Page 698

पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे डीएम

0

बारिश के कारण हो रही परेशानियों को जानने के लिए स्कूलों का निरीक्षण को जा रहे जिलाधिकारी को खुद भी मुसीबत से दो-चार होना पड़ा। पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आने से वह बाल-बाल बचे। जर्जर विद्यालय के बरामदे में चल रही कक्षा को देखकर जिला अधिकारी ने नाराजगी जताई और विद्यालय को तत्काल पंचायत घर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

पर्वतीय क्षेत्र में शिक्षा के मंदिरों का हाल बुरा है। हजारों छात्र जान जोखिम में डाल भविष्य संवारने को मजबूर हैं। शनिवार को रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जब ऐसे एक स्कूल का निरीक्षण किया तो बच्चों की सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता गहरी हो गई। डीएम प्राथमिक विद्यालय कालापहाड़ के निरीक्षण के लिए निकले तो रास्ते में पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर अचानक आ गिरा, डीएम ने भागकर जान बचाई।
विद्यालय पहुंचने पर डीएम ने पाया कि दीवारों में दरारें पड़ी हैं। जगह-जगह से प्लास्टर गिर रहा है। छत से पानी टपक रहा है। अध्यापन कार्य बरामदे में चल रहा था। विद्यालय की ऐसी स्थिति देख उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी चित्रानंद काला को इस विद्यालय को तत्काल पंचायत भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला योजना के माध्यम से विद्यालय भवन ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने तत्काल ग्रामीण निर्माण विभाग अधिकारियों को मौके पर बुलाकर विद्यालय का आगणन तैयार करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में 45 मिनट तक छात्र-छात्राओं से सवाल पूछे औऱ जोड़, भाग, घटाना, आयत आदि सवाल हल करके समझाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि अधिकतर विद्यार्थी पढ़ाई में कमजोर हैं। उन्होंने अध्यापक व अध्यापिका को निर्देश दिए कि बच्चों पर गंभीरता से ध्यान दें। शिक्षक का दायित्व है कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें। साथ ही विद्यालय के अच्छे छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए तैयारी कराने को भी कहा।

खुले में शौच करने पर लगाया जुर्माना
निरीक्षण के लिए जाते समय गांव के रास्ते में डीएम मंगेश को चंद्रूलाल पुत्र शेरू लाल खुले में मूत्र त्याग करते मिला, जबकि उसके घर में शौचालय है। इस पर डीएम ने खुले में शौच-मूत्र करने पर चंद्रूलाल से पांच सौ रुपये अर्थदंड वसूलने के निर्देश ग्राम प्रधान को दिए।

आँचल पशु आहार केंद्र पर मंत्री का छाप

0

प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्यमंत्री धनसिंह रावत ने रुद्रपुर में किच्छा बाईपास स्थित आंचल पशु आहार निर्माणशाला में छापा मारा। छापे के दौरान स्टाक रजिस्टर के पन्नों पर कटिंग मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। साथ ही सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।  मंत्री ने जाते वक्त यह संकेत दे गए कि जो कमियां मिली हैं उन पर कार्रवाई जरूर होगी। साथ ही उन्होंने कहा की पशु आहारशाला में सीसीटीवी कैमरे लगाने, बायोमैट्रिक हाजिरी दर्ज करने एवं आधुनिकीकरण करने के लिए 1.80 करोड़ रुपये अवमुक्त करने बात कही।

मंत्री के छापे से पशु आहार निर्माणशाला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। उन्होंने पशु आहार संबंधी सामग्री की खरीद फरोख्त के बावत जानकारी ली तथा स्टाक रजिस्टर को देखा। स्टाक रजिस्टर में कई स्थानों पर कटिंग देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने बताया कि एक करोड़ अस्सी लाख रुपये से पशु आहार निर्माणशाला में सीसीटीवी कैमरे, पशु आहार निर्माणशाला को ऑन लाइन करने, बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने, पशु आहार निर्माणशाला के जीर्णोद्धार करने के लिए अवमुक्त किए जा रहे हैं। कहा कि पशु आहार निर्माणशाला ऑनलाइन होगी तो उसके ठेकों से संबंधित सभी जानकारियां सभी ठेकेदारों को मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि पशु आहार निर्माणशाला में 54 कर्मचारी हैं, जिनके पटल हर पांच साल में बदले जाएंगे, ऐसी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने पशु आहार के कट्टे पर सरकार ने किसानों को राहत देते हुए सौ रुपये की छूट दी है।

मासूम को बनाया दरिंदे ने शिकार

0

उधमसिंह नगर के दिनेशपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। ग्राम सुंदरपुर में दरिंदगी की हदें पार करते हुए एक साढ़े तीन वर्ष की मासूम बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इससे भी ज्यादा शर्मनाक बात यह है कि आरोपी रिपोर्ट न लिखाने के लिए धमकी दे रहे यही। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने परिजनों के साथ थाने का घेराव कर तहरीर पुलिस को देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

