Page 633

डेंगू से पीड़ित सुचित्रा कृष्णामूर्ति अस्पताल में भर्ती

0

हाल ही में सोशल मीडिया पर मस्जिदों से अजान की आवाज को लेकर अपनी पोस्ट से विवादों में आई अभिनेत्री-गायिका सुचित्रा कृष्णामूर्ति को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, उनको नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे डेंगू से पीड़ित बताई जा रही हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि उनको रविवार तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी, सुचित्रा के करीबी सूत्रों के मुताबिक, तबीयत खराब होने की वजह से उनकी बेटी कावेरी का नया म्यूजिक एलबम लॉन्च करने के समारोह को भी टाल दिया गया है। सोशल मीडिया पर अजान को लेकर पोस्ट के विवादों में आने के बाद सुचित्रा ने लगातार मिल रही धमकियों और गाली भरे संदेशों को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने उनकी और उनके अंधेरी स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

सोशल मीडिया पर सुचित्रा और उनकी बेटी को लेकर लगातार धमकियां दी जा रही थीं। सुचित्रा से पहले गायक सोनू निगम भी इसी तरह से अजान में इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर किए गए पोस्ट के बाद विवादों में घिर गए थे।

25 अगस्त को रिलीज होगी ओमपुरी की फिल्म मि. कबाड़ी

0

दिवंगत अभिनेता ओमपुरी के अभिनय वाली फिल्म मि. कबाड़ी 25 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। खास बात ये है कि इस फिल्म का निर्देशन उनकी पहली पत्नी सीमा कपूर ने किया है और सीमा कपूर के भाई अनु कपूर ने फिल्म में कबाड़ी वाले की भूमिका को निभाया है।

निधन से पहले ओमपुरी इस फिल्म की शूटिंग तो पूरी कर चुके थे, लेकिन उनकी डबिंग का काम बाकी था। फिल्म में उनकी डबिंग का काम सतीश कौशिक ने पूरा किया, जो ओमपुरी के करीबी दोस्तों में माने जाते हैं। ओमपुरी और अनु कपूर के अलावा इस फिल्म की अन्य प्रमुख भूमिकाओ में विनय पाठक, सारिका, ब्रिजेंद्र काला, राजवीर सिंह, कशिश वोरा और मीनल कपूर हैं। फिल्म समाज के व्यंग्य पर आधारित बताई जाती है।

गजल और भजन गायक अनूप जलोटा के साथ राकेश गुप्ता और दिनेश गुप्ता ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। ओमपुरी को हाल ही में ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में देखा गया था। मि. कबाड़ी के अलावा बनारस पर बन रही ओमपुरी की एक और फिल्म के रिलीज होने का इंतजार किया जा रहा है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। 

बारिश के बीच आसमान से बरसी आग ने मचाई तबाही

0

काशीपुर के कुण्डेश्वरी थाना क्षेत्र में झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौत हो गई। जबकि एक गाय बुरी तरह झुलस गयी। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पटवारी ने घटना की जानकारी ली। साथ ही पशुधन प्रसार अधिकारी ने झुलसी गाय का हाल जाना। उन्होंने बताया कि करीब 80 फीसद झुलसने से गाय की हालत गंभीर बनी है।

कुंडेश्वरी निवासी नितिन भंडारी पुत्र रघुनाथ भंडारी का भीमनगर रोड स्थित गंगापुर गुसाईं में भंडारी फार्म हाउस है। इसकी देखभाल के लिए करीब 30 वर्ष से ग्राम नौलिया, चंपावत निवासी बच्चे सिंह पुत्र भीम सिंह परिवार सहित रह रहे हैं। वह यहा रहकर मवेशी पालकर परिवार का खर्च चलाते हैं।

रात मौसम खराब होने से आसमान में बिजली कड़क रही थी। आकाशीय बिजली अचानक झोपड़ी पर गिर गई। इससे झोपड़ी में आग लग गई। साथ ही उसमें बंधे तीन गाय और एक बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गाय खूंटा तोड़कर भागने से बच तो गई, लेकिन फिर भी वह बुरी तरह झुलस गई। कुंडेश्वरी पशु अस्पताल से पशु चिकित्सक खड़क सिंह ने झुलसी गाय का इलाज किया।

आंचल दूध से हो जाईये सावधान

0

आंचल दूध के आंचल से यदि आप अपने परिवार और बच्चो को दूध पिला रहे हो तो सावधान हो जाईये, क्योकि आंचल दूध कभी भी आपकी सेहत बिगाड सकता है और आपके और आपके परिवार के लिए भी नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। जी हां, आंचल दूध की शुद्धता और विश्वनीयता पर तब सवाल खडे हो गये जब काशीपुर के कुण्डा क्षेत्र के एक युवक द्वारा ताजा दूध तो खरीदा गया मगर घर ले जाते ही सारा दूध फट गया और उससे दुर्गंध आने लगी जिसकी शिकायत दुकानदार से की तो पता चला कि दूध के पैकेट पर मेनीफ्क्चरिंग डेट तक नहीं है।

