Page 634

बाढ़ संभावित क्षेत्र अब ड्रोन कैमरों की नजर में

0

श्यामपुर क्षेत्र में बाढ़ संभावित क्षेत्रों की निगरानी इस बार ड्रोन कैमरों से की जा रही है। श्यामपुर से लेकर टाटवाला तक पूरा क्षेत्र ड्रोन कैमरे की नजर में है। साथ ही, आधुनिक ड्रोन कैमरों से डेंजर जोन भी चिह्नित किए जा रहे हैं।

प्रदेश के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने से हरिद्वार के तटीय इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आता है। 2013 में आई आपदा के समय हरिद्वार के भोगपुर, लक्सर, कांगड़ी, श्यामपुर और टाटवाला में भी बाढ़ ने कहर बरपाया था। वहीं, अब प्रशासन बाढ़ संभावित क्षेत्रों की ड्रोन कैमरों से निगरानी कर रहा है।
गुरुवार को प्रशासन के निर्देश पर श्यामपुर से लेकर टाटवाला तक गंगा तट पर एक टीम ने अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों की मदद से तटीय इलाकों की निगरानी की। साथ ही, आने वाले समय पर किन-किन स्थानों पर बाढ़ कहर ढा सकती है, ऐसे स्थान को भी चिह्नित किया गया। 

”स्वच्छ देहरादून एप” से दें सकते हैं दून में गंदगी की जानकारी

1

देहरादून वासियों के लिए एक अच्छी खबर है।खबर यह है कि अगर आप शहर में बढ़ रही गंदगी से परेशान है तो आप सीधे मलबा और कूड़े की जानकारी घर बैठे दे सकते हैं।

जी हां उत्तराखंड सरकार और देहरादून म्यूसिपालिटी कार्पोरेशन ने एक मोबाईल एप्लीकेशन शुरु किया है जिसका नाम हैं स्वच्छ देहरादून एप।इस एप के माध्यम से आप शहर के किसी भी कोने में गंदगी की शिकायत सीधे म्यूनिपालिटी से कर सकते हैं।

यह एप स्वच्छ भारत अभियान की कड़ी में एक पहल हैं।इस एप से शहर की सफाई की व्यवस्था और बेहतर होगी।आपको बतादें कि स्वच्छ भारत अभियान में अब शहर के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।इस कड़ी में यह पहल सराहनीय कदम है।इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और इंटरनेट कनेक्टिविटी होने से अपने एरिया की समस्या रिर्पोट करा सकते हैं।

इसके अलावा इस एप के जरिए आप शहर के साफ-सुथरे क्षेत्रों को भी देख सकते हैं।तो अब आप एक क्लिक दूर हैं साफ दून से।

पॉलीथिन प्रतिबंध के आदेशों को नहीं मान रहे व्यापारी

0

अन्य प्रदेशों की तरह उत्तराखंड में भी पॉलीथिन पर एनजीटी और कोर्ट द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है, फिर भी राज्य के हरिद्वार सहित अन्य जगहों पर बाजार पॉलीथिन से पटा है। खोमचे और ठेली वाले छोड़िए, बड़े दुकानदार भी इसका मोह नहीं छोड़ पा रहे।

जिला प्रशासन पॉलीथिन की बिक्री और प्रयोग पर बैन लगाने संबंधी चेतावनी पहले भी दे चुका है लेकिन व्यापारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। धड़ल्ले से इसका व्यापारियाों द्वारा प्रयोग किया जा रहा है। जागरुकता की कमी ही कहेंगे कि लोग इसका प्रयोग धड़ल्ले से कर रहे हैं जबकि जिम्मेदार विभाग हाईकोर्ट व एनजीटी के आदेशों को दरकिनार कर रहे हैं।
पॉलीथिन की बिक्री की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी दीपक रावत ने गुरुवार को ज्वालापुर में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया, जिससे व्यापारियों में हलचल मच गया। अलग-अलग विक्रेताओं के यहां से 150 बोरों से ज्यादा पॉलीथिन जब्त की गई। 

भारतीय सेना द्वारा बैंड डिस्प्ले

युवायों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करने के लिए गरुड़ डिवीजन ने ऋषिकेष पीजी कॉलेज में आर्मी पाईप बैंड डिस्प्ले का आयोजन किया गया जिसमें मार्शल धुनों के साथ शाष्त्रीय सदाबहार गीतों की धुनों को बजाया गया जिसका हर किसीने लुफ्त उठाया।

कार्यक्रम से मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्य्क्ष प्रेम चन्द अग्रवाल मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए प्रेम चन्द अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के कार्यकर्मों से युवा काफी उत्साहित होते है, लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए ये एक अच्छा प्रयास है

