Page 614

पीएम मोदी से मिले उत्तराखण्ड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत

0

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से संसद भवन में शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के विकास से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य से जुड़े लंबित मामलों को लेकर एक मांग पत्र भी दिया।

मुख्यमंत्री ने पीएम को राज्य में लागू की गई योजनाओं और प्राॅजेक्टस की भी भेंट के दौरान जानकारी दी। उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र की तरफ से हर संभव मदद करने का पीएम मोदी ने भरोसा दिया।

इससे पूर्व आज सुबह मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया और उन्हें उत्तराखंड की जनता की ओर से बधाई दी। उन्होंने उपराष्ट्रपति नायडू को एक सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी। 

सुप्रीम कोर्ट में राजेश खन्ना की जायदाद के मामले की सुनवाई

0

दिवंगत राजेश खन्ना की जायदाद के बंटवारे को लेकर चल रहे मुद्दे में सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई शुरू होने जा रही है। यह मामला राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल और कई सालों तक राजेश खन्ना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहीं अनिता आडवाणी के बीच चल रहा है।

अनिता आडवाणी का आरोप है कि डिंपल और उनके परिवार ने राजेश खन्ना की जायदाद में से उनके हिस्से को खत्म कर दिया और उनको आशीर्वाद (राजेश खन्ना का बंगला) से बाहर निकाल दिया। अनिता आडवाणी ने डिंपल कापड़िया के अलावा उनकी बेटी टिंवकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनको धक्के देकर आशीर्वाद से बाहर निकाला गया।

अनिता आडवाणी चाहती हैं कि राजेश खन्ना के बंगले को एक म्यूजियम का रूप दिया जाए, जबकि डिंपल और परिवार इस बंगले को बेचना चाहता है। अनिता आडवाणी ने पहले ये केस मुंबई हाईकोर्ट में दायर किया था, जहां उनको हार मिली। इसके बाद उन्होंने देश की सबसे बड़ी अदालत का रुख किया है, उनको उम्मीद है कि अदालत से उनको न्याय मिलेगा। 

एक्टिंग के मैदान में उतरे आमिर खान के बेटे जुनैद

0
Aamir khan speaks up on GSt and other issues

आमिर खान के बेटे जुनैद भी अब एक्टिंग के मैदान में उतर आए हैं। अभिनय की दुनिया में आमिर के बेटे का पहला कदम किसी फिल्म के साथ नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त को मुंबई में होने जा रहे अंग्रेजी प्ले, ‘मदर क्रेज एंड हर चिल्ड्रेन’ में जुनैद को मंच पर बतौर एक्टर देखा जाएगा।

कहा जा रहा है कि इस प्ले में जुनैद मदर क्रेज के बेटे का रोल करने वाले हैं। सबसे दिलचस्प बात ये है कि ये रोल उनको आडिशन के बाद मिला। आडिशन में भी बताया जाता है कि पहले वे असफल रहे थे। दूसरे और तीसरे आडिशन के बाद इस रोल के लिए जुनैद का सेलेक्शन हुआ।

junaid khan

माना जा रहा है कि अपने बेटे के इस नाटक को देखने के लिए आमिर खान और उनका पूरा परिवार जाएगा। आमिर खान वैसे संकेत दे चुके हैं कि जुनैद की दिलचस्पी डायरेक्शन को लेकर है, लेकिन अगर वे एक्टिंग में तकदीर आजमाना चाहेंगे, तो वे उनके लिए फिल्म जरूर बनाएंगे। आमिर की बेटी इरा को लेकर माना जाता है कि वे फैशन डिजाइनिंग की फील्ड में ज्यादा सक्रिय हैं और एक्टिंग से दूर रहना चाहती हैं। आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव इन दिनो स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं और डाक्टरों की सलाह पर घर पर ही आराम कर रहे हैं। 

ट्यूबलाइट के वितरकों के नुकसान के लिए 32 करोड़ की भरपाई की सलमान ने

0

अपने वादे के मुताबिक, सलमान खान ने बतौर निर्माता अपनी फिल्म, ‘ट्यूबलाइट’ की असफलता से प्रभावित हुए वितरकों के नुकसान का हरजाना भरने के लिए 32 करोड़ रुपये की रकम लौटा दी है। ईद के मौके पर रिलीज हुई कबीर खान निर्देशित इस फिल्म के लिए वितरकों ने 130 करोड़ के लगभग की राशि इस फिल्म में निवेश की थी। बाक्स आफिस पर बुरी तरह से असफल हुई इस फिल्म से वितरकों को आधी रकम भी वापस नहीं मिली।