आपको बतादें दिनेशपुर के ग्राम सुंदरपुर की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव ही सुशांत सरदार बीती पांच जुलाई को उसकी साढ़े तीन वर्ष की बच्ची को बहला फुसला कर अपने घर ले गया। घर में मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया। घटना के बाद जब वह बच्ची को लेकर थाने जाने लगी, लेकिन आरोपी ने उसे धमकाया और मामले को गांव की पंचायत में निपटाने को कहा। साथ ही दो हजार रुपये की पेशकश करते हुए समझौता करने को दबाव बनाया। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा गया कि उसके व उसके पति का उत्पीडऩ किया जा रहा है। ग्रामीणों ने थाने का घेराव करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उधमसिंह नगर के एसएसपी सदानंद दाते ने बताया नाबालिक से बलात्कार का मामला सामने आया है, ‘पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं, जल्द ही आरोपी की गिरफ़्तारी कर ली जाएगी।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चार बच्चों का चयन

0

नर्चरिंग एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स ट्रस्ट दिल्ली व ओएनजीसी के द्वारा हिमालय की गोद से हीरे की खोज जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जनपद से चार बच्चों का चयन किया गया।

स्पोटर्स स्टेडियम गोपेश्वर में शनिवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में 15 से 17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की 800 तथा 1500 मी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीडाधिकारी सुरेश चंद्र ने किया। 800 मी बालिका वर्ग की दौड में 30 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें जीजीआईसी गोपेश्वर की शालिनी नेगी ने 2.31.04 मिनट समय निकालकर राज्य स्तरीय विशेष प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया।
इसी वर्ग की 1500 मी दौड़ में 08 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें जीजीआईसी गोपेश्वर की मानसी नेगी ने 5.55.05 मिनट का समय लेकर चयनीत हुई। बालक वर्ग की 800 मी दौड में 66 बालकों ने प्रतिभाग किया जिसमें एसजीआरआर कालेश्वर (कर्णप्रयाग) के मनीष ने 2.21.01 समय लेकर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
बालक वर्ग की 1500 मी दौड में 18 बालकों ने प्रतिभाग किया जिसमें जीआईसी बैंरागना के परमजीत ने 4.28.07 का समय निकालकर राज्य स्तरीय विशेष प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। इस अवसर पर नर्चरिंग एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स ट्रस्ट दिल्ली के शंशाक कटारिया विक्रम सिंह चैधरी, दीपक तिवाड़ी, यशवंत सिंह, रघुवीर सिंह आदि मौजूद थे। 

कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई से

0

कांवड़ यात्रा के लिए 10 जुलाई से पांच जोड़ी अतिरिक्त रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। इन गाड़ियों का संचालन दिल्ली और बरेली से होगा। इसके साथ ही कई एक्सप्रेस गाड़ियां इस दौरान ज्वालापुर व मोतीचूर स्टेशन पर दो-दो मिनट के लिए रुकेगी।

कांवड़ यात्रा को लेकर रेलवे ने भी तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल जारी किया है। इसमें कांवड़ मेला स्पेशल दिल्ली से हरिद्वार तक चलेगी। यह ट्रेन शाम आठ बजे दिल्ली से चलेगी और रात 1.55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इस ट्रेन की वापसी हरिद्वार से रात को ही 2.05 बजे होगी। एक अन्य गाड़ी दिल्ली से शामली होते हुए सहारनपुर, रुड़की के रास्ते हरिद्वार आएगी। यह गाड़ी दिल्ली से शाम 4.45 बजे चलकर रात 12.45 बजे हरिद्वार पहुंचेगी और फिर रात में 1.10 वापस बजे रवाना होगी। तीसरी ट्रेन दिल्ली से हापुड़, गजरोला वाया नजीबाबाद, लक्सर होते हुए हरिद्वार आएगी और वापसी में टपरी मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए दिल्ली जाएगी। यह ट्रेन दिल्ली से शाम 8.10 बजे चलकर सुबह 5.25 बजे हरिद्वार आएगी और हरिद्वार से दोपहर 3.10 बजे रवाना होगी।

चौथी ट्रेन 04388 हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच चलेगी। यह ट्रेन सुबह 9.55 बजे हरिद्वार से चलकर 10.45 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। फिर ऋषिकेश से दोपहर 2.35 बजे चलकर हरिद्वार 3.45 बजे पहुंचेगी। पांचवी ट्रेन बरेली से हरिद्वार तक चलेगी। यह ट्रेन बरेली से शाम 8.40 बजे चलकर हरिद्वार रात 01.30 पहुंचेगी और हरिद्वार से दोपहर बाद 4 बजे बरेली के लिए रवाना होगी। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि इन ट्रेनों का संचालन 10 से 21 जुलाई तक कांवड़ मेला स्पेशल के नाम से किया जाएगा। इसके अलावा अहमदाबाद मेल, लिंक एक्सप्रेस, श्री गंगानगर ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर और हेमकुंड एक्सप्रेस मोतीचूर रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट के लिए रुकेगी।