आंचल के दूध में दुर्गध की शिकायत पर ऊधमसिंह नगर, दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, खटीमा के अफसरों में हड़कंप मच गया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए चार नमूने भरे। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषक लैब, रुद्रपुर में जांच के लिए नमूने भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अनोखी मुहिम: कूड़ा फेंकने पर मिलेगा स्मार्ट फोन

0

एक किलो कूड़ा आपको फ्री में मोबाइल दिला सकता है लेकिन इसके लिए आपको अपने घर का कूड़ा कूड़ेदान में ही डालना होगा। अगर आप अपने घर से एक किलो सूखा कूड़ा लेकर अपने वार्ड के डस्टबिन में जाएंगे तो आप एक स्मार्ट फोन जीत सकते हैं। नगर पालिका के कर्मचारी सभी नौ वार्डों में आपके द्वारा लाए गए कूड़े को तोलकर आपको कूपन देंगे और एक सप्ताह बाद इन कूपनों के लक्की ड्रा के माध्यम से विजेता घोषित किया जाएगा। जनता में कूड़ा निस्तारण और सफाई के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर स्वजल परियोजना के तहत यह योजना बनाई गई है।

डीएम डॉ आशीष कुमार ने इस संबंध में बैठक लेकर परियोजना प्रबंधक स्वजल व स्थानीय निकाय सहायक अधिकारियों को इस योजना को अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिका‌रियों को निर्देश दिये कि लोगों को घरों से कूड़ेदान तक कूड़ा लाने के लिए मोबाइल लक्की ड्रा प्रतियोगिता करायें। प्रतियोगिता में एक किलो सूखा कूड़ा लाने पर एक मोबाइल कूपन दिया जायेगा। उन्होंने शीघ्र ही तिलोथ, जोशियाड़ा, लदाड़ी आदि क्षेत्रों के कूड़ा निस्तारण के लिए मशीन लगायी जायेगी जिसमें 48 घंटे के भीतर गीला कूड़ा खाद में बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा सीडीओ एवं परियोजना प्रबंधक स्वजल को निर्देश दिए कि चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर कूड़ा निस्तारण की कार्रवाई में तेजी लाएं। साथ ही, कहा कि इन ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ बैठक कर यूजर चार्ज भी निर्धारित करें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गंगोत्री को भी क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए वन भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के आदेश दिए। उन्होंने परियोजना प्रबंधक स्वजल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि गंगोत्री, उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़ आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर लोगों को आ‌‌कर्षित करने वाले बोर्ड लगाएं, जिसमें स्थान विशेष की जानकारी के साथ-साथ कूड़ा निस्तारण की जानकारी तथा संयोजक विभाग का नाम दर्ज करें। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, परियोजना प्रबंधक स्वजल राकेश जखमोला, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे। 

पत्नी समेत दो पर हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

0

शहर कोतवाली पुलिस ने युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पत्नी समेत दो लोगों के विरुद्ध हत्या के आरोप में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मायापुर देवपुरा निवासी नितिन ठाकुर ने मायापुर निवासी मनीषा उर्फ डॉली से प्रेम विवाह किया था। परिवार के विरोध के बाद दोनों अलग रह रहे थे। 13 जुलाई को युगल शहर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत शिवमूर्ति चौक में एक गेस्ट हाउस में ठहरा था। मध्यरात्रि को नितिन के हाथ की नस कटने की जानकारी मनीषा ने गेस्ट हाउस कर्मियों को दी। उन्होंने नितिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रात करीब तीन बजे अस्पताल में नितिन की मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद नितिन के परिजनों ने मनीषा पर हत्या का आरोप लगाया था। मनीषा आठ माह की गर्भवती थी। पुलिस ने जांच करने की बात कही, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।इस पर परिजनों ने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय ने सुनवाई करते हुए शहर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने बताया कि मनीषा व उसके साथी संजय निवासी मायापुर के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। नितिन के पिता राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि मनीषा ने नितिन को प्रेमजाल में फंसाया था। मनीषा नितिन को ब्लैकमेल कर रही थी, उसने ढाई लाख की मांग की थी।

डीआईटी यूनिवर्सिटी के छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी: पुलिस अधीक्षक यातायात

0

यातायात जागरूकता के अपने साप्ताहिक अभियान को आगे बढ़ाते हुए डीआईटी यूनिवर्सिटी के सभागार में उपस्थित 600 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी तथा सड़क पर दुर्घटना होने पर त्वरित रूप से की जाने वाली कार्यवाही के रूप में वीडियों तथा प्रजेन्टेशन के माध्यम से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईटी के वाईस चांसलर प्रो. के.के. रैना, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री धीरेन्द्र गुंज्याल द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके किया, कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सड़क पर प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पूरे देश में होने वाली दुर्घटनाओं के भयावाह आंकड़ों को सबके सामने रखते हुए सभी से दुर्घटना से बचाव की अपील की गयी। पु

