Page 613

अब तीसरी आंख की निगरानी में होगी राजधानी

0

राजधानी के संवेदनशील इलाके अब तीसरी आंख की नजर में रहेंगे। आपराधिक मामलों पर नजर रखने और सुरक्षा इंतजामों के तहत निगरानी व्यवस्था बेहतर करने के मकसद से दून पुलिस ने यह फैसला किया है। इसके तहत पुलिस थानावार 217 स्थानों को सीसीटीवी से लैस करेगी। इसे लेकर मुख्यालय को प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है।

राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते आपराधिक मामलों पर लगाम कसने के मकसद से दून पुलिस विभिन्न इलाकों को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने जा रही है। कैमरों के लिए पुलिस राज्य मंत्री व स्थानीय विधायकों की मदद भी ले रही है। इसके अलावा, स्थानीय लोगों को भी सीसीटीवी कैमरों को लेकर जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। दरअसल, दून में सीसीटीवी कैमरों की काफी कमी है, जिससे पुलिस को घटनाओं के खुलासे में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अपराधी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं और उनको तलाशने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इस प्रकार की समस्या हर बार सामने आने के बाद पुलिस ने जिले के प्रत्येक संवेदनशील स्थान पर खुफिया कैमरे लगाने की योजना बनाई है।

राजधानी में अभी केवल 186 कैमरे
राजधानी में फिलहाल पुलिस विभाग के पास केवल 186 सीसीटीवी कैमरे हैं। इनमें भी कई कैमरों की क्षमता काफी कम है तो कई खराब पड़े हैं। इसके अलावा, 1386 प्राइवेट कैमरे भी हैं, जिन्हें लोगों ने अपने घरों, दुकानों आदि के बाहर लगाया हुआ है लेकिन इनकी क्षमता काफी कम होने के कारण इनसे पुलिस को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता। नतीजा, अपराधी आसानी से बच निकलते हैं। दून के सबसे संवेदनशील क्षेत्र कहे जाने वाले आशारोड़ी क्षेत्र की बात करें तो यह क्षेत्र दो राज्यों को जोड़ता है। लेकिन, यहां भी कैमरा कई महीनों से खराब पड़ा है। जबकि, यहां लगाया गया कैमरा काफी उच्च क्वालिटी का था।
शहर के 162 और ग्रामीण क्षेत्र के 57 स्थान चिन्हित
पुलिस विभाग ने राजधानी के ग्रामीण पर शहरी क्षेत्रों को कवर करने के मकसद से कई स्थान चिन्हित किए हैं। शहरी क्षेत्र में 162 और ग्रामीण क्षेत्रों में 57 स्थानों को चिन्हित करने के साथ ही यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना पर काम चल रहा है। कैमरों की व्यवस्था के लिए मंत्री और विधायकों से मदद लेने के साथ सामाजिक संस्थाओं से भी संपर्क साधा जा रहा है। इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय को भी प्रस्ताव भेजा गया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि अगर कैमरों की व्यवस्था हो जाती है तो पुलिस को इससे काफी मदद मिलेगी।
थानावार चिह्नित स्थान
थाना स्थान
राजपुर 10
वसंत विहार 09
मसूरी 30
नेहरू कॉलोनी 11
डालनवाला 20
रायपुर 09
पटेलनगर 13
प्रेमनगर 09
कोतवाली 14
कैंट 22
क्लेमेनटाउन 14
ऋषिकेश 25
सहसपुर 10
डोईवाला 09
रायवाला 04

लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश

0

पुलिस ने लुटेरी दुल्‍हन समेत उसके गिरोह को दबोच लिया, ये गिरोह पहले लोगों को अपने जाल में फंसाते। फिर घटना को लुटेरी दुल्‍हन अंजाम देती। पुलिस ने इनको पकड़ने के लिए जाल बिछाया।नाटकीय शादी के बाद लूटपाट करने वाले इस गिरोह ने उत्तराखंड ही नहीं यूपी, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों में भी अपने कारनामों को अंजाम दे रखा है। गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाटकीय ढंग से लुटेरी दुल्हन की सरगना को शादी कराने का ऑफर दिया था, जिसके बाद गिरोह खुद-ब-खुद पुलिस के जाल में फंस गया।

looteri dulhan

ह्यूमन ट्रैफिंग सेल की प्रभारी मंजू पांडे ने बताया कि यह गिरोह शादी कराने के एवज में भी पहले पैसे लेता है। इसके बाद दुल्‍हन सुहागरात वाले दिन दूल्हे वह परिजनों को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश कर देती हैं। जिसके बाद वह घर से सोना चांदी रुपये समेटकर भाग जाती है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सरगना कलेक्टर फार्म खटीमा की रजवंत कौर वह उसका बेटा सतनाम सिंह टनकपुर की आरती कपूर उर्फ़ ज्योति नानकमत्ता की गुरमीत कौर उर्फ माया को पकड़ा है।

संसाधन केन्द्रों पर नियुक्ति के आदेश

0

हाई कोर्ट ने सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र व संकुल संसाधन के समन्वयक पदों पर तीन माह में नियुक्ति का आदेश पारित करते हुए लीव टू अपील को निस्तारित कर दिया।

समन्वयक शशि भूषण व अन्य ने याचिका दायर कर कहा था कि 2014 में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत बीआरसी-सीआरसी की नियुक्ति की गई थी। सरकार द्वारा उसी साल बीआरसी-सीआरसी के 1300 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की। जिसमें शर्त थी कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने की वजह से समन्वयक के स्थान पर सब्जेक्ट टू एक्सपर्ट की नियुक्ति की जाए।

याचिकाकर्ताओं के अनुसार वह इन पदों पर नियुक्ति के लिए पूर्ण अर्हता रखते हैं। पूर्व में एकलपीठ ने इन 1300 पदों पर तीन माह के भीतर नियुक्ति करने के आदेश पारित किए थे तो इस आदेश के विरुद्ध शशि भूषण व अन्य द्वारा विशेष अपील दायर की गई। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केएम जोसफ व न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ ने विशेष अपील पर सुनवाई के बाद एकलपीठ के आदेश को संशोधित कर दिया।

साथ ही सरकार को तीन माह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। नई नियुक्ति के बाद पहले से कार्यरत बीआरसी-सीआरसी को उनके मूल पदों पर भेजने की छूट सरकार को दी है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बदरीनाथ में होंगे भव्य कार्यक्रम

0

करोड़ों हिंदूओं के आस्था के धाम बदरीनाथ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 14 अगस्त को भव्य रूप से मनायी जायेगी।इसी दिन मध्यरात्रि को भगवान का जन्मोत्सव का दिव्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

यह जानकारी देते हुए बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियालय में बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को बदरीनाथ में परंपरा के अनुसार आस्था और परंपरा के अनुसार मनाया जायेगा। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का हिंडोला बनाया जायेगा। 15 अगस्त को दिन में भगवान के जन्मोत्सव की झांकी निकाली जायेगी।

बदरीनाथ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य परंपरा है। मंदिर को खूब सजाया जाता है। विष्ण के धाम बदरीनाथ में कृष्ण जन्माष्टमी की मान्यता इसलिए भी है कि विष्णु ही कृष्ण के स्वरूप है इसलिए यहां पर कृष्ण जन्मोत्सव व कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा-अर्चना और आयोजन के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी पर क्षेत्र पूरी तरह कृष्णमय हो जाता है। 

डीएवी में छात्रसंघ चुनाव की तिथि मेें बदलाव, 31 को मतदान

0

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की तिथियों में बदलाव किया गया है। चुनाव कमेटी ने पीजी पाठ्यक्रमों के परिणाम देरी से जारी होने के चलते छात्रों की मांग पर यह निर्णय लिया। कॉलेज में 31 अगस्त को मतदान व 1 सितंबर को मतगणना होगी। छात्र संघ चुनाव को लेकर तकरीबन सभी कॉलेजों ने अपनी तिथियों की घोषणा कर दी है, लेकिन डीएवी पीजी कॉलेज ने अपने पूर्व निर्धारित चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है।