कैलाश कुमार, धरोहर के रखवाले

हिलजात्राए यानि की किचड़ में किया जाने वाला समूह नृत्य, जो केवल पिथौरागढ़ में मनाये जाने वाला कृषक नृत्य हैं,  ये कला का आयोजन सबसे पहले ग्राम कुमौड़ में किया गया था जिसका प्रसार अौर प्रचार अाज कैलाश कुमार पूरे देश में कर रहें हैं।

कैलाश हमें बतातें है कि, ‘ऐसा कहा जाता है कि भादौ मास मे जब बरसात होती है तो किसान अपने बैलों के साथ धान की रोपाई करने का कार्य करते हैं। हिलयात्रा में जो पात्र ढो़ल-नगाड़ो के साथ विभिन्न प्रकार की अभिव्यक्तियों से ऐसा प्रदर्शित होता है कि मानों खेतों में रुपाई का कार्य चल रहा होंए जैसे बैलों की जोड़ी, हलिया, हुक्के वाला, पुतारी (महिलायें),घासवाला, हुड़क्या बोल गाने वाला इनके अलावा हमारे क्षेत्रीय देवी-देवताओं को भी इसमें प्रदर्शित किया जाता है।’

WhatsApp Image 2017-07-06 at 17.31.40

पिथौरागड़ में पैदा हुए और दिल्ली में पले-बढ़े कैलाश एक बैंकर कि नौकरी कर रहें थे।लेकिन 3-4 महीने आफिस में नौकरी करने के बाद उन्होंने जयपुर नाट्यकुलम से डिप्लोमा किया और बताते है कि वह उनकी जिंदगी का टर्निंग पाइंट था। फिर उन्होंने 2 साल की छात्रवृत्ति नाट्यशास्त्र की पढ़ाई के लिए मिली और फिर कभी पीछे मुड़ कर वापस नहीं देखा और फुल टाईम थियेटर से जुड़ गए।

2011-12 में पिथौरागड़ आकर हिलजात्रा का एक प्रोडक्शन किया और फिर 2015 से, ‘मैं यहां पूर्ण रुप से शिफ्ट हो गया, मुझे लगा कि अगर मुझे अपनी जगह काम करना है तो मुझे पिथौरागड़ को घर बनाना है।आज हमारी टीम में 20-25 लोग है जो कि 15 साल से लेकर 83 साल के बुजुर्ग है, पिछले साल अकेले हमने लगभग पूरे भारत में 14 प्रोडक्शन किए थे।’

अपने क्षेत्र में काम करने के लिए कैलाश कुमार को इस साल ‘लोकनाट्य रत्न सम्मान’ से भी नवाजा गया।कैलाश कुमार जैसे अनगिनत लोग उत्तराखंड की विलुप्त होती धरोहर को संभाल रहे हैं, आज जब वह अपनी नाटक मंडली में युवाओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते देखते हैं तो एक सुकून सा मिलता है कि, ‘हमारे पहाड़ों की यह समृद्धि संस्कृति की डोर मजबूत हाथों में है जिसे आने वाली पीढ़ी भी संजो कर रखेगी।’

तीनों टुकड़िया देंगी गार्ड आफॅ आनर,राष्ट्रपति का दून शेड्यूल

0

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में उनके दून भ्रमण को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। बतौर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का यह आखिरी दून दौरा होगा। जिसे देखते हुए सब एरिया ने निर्णय लिया है कि जीटीसी हेलीपैड पर राष्ट्रपति को सेना की तीनों टुकडियां गार्ड ऑफ ऑनर देंगी। इसके लिए उन्होंने बाकायदा राष्ट्रपति सचिवालय से अनुमति भी मांगी है। 10 जुलाई को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दून दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वह राजपुर स्थित ‘आशियाना’ में बने नए एनेक्सी का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति आशियाना में करीब दो घंटे रुकेंगे।

प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल इसी माह खत्म हो रहा है।  बतौर राष्ट्रपति उनके इस अंतिम दून दौरे को सब एरिया प्रशासन यादगार बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत जीटीसी हेलीपैड पर जैसे ही राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से उतरेंगे, सेना की तीनों टुकडिय़ां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देंगी। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।

आज होगा विमान उतरने, उड़ने  का ट्रायलःराष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। आज विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर इन तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके तहत जीटीसी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर के उतरने और उड़ान भरने का ट्रायल किया जाएगा।

