिसमेें उन्होेंने बीते 38 वर्षों की उपलब्धियों के साथ ही परेशानियों को भी अभिभावकों से साझा किया। उन्होंने बताया कि बीते 63 सालों से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी रहने के बाद उन्होंने अपनी बहन जगबाला सिंह के साथ मिलकर 1979 में इस स्कूल की नींव रखी। साल दर साल स्कूल ने गुणवत्तापरक शिक्षा छात्र-छात्राओं को सकारात्क दिशा में मागदर्शन करते हुए कई अहम उपलब्ध्यिां हासिल की। स्कूल से कई ऐसी हस्तियां देश सेवा को समर्पित हुई जो आज भी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इनमें एक नाम है देश को आलंपिक में मेडल दिलाने वाले इंटरनेशनल शूटर अभिनव बिंद्रा का। इसी के साथ देश सेवा में लगे कई आईएएस, आईपीएस व विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले छात्र भी स्कूल ने दिए। सोसायटी की प्रेसीडेंट सुरजीत सिंह आहलुवालिया ने बताया कि बीते 63 साल के सफर के बाद अब उम्र व स्वास्थ्य स्कूल के बेहतर संचालन में बाधा बन रही है। जिस कारण स्कूल को बंद करने का फैसला किया है। हालांकि, सत्र 2017 को संचालित किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान मेें रखते हुए अगले सत्र के लिए अभी से तैयारी कर लें।
बारिश से गिरा उत्तराखंड में विद्युत उत्पादन
चार दिन लगातार समूचे मैदान से पहाड़ तक हुई बारिश से जल विद्युत निगम की कई परियोजनाओं में उत्पादन प्रभावित हुआ है। नदियों में सिल्ट की मात्रा बढ़ने से छिबरो, भोदरी और चिला जल विद्युत गृह में चार से आठ घंटे तक बिजली उत्पादन नहीं हुआ। इससे एक से दो मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन गिरेगा। वहीं, तकनीकी खराबी के चलते शुक्रवार से अगले सात दिनों के लिए 90 मेगावाट की मनेरी भाली प्रथम परियोजना बंद की गई है।
छिबरो (240 मेगावाट) और भोदरी (120 मेगावाट) सुबह छह से दोपहर दो बजे तक और चिला (144 मेगावाट) दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बंद रही। लशिंग के बाद उत्पादन शुरू हुआ। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के मुख्य अभियंता एवं प्रवक्ता एके सिंह ने बताया कि केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली खरीदी गई है। प्रदेश में कहीं भी कटौती नहीं की गई। रविवार को अगर बिजली कमी हुई तो केंद्रीय पूल या बाजार से इंतजाम कर लिया जाएगा।
हालांकि, रविवार को औद्योगिक ईकाइयां और सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं, जिसके चलते बिजली मांग अधिक नहीं होती।





























