दरअसल, हेमवती नंबदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परिणाम ही जारी नहीं किए गए हैं। इसके अलावा अभी यूजी स्तर के भी कई पाठ्यक्रमों के परिणाम आने बाकी है। ऐसे में छात्र संगठनों का चुनाव परिणाम से पहले कराए जाने का विरोध किया जा रहा था। संगठनों का कहना था कि चुनाव में मतदान करने के लिए नए छात्रों की भूमिका बेहद अहम है। लेकिन परिणाम घोषित नहीं होने से सैंकड़ों छात्रों के प्रवेश भी लटके हुए हैं जिस कारण वे मतदान से महरूम हो जाएंगे। इसी को देखते हुए छात्र लगातार चुनाव की तिथियों को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

मुख्य चुनाव अधिकारी डा. डीके त्यागी ने बताया कि, ‘काफी संख्या में छात्रों के प्रवेश सेकेंड और थर्ड सेमेस्टर में नहीं हो पाए हैं। जिस कारण तिथियों में संगठनों की मांग पर बदलाव किया गया है। लिंगदोह की सिफारिशों के तहत छह से आठ हफ्तों के बीच चुनाव संपन्न कराने होते हैं। नियमानुसार तिथियों के बदलाव पर कोई असर नहीं पड़ रहा था। छात्र संगठन में निर्धारित की गई तिथि को लेकर संतुष्ट हैं।’

16 को जारी होगी अधिसूचना
बैठक में 25 अगस्त के स्थान पर 31 अगस्त को मतदान कराए जाने पर सहमति बनी है। 1 सितंबर को मतगणना का कार्य संपन्न होगा। चुनाव के लिए नांमांकन पत्रों की बिक्री अब 23 अगस्त और नामांकन 25 अगस्त को होगा। चुनाव की अधिसूचना 16 अगस्त को जारी की जाएगी। बैठक में कॉलेज के प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन, मुख्य नियंता डा. सत्यव्रत त्यागी, डा. शशि किरण सोलंकी, डा. मनोज जादौन, डा. राखी उपाध्याय, डा. वीके गुप्ता, डा. वीके पंकज, डा. कौशल कुमार सहित विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े छात्र मौजूद रहे।

केंद्रीय विवि ने भी बदली तिथियां
डीएवी पीजी कॉलेज के अलावा एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने भी अपने चुनाव की तिथियों में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय ने 28 अगसत को आयोजित होने वाले छात्र महासंघ चुनाव को 5 सितंबर को आयोजित कराने का फैसला किया है। इसके अलावा गढ़वाल विवि द्वारा एक सितंबर को छात्र संघ चुनाव का आयोजन किया जाएगा।

पत्नी की हत्या मामले में सीआईएसएफ का एएसआई गिरफ्तार

0

सीआईएसएफ दिल्ली में तैनात एएसआई को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई पर पत्नी को गंगा में धक्का देने के मामले में मुकदमा दर्ज था। यह मुकदमा उसकी पत्नी के परिजनों ने उसके खिलाफ गंगा में धक्का देने, दहेज उत्पीड़न और हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में दर्ज कराया था।

ग्राम इगर जिंद, हरियाणा निवासी एएसआई सचिन कुमार ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी कि गुरुवार को हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के दौरान पत्नी नीशू (23 वर्ष) गंगा में डूब गई। एएसआई बार-बार घटनास्थल के साथ-साथ बयान भी बदल रहा था। सख्ती से पूछताछ में एएसआई ने खुद प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को गंगा में धक्का देने की बात कही थी। इस पर पुलिस ने विवाहिता की तलाश में सर्च अभियान चलाया था, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला।