वितरकों के नुकसान को देखते हुए सलमान खान ने घोषणा की थी कि जिन वितरकों को इस फिल्म से नुकसान हुआ है, उनके नुकसान की भरपाई की जाएगी। सलमान खान ने ये पूरा मामला अपने पिता सलीम खान को सौंप दिया था। सलीम खान ने कहा था कि जुलाई के बाद वितरकों के नुकसान का हिसाब-किताब किया जाएगा। वादे के मुताबिक, हिसाब-किताब करके आज 32 करोड़ की राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

जहां सलमान पैसा लौटाने की घोषणा कर चुके थे, वहीं ‘ट्यूबलाइट’ में काम करने वाले उनके छोटे भाई सोहेल खान ने पैसा लौटाने की योजना का विरोध किया था और कहा था कि इन वितरकों ने अतीत में सलमान की फिल्म से करोड़ों रुपये की कमाई की है। सलमान खान के बाद, रणबीर कपूर की ओर से जग्गा जासूस को लेकर वितरकों के नुकसान के पैसे लौटाने क संकेत मिले थे, लेकिन इसके बाद रणबीर कपूर ने आगे कुछ नहीं किया। 

बिग बॉस के नए सीजन का लोगो हुआ लांच

0

कलर्स चैनल की ओर से विवादित रहे अपने शो बिग बास के आगामी 11वें सीजन के लिए नया लोगो जारी कर दिया है। हाल ही में सलमान खान के साथ इस 11वें सीजन के लिए बिग बास का प्रोमो भी शूट हो चुका है और इन दिनो इसकी एडिटिंग का काम हो रहा है। सूत्र बताते हैं कि इस प्रोमो को लांच करने के लिए मुंबई में एक कार्यक्रम होगा, जिसमें सलमान खुद इस प्रोमो को लांच करेंगे।

सलमान इन दिनों आबूधाबी में यशराज की फिल्म टाइगर जिंदा है के अंतिम शेड्यूल में हिस्सा ले रहे हैं। बताया जाता है कि वहां से लौटकर सलमान खान के साथ इस लोगो की लाचिंग का कार्यक्रम तय हो जाएगा। इस बार के नए सीजन को लेकर कुछ और बातें सामने आई हैं, जिनके मुताबिक, नएपन के नाम पर इस बार बिग बास के दो घर होंगे, जिनमें अलग अलग प्रतियोगी रहेंगे। प्रतियोगियों में सेलिब्रिटिज के साथ साथ कामन मैन के नाम पर आम जनता से भी लोगों को लाया जाएगा। इस बार एक ही परिवार के दो से ज्यादा सदस्य भी हो सकते हैं।

सेलिब्रिटिज की संभावित लिस्ट में कनाडा की जिम ट्रेनर नवप्रीत बंगा का नाम चर्चा में है, जिनकी शक्ल प्रियंका चोपड़ा से मिलती है। सुभाष घई की फिल्म में काम कर चुकी बंगाली कलाकार मिष्टी चक्रवर्ती, टीवी की हीरोइन अंचित कौर, हिंदी फिल्मों की ग्लैमरस स्टार रिया सेन, टीवी एक्टर मोहित मल्होत्रा, जोया अफरोज के नामों की चर्चा इस नए सीजन के संभावित घरवालों के तौर पर चर्चा में हैं। अब तक बिग बास अक्टूबर में शुरु होकर जनवरी तक जाता था। इस बार ये सितंबर में ही शुरु होने वाला है और इसका फिनाले दिसंबर में ही हो जाएगा, चैनल के सूत्रों से ऐसे संकेत मिले हैं। 

दरगाह की आय से मालामाल हो रहे कर्मचारी

0

कलियर शरीफ में फर्जी कर्मचारियों की ड्यूटी का सिलसिला जारी है। दरगाह के भीतर ड्यूटी देने वाले वास्तविक कर्मचारी ड्यूटी टाइम को फर्जी कर्मचारियों को बेचकर आराम फरमाते हैं, जबकि दरगाह और मजार के भीतर खड़े होने वाले फर्जी कर्मचारी जायरीनों से जमकर वसूली करते हैं।

फर्जी कर्मियों की करतूतों के चलते कई बार फटकारे जा चुके दरगाह दफ्तर के रवैये में रत्ती भर बदलाव नजर नहीं आ रहा है। नतीजतन लूट-खसोट का धंधा खूब फल-फूल रहा है। पिछले कुछ महीनों में फर्जी कर्मचारियों को लेकर दरगाह दफ्तर की भूमिका संदेहास्पद हुई है। कुछ शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन की ओर से 22 कर्मचारियों को हटाया भी गया है, लेकिन दरगाह दफ्तर ने गम्भीरता से नहीं लिया। हाल ही में नियुक्त हुए मैनेजर शमशाद अंसारी ने कार्यभार संभालते हुए व्यवस्था में सुधार की बात कही थी, लेकिन फर्जी कर्मियों की ड्यूटी के मुद्दे पर वे भी बेबस नजर आ रहे हैं।
स्थानीय समाजसेवियों का कहना है कि फर्जी कर्मचारियों के मामले में कई बार विवादों में फंसे दरगाह दफ्तर के जिम्मेदार पदाधिकारी औचक निरीक्षण कर फर्जी कर्मियों को रंगे हाथों पकड़कर कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत महसूस नहीं करते, जिस कारण असली और नकली कर्मचारी बेधड़क होकर लूट-खसोट को अन्जाम दे रहे हैं। फिलहाल, फर्जी कर्मचारियों के चलते जहां जायरीनों का शोषण हो रहा है, वहीं दरगाह की आमदनी भी कम हो रही है।