 आशियाना पहुंचने और वहां से प्रस्थान करने पर बजेगा राष्ट्रगानःइस बार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आशियाना आगमन पर कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आशियाना में उनके पहुंचने पर और यहां से प्रस्थान करने पर राष्ट्रगान गाया जाएगा। सेना का बैंड इसमें सहयोग करेगा।

घर लौटे सबके प्यारे लोकगायक नेगी दा

0

लोकप्रिय लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगीदा को दस दिनों के उपचार के बाद शनिवार को अस्पताल से चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। नेगीदा के घर लौटने की खबर से प्रशंसकों में खुशी की लहर है। उनके स्वास्थ्य के लिए हर कोई प्रार्थना कर रहा था।

शनिवार को मैक्स अस्पताल के चिकित्सकों ने नेगीदा की नियमित जांच की और शाम को तीन बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। उन्हें एक हफ्ते बाद फिर से जांच के लिए बुलाया गया है। हालांकि डिस्चार्ज करने की कोई पूर्व सूचना परिजनों को भी नहीं थी। सुबह उनकी रूटीन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज करने का निर्णय ले लिया था।
पत्नी उषा नेगी, बेटे कविलास को अस्पताल प्रशासन की ओर से दोपहर बाद इसकी सूचना दी गई कि अब वह उन्हें घर ले जा सकते हैं। इससे पहले दोपहर को हल्का भोजन उन्होंने अस्पताल में ही लिया।

अस्पताल प्रशासन ने उपचार के दौरान हुए बिल की जानकारी परिजनों को नहीं दी है। बताया जा रहा है कि नेगीदा के इलाज का खर्च उत्तराखण्ड सरकार उठायेगी।

 अस्पताल डिस्चार्ज होने के करीब एक घंटे बाद नेगी दा के ऑफिसियल फेसबुक पेज पर उनके घर पहुंचने की जानकारी अपडेट की गई। अस्पताल का स्टॉफ नेगी दो को बाहर तक छोड़ने आया। भीड़ को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने नेगीदा के घर जाने की सूचना प्रशंसकों को नही लगने दी। 

मशहूर पत्रकार मार्क टली की हालत गंभीर,दिल्ली रेफर

0

प्रसिद्ध पत्रकार सर विलियम मार्क टली को तबियत बिगड़ने पर हिमालयन अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए एंबुलेंस से चिकित्सकों की देखरेख में उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

हिमालयन अस्पताल के चिकित्सा अक्षीक्षक डॉ.वाइ.एस बिष्ट ने बताया कि मार्क इन दिनों एक डाक्यूमेंट्री के सिलसिले में ऋषिकेश आए हुए थे। शुक्रवार शाम उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई, उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया।

डॉ. बिष्ट ने बताया कि जांच में पता चला के शरीर में आंतरिक रक्तस्राव हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनके कुछ टेस्ट किए गए। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इसीलिए एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल भेजना तय किया गया, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना किया गया।

वर्ष 1936 में कोलकाता में जन्मे मार्क टली करीब तीस साल तक भारत में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग चैनल (बीबीसी) के संवाददाता रहे। अपनी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वर्ष 1985 में उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ दी ब्रिटिश एम्पायर’ से नवाजा गया। वर्ष 1992 में पद्मश्री,  2002 में नाईट की उपाधि और 2005 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। मार्क टली ने कई पुस्तकें भी लिखी हैं।

मुख्यमंत्री ने घोड़ाखाल स्कूल में नवनिर्मित स्टेडियम का किया उदघाट्न

0

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने घोड़ाखाल स्कूल में 2.27 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित स्टेडियम का उदघाट्न करते हुए कहा कि भाजपा सरकार राज्य के विकास के लिए संकल्पित है और यह विकास हर क्षेत्र में दिखेगा।

मुख्यमंत्री सबसे पहले सैनिक स्कूल के हैलीपैड पर उतरे। जहां स्कूल के प्रधानाचार्य कैप्टन रोहित द्विवेदी,जिलाधिकारी दीपेन्द्र चौधरी, उपप्रधानाचार्य अरुणिमा राजा समेत तमाम प्रशानिक अफसरों ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात सीएम ने सीधे घोड़ाखाल मंदिर पहुंचकर गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल में 2.27 करोड़ की लागत से बनें जैमल सिंह स्टेडियम का उदघाट्न के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि घोड़ाखाल स्कूल में खेल मैदान बनने से यहां खेल प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलेगा। उन्होंने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए बेहतर अनुशासन के लिए छात्रों की सराहना की। उन्होंने छात्रों को हनुमान की तरह मेहनत कर लक्ष्य की प्राप्ति की बात कही। इसके बाद उन्होंने भवाली में रुककर आपदा में डही दिवार का निरीक्षण भी किया।