इस बीच शुक्रवार को नीशू के परिजन हरिद्वार पहुंचे और पुलिस से मुलाकात की। नीशू के पिता भीष्म शर्मा, अमन नगर, भिवानी, हरियाणा ने पुलिस को बताया कि नीशू को दहेज के लिए सचिन और ससुरालियों द्वारा परेशान किया जा रहा था। षड्यंत्र के तहत उसे हरिद्वार लाकर गंगा में धक्का दिया गया। पुलिस ने पति सचिन, ससुर कश्मीर सिंह, सास सुमित्रा, ननद पूजा और प्रेमिका रितु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने बताया आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवाहिता की गंगा में तलाश की जा रही है।

बच्चों के बीच पहुंचे डीएम, पढ़ाया गणित

0

कक्षा नौ के बच्चों को जब ब्लैक बोर्ड पर गणित के कठिन सवालों को जिले के सबसे आलाधिकारी समझाने लगे तो बच्चों को जिलाधिकारी का गणित के गुरूजी बनना खूब भाया। गणित विषय पर विशेष रूचि रखने वाले जिलाधिकारी आशीष जोशी ने बड़ी सरलता से समझाया।

जिले के सुर्दुवर्ती घाट विकास खंड के राइका कांडई में जिलाधिकारी शुक्रवार को पहुंचे। कार्यक्रम तो ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याऐं सुनना था। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने इंटर कॉलेज में भी जाना उचित समझा और कक्षा नौ के विद्यार्थियों को ब्लैक बोर्ड पर गणित के कठिन सवाल समझाये और बच्चों से गणित के कठिन सूत्रों से संबंधित जिज्ञासा भी जानी। बच्चों ने इस विषय को गंभीरता से लिया भी।

इसके बाद जिलाधिकारी कांडई के ग्रामीणों के साथ बैठ कर उनकी समस्या सुनी। ग्रामीणों ने सड़क शिक्षा और अपनी अन्य समस्याओं को जिलाधिकारी के सामने रखा। जिलाधिकारी के साथ अधिकारियों का दल भी था। ग्रामीणों की कुछ समस्याओं का निदान मौके पर ही करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। 

आज घर से निकलने से पहले रुट चार्ट जरुर देखें

0

शनिवार को शहर क्षेत्र में निम्नलिखित विवरण अनुसार मार्च/ रैली कार्यक्रम प्रस्तावित है:-

1.समय लगभग 10:00 बजे से गांधी पार्क, देहरादून में एक अमन मार्च निकाले जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जो कि कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त होगा। अमन मार्च का मार्ग निम्नवत रहेगा –

  • गांधी पार्क में एकत्रित होकर – एस्लेहॉल – कनक चौक – लैंसडाउन चौक – दर्शन लाल चौक – तहसील चौक – द्रोणा होटल चौक – कचहरी परिसर शहीद स्मारक।

2- समय लगभग 12:00 बजे से विश्व संवाद केंद्र सुमननगर, धर्मपुर देहरादून से एक मोटरसाइकिल रैली निकाले जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मोटरसाइकिल रैली का मार्ग निम्नवत रहेगा :-

  • विश्व संवाद केंद्र सुमन नगर धर्मपुर – धर्मपुर चौक – आराघर चौक – सीएमआई तिराहा – एमकेपी चौक – बुद्धा चौक – दर्शन लाल चौक – लैंसडाउन चौक – कनक चौक – रोजगार तिराहा – सर्वे चौक – ई0सी0 रोड – आराघर चौक – धर्मपुर चौक – सुमन नगर।

यह मार्च/ मोटर साईकिल रैली से प्रभावित क्षेत्र एवं मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में परिस्थितियों के अनुसार यातायात डाइवर्ट भी किया जा सकता है। इस संबंध में संबंधित क्षेत्र के निवासियों एवं मार्गो का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें तथा यथा संभव चौपहिया वाहनों के प्रयोग से बचते हुए दोपहिया वाहनों का प्रयोग करे।