गरीब बच्चों को पढ़ाने में जुटी मेक्सिको की पावला

कहते हैं विद्या का दान सबसे बड़ा दान होता है जो ज्यादा से ज्यादा खर्च करने पर बढ़ता चला जाता है, यह मूल धारणा जहां भारतीयों में कम होती जा रही है वही विदेशी विद्याज्ञान को आपस में बांटने और शिक्षा को उसके असली हकदार तक पहुंचाने को सबसे अच्छी सेवा मांगते हैं।

ऐसा ही कुछ मांगना है सात समंदर पार से आई मैक्सिको की पाउला एलेग्जेंडरा का जो आई थी उत्तराखंड घूमने और अपने बचे हुए टूरिस्ट वीजा के दिनों को उसने गरीब गरीब बच्चों के निशुल्क स्कूल उड़ान में शिक्षा के दान में लगा दिया। वह गरीब बस्तियों में रहने वाले बच्चों को पढ़ा कर और उनके साथ रहकर एक नई अनुभूति अनुभव कर रही है, साथ ही इन बच्चों के साथ अपने देश की शिक्षा प्रणाली को साझा करके एक नई सोच का परिचय दे रही है।

foreign teacher

स्कूल के संचालक डॉक्टर राजे नेगी पावला के इस प्रयास को ऋषिकेश के इन बच्चों के लिए एक अच्छी शुरुआत मान रहे हैं। उनका कहना है कि, ‘पावला 15 अगस्त के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों के साथ ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ गाकर आनंदित हो रही है, जिसकी प्रेक्टिस बच्चों के साथ नाच-गाकर कर रही है। वही पावला का कहना है कि, ‘एजुकेशन हर बच्चे का अधिकार है और सरकार को चाहिए वह छोटे बच्चों को नए तरीकों के साथ टीचर एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इन स्कूलों को जोड़ें जिससे एक नए कल्चर की शुरुआत हो सके।’

मंत्री मेयर का प्रकरण कौशिक के गले की फांस बना

0

 नगर निगम के मेयर मनोज गर्ग का केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बीच उपजे विवाद से भाजपा के ही केबिनेट मंत्री मदन कौशिक के गले की फांस बनता जा रहा है। मदन कौशिक के खासमखास मनोज गर्ग की पिटाई प्रकरण निपटाने की जिम्मेदारी मदन के ही कंधों पर आ गई है। ऐसी स्थिति में भाजपा नेताओं का विवाद पार्टी की प्रदेश में खूब फजीहत करा रहा है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस विवाद पर चुटकी ले रही है तो सोशल मीडिया पर मेयर नौटंकीबाज छाये हुए है। इस विवाद को तूल पकड़ने से नगर विधायक मदन कौशिक की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। देखना है कि सियासत इस विवाद में और कौन से नये रंग दिखलाती है।

नगर निगम के मेयर मनोज गर्ग की पहचान केबिनेट मंत्री और नगर विधायक मदन कौशिक के खास सिपेहसालार के रूप में की जाती है। मदन कौशिक ने ही अपनी पूरी ताकत से मनोज गर्ग को मेयर का चुनाव जीता कर नगर निगम के मेयर की कुर्सी तक पहुंचाया, ये बात जगजाहिर है।
गुरुवार को बरसाती पानी की निकासी के दौरान भाजपा के ही केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम की दीवार को ध्वस्त कराने का मौखिक आदेश बुलडोजर चालक को दे दिया। जिसके लिए प्रशासन और पुलिस को सूचना देना तक मुनासिब नहीं समझा। आश्रम की दीवार गिराने के बाद आश्रम संचालकों और मेयर समर्थकों के बीच में लाठी डंडे चले और पथराव हुआ।
पूरे प्रकरण में मदन कौशिक को उगलते और निगलते नहीं बन रहा है। दोनों ही स्थिति में मदन कौशिक पूरी तरह से फंस गये है। मदन कौशिक बीच का रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं। बीच के रास्ते की पहली पहल उन्होंने गुरुवार की रात्रि आश्रम पहुंचकर की है। पूरे घटनाक्रम पर विपक्ष पूरी तरह से शांत है।