लिस अधीक्षक यातायात द्वारा प्रजेन्टेशन तथा वीडियो द्वारा दुपहिया वाहनों में पीछे बैठने वाली सवारी के लिये भी हैलमेट के प्रयोग, कार में सभी को सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग न करने सम्बन्धी अपील की गयी। शहर देहरादून मेें हाॅल में हुई सड़क दुर्घटनाओं का उदाहरण देते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा उनके कारणों तथा उनसे बचाव के उपाय पर छात्र-छात्राओं से विस्तार से चर्चा की गयी तथा उनके उनके सुझाव भी आमंत्रित किये।

छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक करने के उद्देश्य से इस अवसर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य मानसी जोशी भी कार्यक्रम में उपस्थित रही। उनके द्वारा छात्र-छात्राओं से अपने अनुभव साझा करते हुए आगे बढ़ने के लिये नियमों के पालन की बात कही। छात्र-छात्राओं द्वारा मानसी जोशी से उनके अनुभवों के बारे में प्रश्न पूछे जिनका उनके द्वारा सन्तोषजनक जवाब दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मैक्स अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन डाॅ हिमांशु कोचर द्वारा सड़क में दुर्घटना होने के दौरान गोल्डन आॅवर की महत्ता का वर्णन करते हुए बताया कि यदि दुर्घटना के प्रथम घण्टे में पीडित व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा प्राप्त हो जाती है, तो उसकी जान बचाने की सम्भावना काफी हद तक बढ़ जाती है। उनके द्वारा दुर्घटना के दौरान सीपीआर की कार्यवाही को भी विस्तार से बताया गया।

पन्द्रह घरेलू सिलेंडर जब्त

0

रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पिरान कलियर पहुंचकर दुकानों में प्रयोग हो रहे पन्द्रह घरेलू सिलेंडरों को जब्त कराया। पॉलीथिन रखने के आरोप में दो दुकानदारों के पन्द्रह-पन्द्रह हजार रुपये के चालान काटे। दरगाह क्षेत्र में भ्रमण के दौरान गंदगी देख सुपरवाइजर को भी जमकर फटकार लगाई।

दरगाह प्रबन्धक ने सुपरवाइजर को नोटिस देकर सफाई कर्मियों की लिस्ट तलब की। दरगाह प्रबन्धक शमशाद अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस जारी कर सफाई कर्मियों के नाम की लिस्ट मांगी गई है। अगर सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लापरवाह दरगाह सफाईकर्मी और सुपरवाइजर को तत्काल हटा दिया जाएगा।

इस मौके पर दरगाह प्रबन्धक शमशाद अंसारी, नगर पंचायत ईओ शाहिद अली, अहसान कुरैशी, सैय्यद इंतखाब राव, शारिक, अब्दुल्ला तमाम लोग रहे।

हाईवे पर लटका ट्रक ट्रेफिक ठप्प

0

अल्मोडा मजखाली हाईवे पर तीखे मोड पर टेलीफोन की केबल के बंडलों से लदा ट्रक असंतुलित होकर निर्माणाधीन पुल की ओर झूल गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप हो गया, वाहनों को वाया गोविंदपुर दौलाघट रोड से गुजारा जा रहा है। देहरादून निवासी चालक सुनील चौहान ट्रक यूके 07- सीए-0542 में बीएसएनएल की केबिल के बंडल लोड कर बीती गुरुवार को अल्मोडा के लिए निकला।

तड़के अल्मोडा मजखाली हाईवे पर रानीखेत से करीब बीस किमी दूर बबुरखोला में तीखे मोड पर सुबह करीब पांच बजे ट्रक असंतुलित हो कर निर्माणाधीन पुल की ओर लटक गया। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। जेसीबी की मदद से ट्रक को निकालने का प्रयास विफल रहने पर क्रेन मंगाई गई है। बाद में ट्रक का सामान उतारा गया। साथ ही तीन क्रेन से उसे हटाया गया। तब जाकर दस घंटे के बाद अवरुद्ध मार्ग खुल सका।

तीन जिलों में खुलेंगे बाल आश्रमःयशपाल आर्य

0

समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि गरीब, असहाय एवं बेसहारा बच्चों को सड़क पर नहीं छोड़ा जा सकता। उनके उत्थान के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं देने के मकसद से बाल आश्रय गृह खोले जा रहे हैं। जल्द ही देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में बाल आश्रय खोले जाएंगे।

कुमाऊं के प्रथम धरोहर, बाल आश्रम, लालडांठ, का शुभारंभ बुधवार को समाज कल्याण मंत्री आर्य ने रिबन काटकर किया। आर्य ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा धरोहर संस्था के माध्यम से यह बाल आश्रय संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब, बेसहारा, असहाय बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना है। यहां शिक्षा सहित सभी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे लावारिस बच्चों को यहां छोड़ सकते हैं। आर्य ने बच्चों से कड़ी मेहनत कर अपना भविष्य संवारने को कहा।

समाज कल्याण निदेशक वीएस धानिक ने कहा कि धरोहर बाल आश्रय फरवरी में खोला गया था। अब तक यहां 95 बच्चे पंजीकृत हुए हैं। वर्तमान में यहां 30 बालिकाएं एवं 22 बालक रह रहे हैं।