सेंसर बोर्ड से हटाए गए पहलाज निहलानी, प्रसून जोशी नए चेयरमैन नियुक्त

0

शुक्रवार शाम एक बड़े बदलाव के तहत केंद्र सरकार ने पहलाज निहलानी को सेंसर बोर्ड के चेयरमैन पद से हटाने का फैसला कर लिया। पहलाज की जगह विज्ञापन फिल्मों के मशहूर नाम और कई फिल्मों में गीत लिखने वाले प्रसून जोशी को सेंसर बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला हुआ है। एक और अहम फैसले में अभिनेत्री विद्या बालन को भी सेंसर बोर्ड में बतौर सदस्य नियुक्त करने का फैसला हुआ है।

विवादों में घिरे रहे पहलाज निहलानी पर लंबे समय से विदाई की तलवार लटक रही थी और उनको हटाने की मुहिम लंबे वक्त से चल रही थी। अब तक सरकार पहलाज को हटाने के मुद्दे को टालती आ रही थी। सूत्रों का कहना है कि पहले मधुर भंडारकर और फिर अक्षय कुमार की फिल्मों पर कैंची चलाए जाने के सेंसर बोर्ड के रवैये की शिकायत केंद्र सरकार में उच्च स्तर तक पंहुची थी।ऐसा माना जा रहा है कि इन दो लगातार घटनाओं के बाद ही पहलाज को हटाने का फैसला किया गया। खबर लिखे जाने तक पहलाज निहलानी की ओर से इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उनका फोन लगातार बंद मिल रहा है। नवनियुक्त चेयरमैन प्रसून जोशी की ओर से भी उनकी पहली प्रतिक्रिया का इंतजार है।

सेंसर बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर पहलाज निहलानी का कार्यकाल विवादों से भरा रहा। फिल्मों के प्रति उनके रवैये को तानाशाही भरा माना गया और जिस तरह से पहलाज ने सेंसर बोर्ड को संस्कारी बनाने की कोशिश की, उसे लेकर भी मीडिया तथा फिल्म इंडस्ट्री में लगातार चर्चा होती रही। खुद पहलाज को भी संस्कारी बाबा के नाम से बुलाया जाने लगा था।

पहलाज निहलानी को हटाए जाने के सरकारी फैसले पर फिल्म इंडस्ट्री की ओर से पहली प्रतिक्रिया में इसे राहत भरी खबर माना गया है और इस फैसले के लिए सरकार की तारीफ हुई है। फिल्म निर्देशकों की संस्था इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर एसोसिएशन के प्रमुख अश्विनी चौधरी ने इसे इंडस्ट्री की लंबी लड़ाई का सुखद नतीजा बताया है।

सेंसर बोर्ड के सदस्य अशोक पंडित ने इसे देर से लिया सही फैसला कहा है। वरिष्ठ फिल्मकार मुकेश भट्ट ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि अब सेंसर बोर्ड में अराजकता और तानाशाही का अंत होगा। उन्होंने नए चेयरमैन के तौर पर प्रसून जोशी की नियुक्ति का स्वागत किया और उनको योग्य व्यक्ति बताते हुए कहा कि वे सबकी बेहतरी के लिए काम करेंगे। 

एटीएम से हेकरों ने उडाये हजारों रुपये

0

हल्द्वानी में जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) की मुख्य शाखा और कठघरिया शाखा में लगे एटीएम को हैक कर अबतक 79 हजार रुपये उड़ा लिए गए हैं। जिससे बैंक प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। मामला रविवार का है, जब नैनीताल रोड स्थित मुख्य ब्रांच के एटीएम से किसी अज्ञात द्वारा 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। फिलहाल दोनों मामलों की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही इसकी रिपोर्ट नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को भेजी गई है।

बैंक से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इससे पहले बैंक के एटीम से पैसे पहली बार 15 और 16 जुलाई को हैकर्स ने सात बार ट्रांजेक्शन कर कुल 69 हजार रुपये निकाले। बैंक प्रबंधन को इसका पता लगा तो सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही ट्रांजेक्शन होने वाले अकाउंट की जानकारी जुटाई गई। संभावना है कि हैकर्स ने एटीएम हैक करने के तुरंत बाद ही खाते में रुपये डाले और वारदात को अंजाम देने के बाद वो रुपये भी निकाल ले गया।