नहीं है कोई चोटी कटवा,पुलिस ने किया अफवाहों का खंडन

0

थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत केश्वपुरी बस्ती निवासी उर्मिला पत्नी दीपक की चोटी कटने की सूचना पर पुलिस द्वारा पूछताछ के प्रकरण में छानबीन की गयी, पूछताछ में प्रकाश में आया है कि उपरोक्त दंपति मूलतः मुजफ्फरपुर बिहार के निवासी है तथा विगत् 15 वर्षो से डोईवाला क्षेत्र में निवासरत् है। उपरोक्त दंपति को अपने परिजनों से बिहार में पूर्व में घटित चोटी कटने की घटनाओं की जानकारी प्राप्त हुई थी, जिस कारण उक्त दंपति द्वारा स्वयं इस प्रकार की घटना कर प्रकरण को प्रचारित किया गया है।

आपको बतादें कि पिछले कुछ दिनों में चोटी कटने की खबर सुर्खियों में है। पहले बिहार,यूपी से आगे बढ़ते हुए यह खबर उत्तराखंड तक पहुंची साथ ही किस्से भी। पिछले दिनों हरिद्वार,उधमसिंह नगर,और देहरादून के आस-पास भी बहुत सी खबरें आई जिसमें चोटी कटने का जिक्र था। लेकिन डोईवाला क्षेत्र की इस घटना पर पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर बात साफ हुई की अफवाहों को सुनकर दंपत्ति ने खुद इस घटना को अंजाम दिया।

इस बात को ध्यान में रखकर पुलिस ने कुछ गाईडलाईन जारी की हैः

  • चोटी काटना एक अफवाह है,इसपर ध्यान ना दें
  • इस तरह की किसी भी अफवाह और अफवाह फैलाने वाले की सूचना पुलिस को दें
  • यह किसी गिरोह का काम नहीं है,यह सिर्फ एक भ्रम है जो लोग खुद पैदा कर रहे हैं
  • ऐसी किसी भी घटना को अंजाम देने वाले या अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी

 

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पहुंचे सतपाल महाराज के आश्रम

0

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के समर्थकों और मेयर मनोज गर्ग के बीच विवाद को सुलझाने के लिए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने प्रयास तेज कर दिये हैं। दोनों ही नेताओं के भाजपा से जुड़े होने के चलते पार्टी की फजीहत को रोकने के लिए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पहल शुरू कर दी है। देर रात सतपाल महाराज के आश्रम में पहुंचकर मदन कौशिक ने आश्रम संचालकों से बातचीत की और मामले को बातचीत से हल करने का सुझाव दिया। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज होने के बाद बॉल कानून के पाले में खिसक गई है लेकिन फिर भी समझौते के प्रयास मदन कौशिक की ओर से जारी है।

धर्मनगरी में गुरुवार की मूसलाधार बारिश आफत के साथ जिला प्रशासन और भाजपा के लिये मुसीबत लेकर आई। इस बारिश ने भाजपा की खूब किरकिरी कराई। भाजपा के ही सत्ताधारी मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम की एक दीवार और गेट को ध्वस्त करने के दौरान नगर के मेयर मनोज गर्ग और उनके समर्थकों का आश्रम समर्थकों से झड़प हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों की ओर से पथराव व लाठी-डंडे चले। पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला तो लाठी डंडे और पथराव तो थम गया पर सियासत गर्मा गई।
भाजपा के मेयर मनोज गर्ग और भाजपा के ही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के भक्तों ने बीच का विवाद पुलिस थाने में पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज हो गया। इस प्रकरण में सतपाल महाराज के समर्थन में हरिद्वार भाजपा के चार विधायक आदेश चौहान, स्वामी यतीश्वरानंद, सुरेश राठौर और संजय गुप्ता के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान भी समाने आए। इन सभी ने मेयर के कृत्य की निंदा करते हुए सतपाल महाराज के साथ होने की बात कह दी। दोनों कद्दावर नेताओं के विवाद की गूंज देहरादून मुख्यमंत्री आॅफिस तक पहुंची तो नगर विधायक कैबिनेट मंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मदन कौशिक ने इस विवाद को खत्म करने के लिए देर रात्रि बजे सतपाल महाराज के आश्रम में पहुंचकर आश्रम के संचालकों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई। महाराज के हरिद्वार से बाहर होने के चलते प्रकरण में सुलह का प्रयास विफल रहा।
आश्रम के ही एक सेवक ने बताया कि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने आश्रम संचालकों से बातचीत की ओर विवाद को खत्म करने का सुझाव दिया है। जिस पर अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है।