बारिश के चलते ट्रेफिक जाम से निजात दिलाने खुद सड़कों पर उतरे एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी

0

उत्तराखंड में हो रही लागातार बारिस पर प्रशासन मुस्तैद है इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है जब एसएसपी जन्मजेय खंडूरी खुद मौके पर पहुंचकर क्षेत्र के हालात को सुधारने में मदद कर रहे हैं।

आमखेड़ा चोरगलिया में पानी के बहाव में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने में भारी बारिश के कारण हो रही दिक्कतें।हल्द्वानी से चोरगलिया और टनकपुर को जाने वाली सड़क में सूर्या नाले और शेर नाले में पानी के तेज बहाव के चलते दोनों तरफ गाड़ियों का लम्बा जाम लगने के बाद एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने मौके पर मौजूद रहकर क्षेत्र के हालातों पर अपनी नजर बनाये हुए है। जाम की स्थिति को खुद सँभालने में लगे एसएसपी ने मरीज की गाड़ी को भी जाम से निकाला।

कोटद्वार में बारिश ने मचाई तबाही

0

देवभूमि उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में बारिश के चलते कई हिस्सों में पानी भर गया जिसके कारण आमजन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

गुरुवार की रात लगातार भारी बारिश होने के कारण कोटद्वार क्षेत्र के आमपड़ाव ,लकड़ीपड़ाव, रिफ्यूजी कॉलोनी, देवी रोड, मालकोट, बलभद्रपुर, नयागांव आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया। उक्त क्षेत्रों में निवासरत लोगों के घरों में पानी घुसने से उनका घरेलू सामान खराब हो रहा है।
बारिश के कारण रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी लक्ष्य अरोड़ा (25) की दुकान में पानी भरने से उसकी मृत्यु हो गई। उधर मकान की दीवार गिरने से मानपुर निवासी शांति देवी (60) की दीवार के नीचे दब कर मौत हो गई तथा घर में पानी घुसने की घबराहट होने पर अजय कुमार (39) की मौत हो गई। रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी ज्योति अरोड़ा (35) की भी मृत्यु घर में पानी भरने के फलस्वरुप होना बताया गया। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य दो स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित है। कस्बा कोटद्वार क्षेत्र अंतर्गत विद्युत आपूर्ति तथा बीएसएनएल की लैंडलाइन सेवा भी बाधित है।
रिफ्यूजी कॉलोनी में स्थित हरेंद्र भाटिया के मकान में पानी भरने से उसके घर में रखे इनवर्टर में शार्ट सर्किट होने से उसके पास रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई जिससे घर में आग फैल गई। आग में झुलसने के कारण हरेंद्र भाटिया (48)की पत्नी रेणु भाटिया (42), पुत्र राहुल (19) को गंभीर हालत में संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। उक्त क्षेत्र में एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस/प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

भूस्खलन: बदरीनाथ हाईवे मारवाडी में बंद, देर शाम तक खुलने की उम्मीद

0

बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन के कारण जोशीमठ से आगे मारवाडी के समीप बंद हो गया है। बीआरओ का कहना है मलबा व बोल्डर काफी मात्रा में होने के कारण देर शाम तक ही मार्ग खोला जा सकता है। वहीं, जनपद में हो रही भारी वर्षा के कारण मार्ग खुलने में मुश्किलें आ रही है।

शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास मारवाडी के पास भूस्खलन होने से बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया है। बीआरओ द्वारा मार्ग खोलने का प्रयास तो किया जा रहा है लेकिन क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के कारण मार्ग खुलने में दिक्कतें आ रही है। भूस्खलन के कारण मार्ग खोलने में समय लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि बीआरओ की मशीनें तथा मजदूर मार्ग को खोलने का प्रयास कर रहे हैं। 

किशोर उपाध्याय ने मांगा गुजरातियों से देश प्रेम का सर्टिफिकेट

0

वैसे तो राजनीतिक बयानबाज़ी हमारे नेताओं का जन्मसिद्ध अधिकार है लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर रणबांकुरा बनना पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाद्याय को भारी पड़ता दिख रहा है। किशोर उपाध्या ने कशमीर के शोपियां में हल्द्वानी के मेजर पांडे की शहादत से जोड़ते हुए एक ट्वीट के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। किशोर ने ट्वीट में पूछा कि “प्रधानमंत्री ये बताने का कष्ट करें कि गुजरात से कितने लोगों ने देश के लिये अपनी जान न्योछावर की है”

किशोर उपाध्याय के इस ट्वीट को बीजेपी ने मुद्दों का दिवालियापन करार दिया है। बीजेपी के मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन का जवाब बिल्कुल साफ था उन्होंने कहा कि “शायद किशोर जी को राष्ट्र का मतलब नहीं पता, तभी वह ऐसी बात क रहें हैं। उपाध्याय को राष्ट्र के मतलब को समझना होगा और जो उनकी डिक्शनरी में राष्ट्र का मतलब है उसको संशोधित करना होगा”।भसीन ने कहा कि “यह देश प्रेम की बात को समझना इतना आसान नहीं है और अगर यह बात किशोर जी के समझ में आ जाए तो यह सवाल जवाब करना नही पड़ेगा।”

वहीं कांग्रेस ने भी किशोर के इस बयान से किनारा कर लिया है। प्रदेश कांग्रेस अद्यक्ष प्रीतम सिंह ने न्यूजपोस्ट से कहा कि “किशोर ने ये बयान किस संदर्भ में दिया ये तो वो ही कहेंगे। पार्टी का मानना है कि देश के लिये जो भी जवान शहादत देता है वो देश के लिये होती है। उसे राज्य और प्रांत की सीमाओं में बांध कर देखना सही नही होगा।”

लेकिन किशोर उपाध्याय अपना इस बयान पर कायम हैं। उनका कहना है कि “1947 से लेकर अब तक गुजरात के कितने लोगों ने देश के लिये अपनी जान दी है। इस ट्वीट को आरएसएस और बीजेपी से जोड़कर देखना चाहिये”

चीनी घुसपैठ की खबरों के चलते आम लोग नहीं जा सकेंगे बाड़ाहोती

0

हाल ही में भारत चीन सीमा विवाद और उत्तराखंड के बाड़ाहोती में चीनी सिपाहियों की घुसपैठ की खबरों के चलते जिला प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने चमोली की नीति दर्रे में रहने वाले भोटिया जनजाति के लोगों को बाड़ाहोती में जाने की इजाजत न देने का फैसला किया है। ये लोग इस इलाके में पूजा पाठ के लिये अमूमन जाया करते थे।

गौरतलब है कि पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में चमोली जिले के बाड़ाहोती इलाके में चीनी सिपाहियों की घुसपैठ की खबरें आई थी। हांलाकि राज्य सरकार ने इन खबरों का खंडन किया था लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों ने इन खबरों को सही ठहराया था। इस इलाके में रहने वाले आधिवासी और आम लोग आमतौर पर बाड़ाहोती बुग्याल में जाते रहते हैं। अमूमन या तो भेड़ बकरियां चराने या फिर पूजा पाठ करने।इस इलाके में शिव का एक मंदिर है और एक तालाब भी है जिसे पूज्नीय माना जाता है।

हांलाकि जिला प्रशासन इसे भारत चीन सीमा विवाद से जोड़कर नहीं देख रहा है। जिला प्रशासन के मुताबिक ये कदम केवल कुछ समय के लिये है।अधिकारियों का कहना है कि मानसून के समय में इन लोगों के भूस्खलन में फंसने की संभावनाऐं होती हैं इसलिये ये कदम उठाया गया है। वहीं प्रशासन के इस कदम से गांव वालों में मायूसी है।

 

अंतर्राजीय सेक्स रैकेट का खुलासा, चार हिरासत में

0
inter state sex racket busted

कनखल थाना पुलिस ने एक सेक्स रैकेट चला रहे एक गिरोह का भांडा फोड़ किया है। पुलिस ने कनखल में स्थित एक घर से सेक्स रैकेट चला रहे दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस सेक्स रैकेट में शामिल अन्य व्यक्तियों की तलाश कर रही है। 
हरिद्वार की कनखल थाना प्रभारी अनुज सिंह, दारोगा महावीर रावत, सिपाही रेखा व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ कनखल के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के समीप स्थित ऊंचा पुल के पास एक मकान में छापा मारा। पुलिस ने मकान से सेक्स रैकेट में शामिल दो युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस चारों को पकड़कर थाने ले आई। जहां पूछताछ में पकड़े गए एक युवक पंजाब अमृतसर निवासी अक्षय उर्फ प्रिंस ने बताया कि वह पंजाब से दोनों युवतियों को देह व्यापार के लिये हरिद्वार ले कर आया है। यहां दोनों युवतियों को साथ में द्वारिका विहार निवासी विवेक कुमार को सर्पुद करना था। 

हरिद्वार के अनेक होटलों के कर्मी जरूरत पड़ने पर देह व्यापार के लिए मोबाइल से सम्पर्क कर उन्हें ग्राहकों के लिए बुला लेते हैं। इसमें होटल कर्मियों को भी कमीशन देना पड़ता है। थाना प्रभारी अनुज सिंह के अनुसार इस रैकेट में हरिद्वार के कौन-कौन से होटल और व्यक्ति शामिल हैं, उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।